बस्ती, उ0प्र0। ढाई साल के मासूम बच्चे अंश तिवारी को तंत्र-मंत्र के लिये बलि दी गयी और उसकी लाश स्थानिय मनोरमा नदी में फेंक दी गई। स्थानीय थाना हरैया पुलिस पर हत्यारों से रिश्वत लेकर उन्हें संरक्षण देने का आरोप है। थाना अध्यक्ष रणधीर मिश्रा अंश तिवारी हत्याकाण्ड पर परदा डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इसके विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल बस्ती के डीआईजी से मिला और इन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की गई।
डीआईजी को ज्ञापन सौंपने के बाद रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने डीआईजी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बताया कि अंश तिवारी 11 अक्टूबर 2011 को अपने घर के बाहर खेलते हुये रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिजनों के तलाश करने पर जब अंश का कहीं पता नही चला तो अंश के अपहरण की संभावना की रिपोर्ट थाना हरैया में दर्ज कराई गई। अंश के परिजनों के साथ पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई।
पुलिस को 13 अक्टूबर को मनोरमा नदी के घाट पर अंश तिवारी की लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट के निशान और छाती की हड्डी टूटी होने का रहस्य सामने आया। पुलिस को अनुमान था कि किसी तांत्रिक ने अपनी सिद्धि के लिये अंश की बलि दी है। बलि देने के बाद उसकी लाश नदी में फेंक दी गई ताकि लाश नदी के बहाव में बह जाये और बलि का रहस्य कभी उजागर न हो।
द्विवेदी ने बताया कि पुलिस जानबूझकर हत्यारों की तलाश नही कर रही है। अंश के परिजनों पर हत्यारे का नाम लिखित रूप से देने के बाद ही हत्यारे को गिरफ्तार करने का अनुचित दबाव बना रही है। द्विवेदी ने पत्रकारों से पुलिस के इस रवैये की निंदा करते हुये थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की।
पत्रकार वार्ता के बाद रविन्द्र कुमार द्विवेदी अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ अंश तिवारी के गांव पण्डित का पुरवा-पूरे लेखई भी गये और अंश तिवारी के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने गांव के निवासियों को डीआईजी से मुलाकात का ब्योरा दिया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ प्रतिनिधि मण्डल में हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी, उत्तराखण्ड प्रदेश हिन्दूमहासभा के प्रभारी कृष्णानन्द भट्ट, दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री संजीव माथुर सहित उत्तर प्रदेश के अनेंक नेता शामिल थे।
Thursday, January 19, 2012
Tuesday, January 17, 2012
हिन्दू महासभा को मिला नारियल का चुनाव चिह्न
फैजाबाद। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विड़ला मंदिर धर्मशाला में फैजाबाद और बस्ती के पदाधिकारियों की सम्पन्न बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पर चर्चा हुई। हिन्दू महासभा के उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रूदौली विधानसभा से हिन्दू महासभा के अधिकृत प्रत्याशी नागेश जायसवाल को हिन्दू महासभा का ए और बी फार्म प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुये श्री द्विवेदी ने कहा कि नागेश जायसवाल केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा गत 10 जनवरी को आवंटित चुनाव चिह्न नारियल पर चुनाव चिह्न लड़ेंगे। श्री द्विवेदी ने अयोध्या विधानसभा से अजय सिन्हा को हिन्दू महासभा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग नें जो नारियल को हिन्दू महासभा का चिह्न दिया है। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग को बधाई का पात्र बताया।
बैठक में हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्रा ने कहा कि रूदौली के आमानीगंज रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। उद्घाटन उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के दोनों अधिकृत प्रत्याशी 19 जनवरी को अपना नामांकन पत्र भरेंगे।

Wednesday, January 11, 2012
Monday, January 9, 2012
हिन्दू महासभा का पूर्ण प्रयास बुराड़ी वार्ड का सम्पूर्ण विकास
जागो मतदाताओं जागो
