hinduswarajyasena

Friday, March 13, 2015

भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध पुन: प्रधानमंत्री से शिकायत

उत्तम नगर, 13 मार्च, 2015, नई दिल्ली। उत्तम नगर के भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध  श्रीरामाधार फाउण्डेशन एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पुन: विगत दिनों प्रधानमंत्री से पत्र लिखकर शिकायत की है कि इस भ्रष्‍ट डॉकिये को बर्खास्‍त किया जाये ताकि उत्‍तम नगर की जनता राहत महसूस कर सके। श्रीरामाधार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि  उत्तम नगर के डाकिये के भ्रष्टाचार व निकम्मेपन के कारण वहां के बहुत सारे निवासियों को उनका राशनकार्ड उन्हें नही मिल पा रहा है। सुमन सीकरवाल आर-जेड 34, मानसकुंज, उत्तम नगर दिल्ली-59, राखी पति त्रिलोक, सी-48, संजय इंक्लेव, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059, सुमन सी-48, संजय इंक्लेव, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059, आरती मिश्र-सी/1-38, संजय इंक्लेव, नई दिल्ली-59 ने अक्टूबर, 2013 के करीब  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता कार्ड हेतु विकासपुरी कार्यालय में आवेदन प्रपत्र जमा किया था लेकिन इनके राशन कार्ड अभी तक नही मिले। ये उपरोक्त नाम सिर्फ नाम के हैं ऐसे बहुत से हजारों नाम हैं जो राशनकार्ड कार्यालय में धक्के खा रहे हैं और वहां पूछे जाने पर कि राशन कार्ड क्यों नही मिला तो वहां के अधिकारियों का टका सा जवाब रहता है कि आपका राशन कार्ड डाक द्वारा भेज दिया गया है इसमें हम अब कुछ नही कर सकते। समाजसेवी रविन्द्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि उत्तम नगर के निवासियों को आज 013 मार्च, 2015 हो गया है लेकिन अभी तक उपरोक्त नामों में से किसी का राशनकार्ड नही मिला। ऐसे कई हजारों नाम बेनाम है जिनको अभी तक राशनकार्ड न मिलने के कारण अपने राशन अधिकारों से वंचित हैं। 

वहीं उत्तम नगर की निवासी शिल्पी जायसवाल का कहना है कि उत्तम नगर का डाकिया बहुत ही भ्रष्ट किस्म का व्यक्ति है वो सौ-दो सौ रूपये के लालच में लोगों को राशन कार्ड जानबूझकर नही देता है। कोई व्यक्ति यदि नये गैस सिलेण्डर जारी करवाता है तो उसके कागजात ये डाकिया जानबूझकर नही देता है ताकि उससे कुछ पैसे वसूले जायें इसी तरह वह लोगों के राशन कार्ड नही दे रहा है ताकि लोगों से पैसे ऐठें जा सके। शिल्पी जायसवाल ने आगे बताया कि बहुत ऊपर शिकायत करने पर 5 मार्च को उनका राशन कार्ड उन्हें मिला। उनका कहना है कि सिर्फ राशन कार्ड ही नही और भी उनके कई पत्र अनेकों बार आये हैं मगर यह डाकिया हमारे यहां शायद ही कोई पत्र लाया हो।

श्रीरामाधार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत कर यह मांग की है कि पूरे उत्तम नगर विधानसभा में कितने लोगों के राशन कार्ड इस डाकिये के द्वारा नही मिले हैं इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाये व दोषी पाये जाने पर इस भ्रष्ट डाकिये को बर्खास्त किया जाये ताकि वहां की जनता राहत की सांस ले सके। 

इतना ही नही रविन्‍द्र द्विवेदी ने  द्विवेदी ने आगे उस पत्र में लिखा है कि  डाक विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के मिली भगत से ही इस भ्रष्ट डाकिये का हौसला बुलंद है। इसलिय वे पुनः मांग करते हैं कि एक उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये कि उत्तम नगर विधान सभा के कुल कितने लोगों का राशन कार्ड नही मिला है और क्यों नही मिला है उसमें इस भ्रष्ट डाकिये की क्या भूमिका है मुकम्मल जांच हो और इस भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाये और भविष्य में अन्य डाकियों के लिये एक मिशाल कायम हो सके वे कोई भी गलत कार्य करने से बचें।


भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध पुन: प्रधानमंत्री से शिकायत

http://www.vijayvani.in/blog/2015/03/13/%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7/


भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध पुन: प्रधानमंत्री से शिकायत


भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध पुन: प्रधानमंत्री से शिकायत

http://deshhit.blogspot.in/2015/03/blog-post_13.html

भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिकायत
http://www.hindumahasabhaa.org/%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7/
भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिकायत

भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिकायत

भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिकायत


भ्रष्ट डाकिये के विरूद्ध राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिकायत


https://www.facebook.com/rajeev.kumar.kranti/posts/958258584199426:0

Monday, February 9, 2015

डॉ0  संतोष राय पर कांग्रेस के षडयंत्रों का सिलसिला अनवरत जारी- मिश्र

                   
    
    अखिल भारत हिन्दू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रवादी नेता व ‘‘गोडसे’’ फिल्म के निर्माता डॉ0 संतोष राय के विरूद्ध कांग्रेस का षडयंत्रों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार उनके उपर तमाम तरह के झूठे व फर्जी मुकदमें लाद दिया है । कर्नाटक सरकार ऐसा इसलिये कर रही है ताकि भविष्य में गोडसे फिल्म न आ सके और कांग्रेस की दुकान गांधी के नाम पर चलती रहे। डॉ0 संतोष राय की सबसे बड़े गलती यही है कि वे इतिहास की कड़वी सच्चाइयों को पूरे विश्व के समक्ष साहस के साथ ला देना चाहते हैं डाॅ0 संतोष राय के ‘‘गोडसे’’ फिल्म की सच्चाई से कांग्रेस के नायक मोहन दास करम चंद गांधी व जवाहर लाल नेहरू के छद्म देशभक्ति का मुखौटा उतर जायेगा जो अभी तक इन्होंने पहन रखा है। उपरोक्त बातें पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। इन तथाकथित धर्म निरपेक्ष कांग्रेसियों की सबसे बड़े बिडम्बना यह है कि वे तुष्टीकरण नीति के तहत ये ढोंगी कांग्रेसी नेता हिन्दू हितों के रखवाले नेताओं के विरूद्ध दुःसाहसपूर्ण कार्यवाही के लिये वोट बैंक के लालच में किसी भी सीमा तक जाने के लिये तैयार रहते हैं चाहे मानवता की हत्या हो जाये किसी का घर-परिवार उजड़ जाये उससे इन दुष्ट नेताओं को कोई चिंता नही रहती।
                        पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने कांग्रेस सरकार पर आक्रामक हमला करते हुये कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने डॉ0 संतोष राय को उन तिथियों में अपराध दिखाया है जिन तिथियों में वे अपराध स्थल पर थे ही नही तो फिर अपराध कैसे उन्होने कर दियाः
     1- 1 जून 2014 सुबह से 5 जून 2014 के दोपहर तक दिल्ली।
      2- 30 जून, 2014 की शाम से 10 जुलाई, 2014 की शाम तक दिल्ली।
      3-10 अगस्त, शाम 2014 से 16 अगस्त, 2014 सुबह तक दिल्ली रहे।
      4- 23-24 सितंबर, 2014 को गोरखपुर।
       5- 24 सितंबर, 2014 की शाम से 4 अक्टूबर, 2014 सुबह तक दिल्ली रहे।
      जब इन उपरोक्त तिथियों पर डॉ0  संतोष राय अपराध स्थल पर  थे ही नही फिर वे अपराध के भागीदार कैसे हो गये। इससे स्पष्ट होता है कि डॉ0 संतोष राय को जानबूझकर किसी बड़े षडयंत्र के तहत कर्नाटक की कांग्रेस सरकार फंसा रही है और राय के उपर नये-नये झूठे केस जेहादी ताकतों के इशारे पर लगाये जा रही है ताकि वो जेल से बाहर न निकल सके व उनकी गोडसे फिल्म अधर में लटक जाये।
