अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी एवं वार्ड संख्या 8, झड़ौदा के उम्मीदवार रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्थानीय सांसद पर झूठ बोलकर बुराड़ी के नागरिकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांसद झूठ बोलने से बुराड़ी विधानाभा के मतदाताओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है जिसका खामियाजा नगर निगम चुनाव में बुराड़ी के चारों वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को भुगतना पड़ेगा।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने आरोप में कहा है कि सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुराड़ी विधानसभा में होने वाले अधिकतर समारोह में अपने संबोधन मे सबसे पहले यहां के मकानों को न टूटने देने का आश्वासन देकर जनता की वाह-वाही लूटते है। लेकिन उनकी घोषणा के बाद बुराड़ी में कई मकान स्थानीय एसडीएम के आदेश पर तोड़ दिये गये हैं। जिससे कई गरीब लोग ठिठुरती ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हो रहे है। अभी हाल ही में कमल विहार गली न. 12 के पीछे कालोनी से लगे लगभग 20 मकानों को एसडीएम के आदेश से ढहा दिया गया।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिन लोगो के मकानों को ढहाया गया है, वो सभी गरीब वर्ग से है और अपनी जीवन भर की कमाई से पाई-पाई जोड़कर जमीन का एक टुकडा खरीदा और उस पर अपने लिए आशियाना बनाया । तब उन्हें नही मालूम था कि कांग्रेस के शासन में एक दिन उनका आशियाना ढहा दिया जायेगा और उन्हें ठिठुरती ठण्ड में अपने परिवार के साथ जाडा़े की रातें बितानी पड़ेगी। आशियाना बनाने मे उन्हें अपनी जीवन भर की पूंजी गंवानी पडी़। श्री द्विवेदी ने हैरत जताते हुए कहा ऐसी जमीन एनओसी नही मिल सकती जो नक्शे से बाहर है या सरकार, ग्राम पंचायत की जमीन है, ऐसी जमीन बेचने वाले प्रापर्टी डीलर पर कारवाई करने की बजाय प्रशासन गरीब मजलूमों पर कहर बरसा रहा है। श्री द्विवेदी ने मकान बनाते समय रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों व एसी जमीन बेचने वाले प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की हैै। घरों को ढहाने से पहले प्रभावित परिवारों को सूचना या नोटिस तक नही दिया गया, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये। श्री दिवेदी ने सांसद से बेघर परिवारों को सांसद निधि से नये मकान बनवाकर देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सांसद के झूठ का पोल खोलते हुए हिन्दू महासभा इसे अपने चुनावी मुद्दो में शामिल करेगी।
Tuesday, February 28, 2012
Friday, February 3, 2012
हिन्दू महासभा ने भ्रष्टाचार और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जन्तर- मन्तर पर किया प्रदर्शन
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने संयुक्त नेतृत्व में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और पुलिस उत्पीड़न से जुडे़ सात सूत्री मांगो को लेकर जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन केन्द्रीय गृहमंत्री पी0 चिदम्बरम को सौंपा। ज्ञापन में केन्द्रीय गृहमंत्री से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला के आर0टी0ओ0 चुन्नीलाल को भ्रष्टाचार और आय से अधिक सम्पति रखने तथा हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामल दर्ज करवाने के आरोप में बर्खास्त करने, बस्ती जिला से ढाई साल के मासूम अंश तिवारी की तंत्र-मंत्र के लिए बलि लेने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी एवं हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रहे थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा को बर्खास्त करने,फरीदाबाद बी0एस0एन0एल0 के महाप्रबंधक पी0के0 श्रीवास्तव को ठेकेदार से मिलीभगत और जाली बिलों के आधार पर करोड़ो रूपये के अर्थिक घोटाले के आरोप में तत्काल बर्खास्तगी की मांग एवं फरीदाबाद के ही शब्बर हत्याकाण्ड के हत्यारों की गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव हेतु उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन तक सचिवालय के प्रमुख सचिव कुंवर फतेह सिंह बहादुर से जिला मजिस्टेªट की नियुक्ति एवं हटाने का अधिकार वापस लेने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारी आज दोपहर दो बजे जन्तर-मन्तर पर पहुंचे और भ्रष्टाचार तथा उत्पीड़न तथा पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बस्ती के अंश तिवारी हत्याकाण्ड का मामला उठाते हुए पूरे प्रकरण की सी0बी0आई0 जंाच ,हत्यारों की गिरफतारी एवं फांसी की सजा देने की मांग की । उन्होंने फरीदाबाद के बीएसएनएल महाप्रबंधक पी0के0 श्रीवास्तव पर जाली बिलों के आधार पर सरकारी खजाने को करोड़ों रूपये का चुना लगाने का आरोप लगाया। श्री द्विवेदी ने इस आर्थिक भ्रष्टाचार की जांच भी सीबीआई से करवाने और महाप्रबंधक को उनके पद से तुरन्त बर्खास्त करने की मांग की।