चुनाव नजदीक आते ही नेतागण आम जनता के दरवाजे पर जाकर वादे करते हैं। शराब, रुपया और उपहार बांट कर अनैतिक तरीकों से आपके वोटों पर हक जताते है। चुनाव जीतने पर ‘रुपया देकर वोट लिया, फिर हम तुम्हारा काम क्यों करे’ का टका सा जबाब देकर आम जनता को उसकी समस्याओं, तकलीफों और अंधकार में सिसकने के लिए छोड़ देते हैं। घरों की बिजली काटकर अवैध फैक्टियों को बिजली दी जाती हैं। जनता अंधेरे में हाहाकार करती है। पीने के पानी की नियमित सप्लाई नहीं होेती तो जनता प्यासी तड़पती है। नालियों मे महीनों तक सफाई नही होती और सफाई कर्मचारी नगर निगम से मुफ्त तनख्वाह लेते हैं।
सी.सी.गलियों और सड़कों के निर्माण में ठेकेदार सस्ती और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर मुनाफाखोरी को बढ़ावा देते हैं।सी. सी. की गलियां और सड़कें बनने के चन्द महीनों में ही उखड़ने और टूटने लग जाती हैं। बनाई गई नालियों का मलबे और कूड़ा करकट में वजूद तक नही रहता। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने का ठोस उपाय तक नहीं ढूंढा जाता।
युवा वर्ग में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ी समस्या हैु। राशन कार्ड और मतदाता पहचानपत्र बनवाने में दलालो को रिश्वत देनी पड़ती है। राशन का अनाज और कैरोसीन ऑयल उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचाने की जगह खुले बाजार में ब्लैक कर दिया जाता है।स्कूलों में बच्चों का दाखिला तक नहीं हो पाता। जरुरतमन्द बुजुर्गो, विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को सरकारी पैंशन पाने कें लिए नेताओं के घरों में चक्कर लगाने पर भी निराश और हताश होना पड़ता है। चारों तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता फैलीं है। इसके जिम्मेदार वही नेता हैं, जो चुनाव के समय मतदाताओें को सपनों की दुनिया दिखाकर उनका वोट हड़प लेते हैं और फिर पांच साल के लिए आम नागरिकों को हाशिये पर डाल देते हैं।
सीवर लाईन, समुदाय भवन, बारात घर, पुस्तकालय, पार्क जैसी सुविधाओं से बुराड़ी वार्ड नं.7 आज भी वंचित है।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी प्रत्याशी बुराड़ी वार्ड नं.7
ने बुराड़ी के निवासियो की उपरोक्त समस्याओं का समाधान करवाने का संकल्प लिया है। बेहतर नागरिक सविधाओं से युक्त बुराड़ी वार्ड को दिल्ली का सबसे आदर्श व आधुनिक वार्ड बनाना हिन्दू महासभा के प्रत्याशी का सपना है। कांग्रेस और भाजपा की जनविरोधी नीतियों और चुनावी वादा खिलाफी का सबक सिखाने के लिए मतदाताआंे को जागरुक होना पड़ेगा। जागरुक बनें और कॉग्रेस और भाजपा को वोट न देने का संकल्प लें। विकल्प के तौर पर हिन्दू महासभा की नीतियों को एक बार जरुर अपनायें।
निवेदक
अखिल भारत हिन्दू महासभा, जिला उत्तर पूर्वी दिल्ली

Thursday, October 20, 2011
पुलिस ने युवकों को थाने में नंगा करके पीटा

उ0प्र0 पुलिस का खौफनाक चेहरा उजागर हुआरामाधार फाउण्डेशन के संस्थापक, न्यासी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रामदयालगंज बाजार, जौनपुर के निवासी हरीश चन्द्र जायसवाल पुत्र श्री स्व0 गौरीशंकर जायसवाल के पुत्र आशीष जायसवाल व सतीश को थाने में नंगाकर पिटायी करने की बर्बर कुकृत्य की घोर निंदा की है। रामाधार फाउण्डेशन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर थाना लाइन बाजार, जौनपुर के दोषी पुलिस कर्मियों सब इंस्पेक्टर मदन मोहन राय व सिपाही देवेन्द्र यादव को तुरंत बर्खास्त कर देने की मांग की है। ज्ञात रहे कि 13 अक्टूबर 2011 की रात लगभग दो बजे अपने घर में सो रहे हरीशचन्द्र जायसवाल को किसी की आहट महसूस हुई। वो किसी चोर की आशंका से टोह लेने के इरादे से अपने बेटे आशीष और सतीश के साथ घर से बाहर निकले। बाहर निकलने पर तीनों पुत्र-पिता ने वहां पर अपने पड़ोसी महेश जायसवाल और दिनेश जायसवाल को देखा। महेश और दिनेश ने तीनों पिता और पुत्र को देखकर अचानक मार दिया, मार दिया का शोर मचाना शुरु कर दिया और पुलिस बुला ली। आनन-फानन में वहां पहुंचे सब इंसपेक्टर मदन मोहन राय और सिपाही देवेन्द्र यादव पांचों को थाना लाइन बाजार ले गये।
थानें में दोनों पुलिस कर्मियों ने आशीष और सतीश के दोनों हांथ ऊपर कराकर बांध दिया। सब इंसपेक्टर मदन मोहन राय ने कहा मारो साले माधरचोदों (मां की गंदी गाली) को। सिपाही देवेन्द्र यादव ने कहा कि मेरा चेहरा अच्छी तरह देख लो जीवन में कभी भूलेगा नही। फिर दोनों ने आशीष और सतीश को नंगा कर थाने के अंदर ही बर्बरता पूर्वक पिटाई की। द्विवेदी ने आगे कहा कि दोनों पुलिस कर्मियों ने जो घृणित, बर्बरतापूर्ण व अमानवीय कार्य किया है, उसकी पूरे देश में भर्त्सना की जानी चाहिये। ऐसे पुलिस कर्मियों को सेवा में रहने का कोई हक नही है।