                        आगे बाबा  पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने कहा कि डॉ0  संतोष राय इतिहास के उस सच को दिखाना चाहते हैं जिसे कांग्रेसियों और वामपंथी इतिहासकारों से गलत ढंग से लिखवाकर आने वाली पीढि़यों के साथ धोखा किया था, डॉक्टर राय उस झूठ को आमूल-चूल बदल देना चाहते हैं जिस झूठ को नेहरू ने 40 साल तक दबाया था क्योंकि डॉ0 संतोष राय के फिल्म ‘गोडसे’ से गांधी और नेहरू जो कांग्रेसियों के नायक हैं पूरी तरह से बेनकाब हो जायेंगे जिनके आवरण में कांग्रेस 50 सालों से सत्ता का सुख भोग रही थी। डॉ0 राय को ऐसे समय जानबूझकर गिरफ्तार किया गया जिससे आने वाली फिल्म ‘गोडसे’ किसी भी हाल में प्रदर्शित न होने पाये ज्ञात हो कि यह फिल्म गत 30 जनवरी, 2015 को रिलीज होने वाली थी।
                        श्री पं0 नंद किशोर मिश्र ने गांधी पर हमला करते हुये कहा कि यदि मोहन दास करम चंद गांधी जी सच्चे नेता थे तो नाथूराम गोडसे जी का अदालत में दिये गये बयान को नेहरू जी ने 40 वर्ष तक प्रतिबंध क्यों लगा रखा था गोडसे का अदालत में दिये गये बयान को जनता के बीच में क्यों सार्वजनिक नही होने दिया। इससे यही जान पड़ता है कि गांधी ने ऐसी गलती अवश्य किया था जिसके कारण गोडसे जैसे वरिष्ठ पत्रकार को  गांधी वध के लिये विवश होना पड़ा। गांधी वध के तुरंत बाद गोडसे जी ने अपने को कानून के हवाले कर दिया यदि वो चाहते तो भाग भी सकते थे लेकिन स्वेच्छा से फांसी के फन्दे का वरण कर लिया।
                        श्री मिश्र ने कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि ‘‘गोडसे’’ फिल्म जबसे बन रही है तब से कांग्रेस का परोक्ष रूप से फिल्म निर्माता  डाॅ0 संतोष राय पर दबाव है कि ‘‘गोडसे’’ फिल्म में पूरी तरह उलट-फेर कर दें  जिससे गांधी एक नायक के तौर पर उभरें और नाथूराम  गोडसे एक महाखलनायक के रूप में। लेकिन डॉ0  राय ने गोडसे फिल्म की पटकथा में बदलाव करने से पूरी तरह मना कर दिया जो इतिहास की कड़वी सच्चाई है वही दिखा रहे हैं यही बात कांग्रेस सरकार को अंदर ही अंदर परेशान कर दिया है।
                        पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आगे बताया कि डाॅ0 संतोष राय के साथ छलपूर्वक षडयंत्र करके कर्नाटक की कांग्रेस सरकार उनके प्राण ले सकती है या उनके साथ ऐसा कुछ किया जा सकता है जिससे डॉ0 राय अपना मानसिक संतुलन खो दें क्योंकि हिन्दू नेताओं के विरूद्ध षडयंत्र के लिये कांग्रेस कुख्यात है।  श्री मिश्र ने बताया कि इस हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता डॉ0  राय के विरूद्ध ढेरों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र हो रहे हैं  श्री मिश्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुये कहा कि डॉ0  संतोष को जान से मारने के लिये बहुत सारी जेहादी ताकतें षडयंत्र कर रही हैं। ये जेहादी ताकतें डॉ0  संतोष राय को या तो जेल के अंदर या हमेंशा के लिये इस दुनिया से विदा करवा देना चाहती हैं।
 पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आश्चर्य व्यक्त करते हुये, पुनः अपनी बातों को दुहराते हुये कहा कि उपरोक्त तिथियों पर डॉ0 राय अपराध स्थल पर थे ही नही तो अपराध कैसे कर दिया। कर्नाटक कांग्रेस सरकार अभी भी समय है संभल जाये वर्ना पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन हिंदू महासभा आरंभ करेगी जिसमें नेहरू और गांधी के काले कारनामे को पूरे देश को बताया जायेगा तब वो दिन दूर नही पूरे देश से भारत कांग्रेस मुक्त हो जायेगा।