श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सन्देह जताते हुए कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ही जिला चुनाव अधिकारी होता है। उनकी नियुक्ति और हटाने का अधिकार उत्तर प्रदेश सचिवालय के प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के खास सिपहसलार कंुवर फतेह सिेह बहादुर के पास है। जब तक यह अधिकार प्रमुख सचिव के पास रहेगा, सभी जिला मजिस्ट्रेट जिला चुनाव अधिकारी के रूप में अपने पद से हटाये जाने के डर से सत्तारूढ़ दल बसपा के हित में काम करने पर विवश होगें । उन्होंने उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रमुख सचिव से प्रदेश में नई सरकार के गठन तक जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं हटाने का अधिकार तत्काल वापस लेने की मांग की। हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने अपने संबोधन में फरीदाबाद के शब्बीर हत्याकाण्ड का मामला उठाते हुए कहा कि थाना मुजेसर पुलिस हत्यारों के प्रभाव में उसे पुरा संरक्षण दे रही है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की । अपने संबोधन में रविन्द्र भाटी ने फरीदाबाद एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों को तोड़ने का आदेश रद्द करने अथवा प्रभावित लोगों को समान मूल्य के नये मकान बनवाकर देने की आवाज बुलन्द की।
हिन्दू महासभा जिला फैजाबाद अध्यक्ष राकेशदत्त मिश्रा ने फैजाबाद आर. टी. ओ. पर आय से अधिक संपत्ति रखने व अपने विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसकी स्वतंत्र जंाच समिति से जांच करवाने और आर. टी.ओ. को बर्खास्त करने को कहा,साथ ही उन्होंने हिन्दू महासभा कार्यकर्त्ताओं पर आर. टी. ओ. द्वारा दर्ज करवाये फर्जी मामले तुरन्त वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों को हिन्दू महासभा की कानूनी सलाहकार एडवोकेट संजय शर्मा ,उत्तर भारत के सहप्रभारी मदनलाल गुप्ता, हिन्दू युवक सभा उत्तर प्रदेश के महामंत्री नागेश जायसवाल , हिन्दू मजदूर सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल राय तथा प्रचारमंत्री रमेश बाल्मीकि सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया । प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों के एक शिष्ट मण्डल ने एक केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम को ज्ञापन दिया। गृह मंत्रालय से प्रतिनिधि मण्डल को सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिला है।

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले समस्त भारतवासियों को मिले आरक्षण -हिन्दू महासभा
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने फैजाबाद में ’मुस्लिम आरक्षण पर राष्टीय चिन्तन विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए मुस्लिम आरक्षण की जगह गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मुस्लिम आरक्षण पर भाजपा के विरोध को घड़ियाली आंसू की संज्ञा दी और कहा कि भाजपा शासित कर्नाटक राज्य में पहले से मुस्लिम आरक्षण लागू है। भाजपा पहले कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण की समाप्ति पर चिन्तन करे।
श्री द्विवेदी ने केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की नौ प्रतिशत आरक्षण और समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की अठारह प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की मांग को देश में एक और मुस्लिम राष्ट के विभाजन की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा मुस्लिम समाज के विकास और उत्थान की विरोधी नही है। लेकिन हिन्दू समाज के पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को छीनकर मुस्लिम समाज को देना हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