श्री द्विवेदी ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के डीजीपी, जौनपुर के डीएम और एसपी को भी ईमेल से सारे घटना की जानकारी दे दी है। उन्होने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर कोई कार्रवाई नही की गयी तो रामाधार फाउण्डेशन जिला-जौनपुर थाना-लाईन बाजार के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के लिये जौनपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलायेगी। उन्होने आगे कहा कि आशीष और सतीश की निर्ममता से नग्न करके पिटायी करने का पुलिस का कोई औचित्य नही है। यह थर्ड डिग्री की श्रेणी में एकपक्षीय कार्रवाई नजर आती है। थाने के पुलिस ने निर्ममतापूर्वक पिटायी का एफआईआर भी दर्ज नही किया और न ही मेडिकल करवाया। इससे पुलिस के गंदे इरादे स्पष्ट होते हैं।
श्री द्विवेदी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में हरीशचंद्र जायसवाल के पड़ोसी महेश की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञात रहे कि जमानत मिलने के बाद महेश और दिनेश हरीशचंद्र जायवाल के बेटों आशीष और सतीश को धमकी दे रहे हैं कि उन्होंने पैसे की ताकत पर सब इंसपेक्टर और सिपाही देवेंद्र यादव को अपने साथ मिलाकर उनकी थाने में पिटायी करवायी और आगे भी ऐसा होता रहेगा।हरीशचंद्र जायसवाल का पड़ोसी महेश बार-बार धमका रहा है कि मेरी पहुंच मायावती मुख्यमंत्री व बड़े-बड़े मंत्रियों तक है मैं कुछ भी करवा सकता हूं। पिता हरीशचंद्र जायसवाल का आरोप है कि उनके दोनों बेटों को फिर से पुलिस की मिली भगत से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
श्री द्विवेदी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह बता दिया है कि उपरोक्त परिस्थितियों से हरीशचंद्र जायसवाल मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित है। हालात यहां तक आ गयी है कि वे आत्महत्या के कगार पर पहुंच गये हैं। द्विवेदी ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो उसके लिये थाना लाइन बाजार की पुलिस जिम्मेदार होगी।
श्री द्विवेदी ने धमकी देने वाले पुलिस को भी बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञात रहे कि पुलिस वाले हरीचंद्र को धमका रहे हैं कि थाने में उनके बेटों की नंगा करके पिटायी के मामले पर यदि कहीं मुंह खोला तो उनको व उनके बेटे को ऐसे फर्जी जुल्म में फंसाया जायेगा कि उनकी व उनके बेटों की जमानत तक नही होगी। पूरी उम्र जेल में ही काटनी पड़ेगी।
श्रीरामाधार फाउण्डेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निम्नलिखित मांग की है:-
1) आशीष और सतीश को नग्न करके पीटने जैसी अमानवीय अत्याचार और पुलिस उतपीड़न की घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये।
2) पुलिस की महेश और दिनेश के साथ पैसे के बल पर मिली भगत के आरोप की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये।
3) जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महेश और दिनेश पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाये।
4) अमानवीय अत्याचार और पुलिस उत्पीड़न के आरोप की जांच पूरी होने तक सब इंस्पेक्टर मदन मोहन राय और सिपाही देवेन्द्र यादव को निलंबित किया जाये।
5) हरीश चंद्र जायसवाल की एक लाइसेंसी बंदूक है जिसे पुलिस ने धमकाकर जमा करवा लिया है, पुलिस ने धमकी दी कि यदि जमा नही करोगे तो चालान करके जब्त कर लिया जायेगा। अतः हरीश चंद्र जायसवाल की बंदूक को तुरंत वापस दिलवायी जाये। वो लाइसेंसी बंदूक उनकी व उनके परिवार की आत्मरक्षा के लिये है। महेश और दिनेश से उनके परिवार को जान को खतरा है।
Thursday, July 7, 2011
हिन्दू महासभा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का नोटिस
अखिल भारत हिन्दू महासभा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का 4/07/2011 का भेजा नोटिस मिला है। जिसमें डॉ0 संतोष राय को दिल्ली पुलिस का पत्र मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर कमला नगर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है।
पत्र में दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि आप का संबंध योग गुरू बाबा रामदेव के आंदोलन से था जिसमें आपकी संलिप्तता घटना वाले दिन रामलील मैदान में 4,5/06/2011 से है।

Subscribe to:
Posts (Atom)