Tuesday, December 16, 2014

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट

रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी

नई दिल्‍ली। शर्मा गैस कम्‍पनी, दुकान नंबर ए-1/2, एच ब्‍लॉक, सनातन धर्म मंदिर बाजारउत्‍तम नगर, दिल्‍ली, 110059  ने  अपने गैस सिलिण्‍डर  ग्राहकों के साथ भारी लूट मचाकर रख दी है। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस पहुंचाने वाले लड़के अपने गैस चोरी को इस तरह से अंजाम देते हैं  कि उनकी चोरी पकड़ी न जाये। एक नही कई बार इनकी चोरी पकड़ी गई है मगर इस एजेंसी के मालिक मीडिया और पुलिस को मैनेज करके अपना लूट बरकरार रखा है। उत्‍तम नगर  शर्मा गैस कम्‍पनी  में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शर्मा गैस एजेंसी पुलिस और बिकाऊ मीडिया को पैसा देती है इसलिये आज तक इनकी चोरी पकड़ी नही गई। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस चुराने वाले लड़के बेखौफ होकर कहते हैं कि पुलिस में शिकायत करनी हो तो कर दो हमें किसी का डर नही है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक कई गृहणियां शर्मा गैस कम्‍पनी  के काली  कारस्‍तानी से फूट-फूट कर रोने-विलखने लगती हैं मगर गुप्‍ता गैस एजेंसी के दुष्‍ट कर्मचारियो को जरा सी तरस नही आती।

 शर्मा गैस कंपनी हर सिलिण्‍डर में दो से तीन किलो गैस कम भरके देती है। ग्राहक यदि इनके उपर विश्‍वास करता है तो उसके साथ धोखा होता है क्‍योंकि यह कंपनी जानती है कि ग्राहकों के पास तराजू होता ही नही ऐसे में सिलिण्‍डर ग्राहकों  को इनके उपर विश्‍वास करने के सिवा कोई रास्‍ता नही बचता। इतना ही नही ये  गैस  सिलेण्‍डर वेण्‍डर अपने धोखे से ग्राहकों के गैस निकालकर खुले में गैस  बेचनेवाले दुकानदारों को बेंच  देते हैं और ये दुकानदार 70, 80 या 100 रूपये किलो गैस बेंचकर भारी मुनाफा कमाते हैं जबकि  इस  तरह से खुले में गैस बेचना भारी अपराध है।  खुले में गैस बेचने वाले  दुकानदारों को पुलिस भी नही हाथ लगाती क्‍योंकि उनकी इस लूट में पुलिस को भी हिस्‍सा मिलता है।

अभी हाल में गत 19 नवंबर, 2014 को  सी-48, संजय इंक्‍लेव उत्‍तम नगर के निवासी राजीव कुमार के यहां गैस डिलवरी करने वाला लड़का मुनीस ने गैस सिलिंडर दिया था। ये लड़के अपने पास तराजू-कांटा नही रखते और दुर्भाग्‍य से राजीव कुमार के यहां वजन करने वाला तराजू नही था जिससे गैस सिलिंडर  का वजन  नही किया जा सका। इसी का फायदा गैस डिलीवरी करने वाले मजदूर अक्‍सर उठाते रहते  हैं। वैसे भी घर के  गृहणियों की आदत होती है कि गैस सिलिंडर समाप्‍त होने के कुछ दिन पहले बुकिंग करा लेती हैं ताकि आने वाले दिनों में सिलिंडर की किल्‍लत से बचा जा सके। इत्‍तेफाक से 11 दिसंबर को तौलने वाला कांटा मिल जाने पर सिलेंडर को तौला गया तो  उसमें करीब दो किलो गैस कम था। उस डिलीवरी वाले लड़के को फोन कर जब गैस कम की शिकायत की गई तो उसने सिलेंडर  बदलने से साफ मना कर दिया। पुलिस में शिकायत की धमकी देने के बावजूद  उस लड़के ने कहा कि जो करना हो करो हम सिलेंडर नही बदलेंगे।