श्री द्विवेदी ने अपने व्याख्यान में कहा कि देश में रहने वाले सभी जातियों, पंथों और धर्मो में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले भारतीय नागरीकों को आर्थिक आधार पर आरक्षण का योग्य पात्र बताया और केन्द्र सरकार से तत्काल मुस्लिम आरक्षण की जगह अर्थिक आधार पर आरक्षण का कानून लागू करने की मांग की। श्री द्विवेदी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टीकरण और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति को देश के लिए विभाजनकारी बताया । उन्होंने कहा कि देश 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों के नाम पर 85 प्रतिशत बहुसंख्यकों का, कांग्रेस आजादी के बाद से ही नजरअंदाज करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीतियां राष्ट को मुस्लिम राष्ट घोषित करने के मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगा और देश में हिन्दू स्वराज्य की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना धर्मयुद्ध जारी रखेगा।
श्री द्विवेदी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर नई दिल्ली के बटला हाउस आंतकवाद विरोधी आपरेशन पर तुच्छ राजनीति करने का अरोप, लगाते हुए कहा कि उनके बयान से आतंकवादियों के हौसले बुलन्द होेेते है और शहीदों का अपमान होता है। महज मुसलमानों को खुश करने के लिए विभाजनकारी घटिया राजनीति बन्द होनी चाहिए। व्याख्यान से पहले राष्टीय स्वरूप ’हिन्दी दैनिक’ के सम्पादक जय प्रकाश सिंह ने दिल्ली से प्रकाशित राष्टीय हिन्दी साप्ताहिक ’आदर्श भारत टाईम्स’ के उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय कार्यालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पत्रकारिता जगत में आदर्श भारत का राष्टीय स्वरूप कैसा हो, इस पर पत्रकारिता को अपनी कलम से समाज का मार्गदर्शन करते हुए दिशा दशा सुनिश्चित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आदर्श भारत टाईम्स के सम्पादक कृष्णानन्द भट्ट ने इस अवसर पर हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्रा को प्रान्तीय चीफ ब्यूरो नियुक्त किया। राकेश दत्त मिश्रा ने अपना दायित्व ग्रहण करते हुए अपनी पत्रकारिता को राष्ट रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा और जीवरक्षा पर समर्पित किया । कार्यक्रम में काशी प्रसाद मिश्रा को सुल्तानपुर जिलाघ्यक्ष और शीतला प्रसाद त्रिपाठी को बस्ती जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू युवक सभा उत्तर प्रदेश के महामंत्री नागेश जायसवाल ने किया । इस अवसर पर मुख्यवक्ता हिन्दू स्वराज्य सेना के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिन्हा, दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री संजीव माथुर हिन्दू किन्नर जिला संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल सेना की अध्यक्ष हिना सिंह, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी राठौर ने अपने विचार प्रकट किया!

राशन दफ्तर और मतदाता पहचान पत्र केन्द्र में दलाली प्रथा खत्म करो-हिन्दू महासभा
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बुराड़ी की जनसमस्याओं पर बाबा कालोनी 60 फुटा रोड़ पर नुक्कड़ सभा अयोजित की । नुक्कड़ सभा को संम्बाधित करते हुए उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार दिवेद्वी ने जन संमस्याओं के लिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराया। उन्होंने राशन दफ्तर और मतदाता पहचान पत्र केन्द्र में दलाली प्रथा और रिश्वत खोरी को तुरन्त खत्म करने की मांग की।
श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में बिजली, पानी और सफाई की समस्या को नागरिकों के लिए बेहद तकलीफदेह बताया और नागरिको से आसन्न निगम चुनाव में समस्याओं की जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मतदान कर करारा सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुराड़ी वार्ड की कालोनी और हर चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नागरिको को जागरूक बनानें का अभियान जारी रहेगा।
हिन्दू महासभा के सह प्रभारी मदन लाल गुप्ता प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिहं ’राजू पार्चा’ संगठन महामंत्री संजीव माथुर उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द भट ,हिन्दू युवक सभा के अध्यक्ष नरेश सिसोदिया, मंत्री मूल चन्द, हिन्दू मजदूर सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल राय ,प्रचार मंत्री रमेश बाल्मीकि सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित कर नगर निगम चुनााव में हिन्दू महासभा को वोट देने की अपील की।

Saturday, January 21, 2012
फरीदाबाद मे 30 जनवरी को होगा मुस्लिम आरक्षण का पुतला दहन
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमरा द्विवेदी के नेतृत्व में पहली जनवरी को शुरु हुआ मुस्लिम आरक्षण विरोधी आन्दोलन की आंच अब हरियाण मंे भी महसूस की जा रही हैं। हिन्दु स्वराज्य सेना के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने 30 जनवरी को फरीदाबाद में मुस्लिम आरक्षण का पुतला फूंकने की घोषणा की है । श्री भाटी ने फोन पर हमारे संवाददाता को बताया कि पुतले को मुखाग्नि हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वो फरीदाबाद का दौरा कर मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ आम जनता को जागरुक बनायेंगे। हिन्दू किन्नर सेना की राष्टीय अध्यक्ष हिना सिंह नें कार्यक्रम मे अपने समस्त समर्थकों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने की घोषण की। हिन्दू महासभा उत्तर भारत के सहप्रभारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ’लच्छू भैया’ हिन्दू किन्नर सन्त सभा की राष्टीय अध्यक्ष श्री श्री 108 राजन दास जी महाराज ’निक्की बाबा’ ने फरीदाबाद की जनता से हिन्दू महासभा के मुस्लिम आरक्षण विरोधी आन्दोलन से जुड़ने औेर हिन्दू अधिकारों पर केन्द्र सरकर के कुठाराघात का प्रचण्ड विरोध करने की अपील की । हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रक्कू ने भी लोगों से संपर्क कर 30 जनवरी को मुस्लिम आरक्षण के पुतला दहन में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
हिन्दू महासभा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार द्विवेदी की नुक्कड़ सभाओं ने किया मतदाताओं को आकर्षित
बुराड़ी वार्ड संख्या 7 से हिन्दू महासभा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपना प्रचार अभियान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से शुरू किया हैं। बुराड़ी चौक और बाबा कालोनी के 60 फुटा रोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभाओ में उन्होंने बुराड़ी वार्ड की बदहाली और बढ़ती जन समस्याओं और भाजपा की नीतियों को दोषी ठहराया । श्री द्विवेदी ने नुक्कड़ सभाओं में बिजली ,पानी और सफाई व्यवस्था की समस्याओं पर विस्तार से अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा ही इन समस्याओं का समाधान करवाने में सक्षम है। उन्होंने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने के लिए हिन्दू महासभा को वोट देने की अपील की । श्री द्विवेदी ने गलियों में बनने वाली सी0 सी0 सड़कांे के निर्माण में ठेकेदारों पर सस्ती और घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, जिससे निर्मित गलियों की सी0 सी0 सड़क चन्द महीनों में ही उखड़ने और टूटने लग जाती हैं। उन्होंने ठेकेदारों पर ज्यादा मुनाफाखोरी के लिए सरकारी खजाने में आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वो ठेकेदारों के आर्थिक भ्रष्टाचार की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवायेंगे। उन्होंने विकास और खुशहाली के लिए मतदाताओं से हिन्दू महासभा को वोट देने की अपील की । हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील मिश्र ने नुक्कड़ सभाओं में रविन्द्र कुमार द्विवेदी को अपना अगला पार्षद निर्वाचित करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि रविन्द्र कुमार द्विवेदी की जीत मतदाताओं की अपनी जीत होगी।
हिन्दू युवक सभा दिल्ली प्रदेश के मंत्री मूलचन्द, हिन्दू पुजारी सभा के महा मंत्री सुरेश कुमार, हिन्दू महासभा उत्तर भारत के सहप्रभारी मदन लाल गुप्ता ने भी नुक्कड़ सभाओं में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और डाइविंग लाइसेंस बनवाने मंे दलालो की सक्रियता को आम नागरिको के लिए सबसे बड़ी समस्या बताया । वक्ताओ नंे कहा कि दलाल को रिश्वत दिये बिना आम आदमी का काम नही हो पाता । दलालों के माध्यम से रिश्वतखोरी को समाप्त करवाना हिन्दू महासभा की प्राथमिकता हैं। लेकिन बुराड़ी वार्ड के जागरूक मतदाताओं के सहयोग के बिना यह पूरा नही हो सकता।