आज के तारीख तक उस सीलेंडर के सील को नही तोड़ा गया है कोई  भी जांच कर सकता है। जब करीब 11 दिसंबर को डेढ़ बजे शर्मा गैस कम्‍पनी  जाकर राजीव कुमार ने शिकायत कराना चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी का शटर बंद था। बाद में फोन करके इसकी शिकायत करना  चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी के लापरवाह कर्मचारियों ने फोन को नही उठाया। 12 दिसंबर, 2014 को पुन: शिकायत करने पर शर्मा गैस कंपनी ने  सिलेण्‍डर बदलने से साफ मना कर दिया।

अखिल भारत हिन्‍दू महासभा और रामाधार  फाउण्‍डेशन  शर्मा गैस कम्‍पनी  के लाइसेंस को रद्द करने के लिये आंदोलन चलायेगा और  प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति व पेट्रोलियम मंत्री से शर्मा  गैस एजेंसी की  गैस कम देने की शिकायत करेगा।

नेट पर शर्मा गैस कंपनी के खिलाफ कई लिंक मिले हैं: 
इण्डेन शर्मा गैस एजेंसी उत्तम नगर ने ग्राहकों को परेशान कर रखा है

indane gas (sharma gas agency uttam nagar delhi


ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट

http://www.ugtabharat.com/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA/

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट
http://kranti4people.com/article.php?aid=4425

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट


देशहित ब्‍लॉग

शर्मा गैस कंपनी नंबर-28564167\28564166\28564168\43070133
ऑनर अमित गुप्‍ता मोबाइल- 9210415454

चोरी में शामिल गैस वेंडर मुनीस मोबाइल-8505904765

Saturday, August 2, 2014

हिन्‍दू महासभा ने प्रधान एन्‍क्‍लेव में विधायक संजीव झा का पुतला जलाया-रविन्‍द्र द्विवेदी





   अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी के नेतृत्‍व में महासभा कार्यकर्ताओं एवं प्रधान एन्‍क्‍लेव के निवासियों ने पेयजल समस्‍या, फिरनी रोड सड़क का निर्माण, प्रधान एन्‍क्‍लेव में गलियों का आर.सी.सी. निर्माण तथा नालियों का  निर्माण सहित अन्‍य समस्‍याओं के विरोध में शुक्र बाजार में रैली निकाली और बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा का विजय चौक पर पुतला जलाया। पुतला को मुखाग्नि प्रदेश अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने दी।

   पुतला दहन से पहले रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुये महासभा के प्रदेश अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि स्‍थानिय विधायक संजीव झा और निगम पार्षद  अमन त्‍यागी की उपेक्षा से जनसमस्‍याएं विकराल हो रही हैं। पीने के पानी की प्रधान एन्‍क्‍लेव में स्‍थाई पाईप लाइन बिछाने, हर घर में पेयलजल का कनेक्‍शन पहुंचाने और फिरनी रोड सड़क का निर्माण कराने का वायदा करके संजीव झा ने विधायक का चुनाव जीता। चुनाव जीतने के  बाद संजीव झा पर जनता से किये चुनावी वायदों से मुकरने का आरोप लगाते हुये रविन्‍द्र द्विवेदी ने संजीव झा  का  इस्‍तीफा मांगा।

   रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि निगम पार्षद अमन त्‍यागी ने भी प्रधान एन्‍क्‍लेव की जनता से वादा खिलाफी  की और नालियों तथा आर.सी.सी. की गलियों का निर्माण कराने के अपने वादे से मुकर गई। घरों से रोजमर्रा  के इस्‍तेमाल से निकलने वाला गन्‍दा पानी  और वर्षा के जल की निकासी का प्रबंध  न होने से जनता नारकीय जीवन जी रही है।

   आगे रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा की इन जन धोखेबाज नेताओं का

 जनता के सामने कलई धीरे-धीरे खुल रही है। जनता को इनके 

वायदेखिलाफी के लिये बिलकुल क्षमा नही करनी चाहिये। ऐसे

 नेताओं के खिलाफ द्विवेदी ने आंदोलन और तेज करने की

 धमकी दी है।

Friday, July 11, 2014

उत्‍तम नगर में बिजली समस्‍या पर स्‍थानिय विधायक पवन शर्मा का पुतला दहन होगा


    अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि रोज आये दिन दिल्‍ली के गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती पर हिन्‍दू महासभा चुप नही बैठेगी। श्रीद्विवेदी ने कहा कि कल 10 जुलाई की रात्रि में संजय इंक्‍लेव, उत्‍तम नगर में पूरी रात बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेली। कभी बिजली आ रही है तो कभी जा रही है। कभी कम बोल्‍टेज के बिजली होने से  लोगों के पंखे चल पा रहे हैं न कूलर चल पा रहे हैं।

    ये स्थिति पूरे उत्‍तम नगर के गरीब कॉलोनियों की है जहां बिजली  पूरी की पूरी  रात काट दी जाती है जिससे लोग पूरी रात ठीक से सो नही पाते हैं उनकी रोज की दिनचर्या बिगड़ जाती है। लोगों ने एक उम्‍मीद लगाकर भाजपा को वोट दिया था कि वो बिजली, पानी, सड़क और साफ सफाई का ध्‍यान रखेगी। लेकिन जीत के बाद भाजपा पूरा अपने वायदे से यू टर्न ले लिया।

     श्रीरविन्‍द्र  द्विवेदी ने कहा कि बुराड़ी विधान सभा के विधायक संजीव झा के इन्‍ही हरकतों से जनता बुरी तरह से परेशान है इसलिये पिछले 6 जुलाई को उनका पुतला फूंका गया था। उसी तरह उत्‍तम नगर गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर वहां के स्‍थानिय भाजपा विधायक पवन शर्मा का पुतला फूंका जायेगा।

    श्रीरविन्‍द्र द्विवेदी ने उत्‍तम नगर विधान सभा के विधायक पवन शर्मा की कठोर शब्‍दों में निंदा करते हुये कहा कि शर्म आनी चाहिये ऐसे विधायकों को जो जनता के वोट से जीतने के बाद उनके समस्‍याओं को भूल जाते हैं।

    श्रीरविन्‍द्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना करते हुये कहा कि मोदी जी को बस बनारस की जनता अपनी लगती है बाकि देश की जनता गाजर-मूली है। बनारस में यदि 24 घण्‍टे बिजली है तो मोदी के नाक के नीचे दिल्‍ली में बिजली क्‍यों नही। शर्म आनी चाहिये ऐसे भाजपा नेताओं को जो जनता में भेद-भाव की राजनीति करते हैं।  
  
    हिन्‍दू महासभा ने ऐलान किया है कि दिल्‍ली के हर विधान सभा क्षेत्र में जहां-जहां बिजली-पानी की समस्‍या है वहां के विधायकों के पुतले हिन्‍दू महासभा पुतला फूंकेगी।