श्री द्विवेदी की नुक्कड़ सभाएं और उनके भाषण बुराड़ी वार्ड़ के मतदाताओं को आकर्षित कर रहे हैं । मतदाता रविन्द्र कुमार द्विवेदी को वोट देने का मन बना रहे हैं ।
नुक्कड़ सभा का समापन होने के बाद श्री रविन्द्र कुमार द्विवेदी नें बुराड़ी की समस्याओं के समाधान हेतु दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को फैक्स करके कुछ मांगे बाबा कॉलोन और बुराड़ी के लिये की जो इस प्रकार हैः
1-बाबा कालोनी एवं बुराड़ी वार्ड की सभी कालोनियों में सीवर लाईन बिछाने का काम शुरू करवाओ । 2-गलियां ’सी0 सी0’ और सड़कें अपने निर्माण के 6 महीने के अन्दर ही टूटने और उखड़ने लगी थी ,जिसमे ठेकेदार द्रारा सी0 सी0 गलियो और सड़को के निर्माण में सस्ता और मिलावटी निर्माण सामाग्री के इस्तेमाल की आंशका है। इसकी उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी ठेकेदारों के विरूद्ध कारवाई करें । 3-बुराड़ी वार्ड मे पार्क,समुदाय भवन और लाइब्रेरी का निर्माण करवाओ । 4-बिजली ,पानी और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करो एवं काम न करने वाले सफाई कर्मचारियो को बरर्वास्त कर नये कर्मचारियों की भर्ती करो। 5-चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समुचित इंतिजाम करो। 6- राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने में दलाली प्रथा और रिश्वत खोरी बन्द करो। 7-अमान्ंयता प्राप्त पब्लिक स्कूलांे की पहचान करके उनके संचालन पर प्रतिबन्ध लगाओ।
8- सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों को दाखिला दो।
9- बुराड़ी वार्ड और बुराड़ी विधानसभा में सक्रिय सभी झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान कर उनकी दूकान बन्द करवाओ।
10- बाबा कॉलोनी, बुराड़ी वार्ड की सभी कालोनियों में भागत मीटर की वजह से इस्तेमाल की गई बिजली से ज्यादा का बिल आने से उपभोक्ताओं को राहत दिलवाओ व इसके जिम्मेदार लोगों पर दण्डात्मक कार्रवाई करो।

हिन्दू महासभा ने बुराड़ी चौक पर फूंका मुस्लिम आरक्षण का पुतला-
केन्द्र सरकार ने पहली जनवरी से साढ़े चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण का कानून लागू करके हिन्दू समाज के हितों से खिलवाड़ किया हैं। इस खिलवाड़ के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बुराड़ी के ऐतिहासिक चौक पर मुस्लिम आरक्षण का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन भेजा। बुराड़ी चौक पर पुतले को आग लगाने से पहले रविंन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा मुस्लिम समाज के विकास और उत्थान के खिलाफ नही हैं। लेकिन हिन्दू समाज के पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षणों से साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण मुसलमानो को दिया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।
श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुस्लिम आरक्षण को तुरन्त वापस लेने और उसकी जगह गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले समस्त भारतवासियों कों आर्थिक आधार पर आरक्षण का कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर आरक्षण हिन्दू और मुस्लिम समाज के बीच भेदभाव पैदा कर रहा है। यह समाज को तोड़ने की साजिश है। हिन्दू महासभा इस साजिश को कामयाब नहीं हाने देगी।
हिन्दू महासभा के कार्यवाहव प्रदेश अध्यक्ष सुशील मिश्र एडवोकेट ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण देश में एक और विभाजन की नींव हैं। केन्द्र सरकार ने अगर मुस्लिम आरक्षण वापस नही लिया तो हिन्दू महासभा के नेतृत्व में देश की हिन्दू जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। मुस्लिम आरक्षण के पुतला दहन कार्यक्रम में हिन्दू युवक सभा के प्रदेश मंत्री मूल चन्द्र, हिन्दू पुजारी सभा के महामंत्री सुरेश कुमार, हिन्दू मजदूर सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल राय आदि ने भी संबोधित किया । संबोधन में वक्ताओ ने हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध के माध्यम से एकजुट होने का आह्वान किया।
मुस्लिमि आरक्षण के पुतले को रविद्र कुमार द्विवेदी ने आग लगाई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

Subscribe to:
Posts (Atom)