Thursday, January 30, 2014

बाबा कॉलोनी रेजीडेन्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन चुनाव

रविन्द्र द्विवेदी के टीम की जीत सुनिश्चित

     बाबा कॉलोनी (बुराड़ी), बाबा कॉ लोनी बी0 ब्लॉक रेजीडेन्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 9 फरवरी को होंगे। मतदान पुश्ता के नजदीक स्थित महादेव घन्टेश्वर मन्दिर में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारी केशवानन्द डिमरी के अनुसार मतदान के लिए संवैधानिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
    चुनाव में मुख्य टक्कर रविन्द्र द्विवेदी टीम और संग्राम सिंह भदौरिया के बीच है। संग्राम सिंह भदौरिया निवर्तमान प्रधान हैं, जबकि रविन्द्र  द्विवेदी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। प्रधान पद पर इन्हीं दोनों के बीच टक्कर है। विजय कुमार और लक्ष्मी रावत प्रधान पद के दो अन्य उम्मीदवार हैं, लेकिन इनकी टीम के चुनाव मैदान में न होने से दोनों की दावेदारी कमजोर माना जा रहा है।
    रविन्द्र द्विवेदी टीम में रविन्द्र द्विवेदी प्रधान पद के लिए, वीरेन्द्र कुमार महासचिव पद के लिए और जयदीप सिंह नेगी कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। रविन्द्र द्विवेदी टीम ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। रविन्द्र द्विवेदी टीम घर-घर जाकर पानी का नलपर वोट देने की अपील कर रही है। रविन्द्र द्विवेदी का ऊँचा राजनीतिक कद और उनकी 26 वर्ष की समाज सेवा उनकी जीत का आधार स्तंभ बन सकती है।

    रविन्द्र द्विवेदी टीम ने 21 सूत्री घोषणा पत्र जारी करते हुये कालोनी के निवासियों से जाति, धर्म, पंथ, प्रांत और भाषा की विचारधारा से ऊपर उठकर मतदान करने का आह्वान किया। रविन्द्र द्विवेदी का सघन प्रचार अभियान और कॉलोनी के मतदाताओं का उनके प्रति रूझान देखकर रविन्द्र द्विवेदी टीम की जीत पक्की मानी जा रही है।

Wednesday, December 25, 2013

सांप्रदायिक लक्षित हिंसा विधेयक के खिलाफ रविन्‍द्र द्विवेदी ने किया धरना-प्रदर्शन

      यूपीए सरकार के प्रस्तावित साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा बिल के खिलाफ अखिल भारत हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं रविवार शाम शहर के प्याली चौक पर चौराहे पर प्रदर्शन किया । महासभा के नेताओं ने केंद्र की कांग्रेस सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी के बाद हाथ में प्रस्तावित बिल की प्रतियां लिए पियाली चौक पहुंचे और उसे आग के हवाले कर दिया। विहिप कार्यकर्ता पोप की लाठी वापस जाओ,अल्पसंख्यक तुष्टीकरण बंद करो,गऊ हत्या बंद करो, कीर्तन-भजन में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा हिंदुओं का उत्पीड़न करने वालों का प्रश्रय देना बंद करो के नारे लगा रहे थे।



      महासभा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविंदर द्विवेदी और फरीदाबाद लोकसभा के प्रत्यासी रविंदर भाटी के नेतृतव में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। चौक पर पर साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा की प्रतियां जलाने के बाद सभा भी हुई। सभा में महासभा के नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी के सलाहकार परिषद द्वारा बनाया गया साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा को रोकथाम विधेयकक एक ऐसा कानून है जो स्वतंत्र भारत में हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाई समाज में पराधीन रहने को विवश करेगा। हिंदुओं को अपने ही देश में द्वितीय श्रेणी का नागरिकता प्रदान करने वाला यह कानून मुगलिया सल्तनत की याद को ताजा करता है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस बिल को सदन में रखा गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके महासभा के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाह, लक्ष्मण वर्मा उर्फ़ लच्छू भैया, एडवोकेट सुशील मिश्रा, संतोष कुमार, मास्टर राजकुमार, उमेश कुमार ठाकुर, संतोष यादव, मनोज पाण्डेय शास्त्री, ब्रिज श्याम तिवारी, प्रधान मल्लापुर, खेम चंद गोयल, विजय शर्मा, सीताराम, कृष्णपाल सहित महासभा के सैकड़ों लोग मौजूद थे ।