आगरा / नई दिल्ली , अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आज हिन्दू महासभा पश्चिम बंगाल के प्रभारी समीर बनजी से फ़ोनवार्ता में पश्चिम बंगाल के वीरभूम में हिंदुओं को जिंदा जलाकर हत्या करने की वीभत्स घटना की जानकारी प्राप्त की ।
फ़ोनवार्ता में समीर बनर्जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आने और ममता बनर्जी द्वारा पुनः सरकार बनाने के बाद प्रदेश के हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है । विधर्मी ताकतें निडर होकर हिंदुओं और हिंदुत्व को मिटाने पर आमादा हैं । विधर्मियों के भय से पश्चिम बंगाल के असंख्य हिंदुओं को अपना अपना घर और व्यापार छोड़कर पलायन करने और दर दर की ठोकरें खाने पर विवश होना पड़ा है । जो पलायन नही कर रहे , उन्हें विधर्मियों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ रही है । वीरभूम की घटना इसी कड़ी की नवीनतम घटना है ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने फ़ोनवार्ता के बाद जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ कुछ वही हालात उत्पन्न हो रहे हैं , जो हालात 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में हुए थे । पश्चिम बंगाल को कश्मीर की तर्ज पर हिन्दू विहीन बनाने की साजिश हो रही है । राज्य की ममता बनर्जी सरकार मौन होकर विधर्मियों का मनोबल बढ़ा रही है ।
हिन्दू महासभा आगरा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल में 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति शासन लाग
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/YxmbXRLSqgX7EC1T6
Wednesday, March 30, 2022
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन बिना हिन्दू और हिंदुत्व सुरक्षित नही - हिन्दू महासभा
विस्थापित हिंदुओं का कश्मीर में पुनर्वास के लिए हिन्दू महासभा 30 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी
देश भर में राष्ट्रवाद की अलख जगा रही 1990 के दशक में कश्मीर से विस्थापित किये गए हिंदुओं की सच्ची गाथा पर आधारित फिल्म द कश्मीर फ़ाइल फ़िल्म की सफलता के बीच अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विस्थापित कश्मीरी हिंदुओ के कश्मीर में पुनर्वास की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज करने का एलान किया है ।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में 30 मार्च को मांग के समर्थन में जंतर मंतर पर दोपहर दो बजे प्रदर्शन किया जाएगा । प्रदर्शनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म की निशुल्क टिकट देने की घोषणा की है , ताकि वो अपने इतिहास की वास्तविकता को जाने और जेहाद तथा इस्लामिक अतिवाद से स्वयं की सुरक्षा की तैयारी कर सकें ।
हिन्दू महासभा जम्मू कश्मीर के प्रभारी मनीष जीजू और जम्मू कश्मीर असेसन फ्रंट के अध्यक्ष विनोद कॉल ने हिन्दू महासभा के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए भारी संख्या में कश्मीर के शरणार्थी हिंदुओं के शामिल होने की घोषणा की है ।
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/9cBEucdPJEhxfdBP7
योगी आदित्यनाथ के नाम पर धर्मसापेक्ष राजनीति की विजय - हिन्दू महासभा
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को विधानसभा चुनाव में पुनः बहुमत प्राप्त होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने बधाई एवं शुभकामनाये दी है ।
महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार स्थापित होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव छ्द्म धर्मनिरपेक्ष ताकतों और धर्म सापेक्ष ताकतों के बीच सम्पन्न हुआ , जिसमे योगी आदित्यनाथ के रूप में धर्म सापेक्ष राजनीति की विजय हुई । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की विजय ने देश को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब हिन्दू समाज जाति पाती की जंजीरों को तोड़कर जागरूकता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है , जो देश की राजनीति के लिए सुखद संयोग है । यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने आज जारी बयान में दी ।
अधिवक्ता संजया शर्मा ने बयान में कहा कि छ्द्म धर्मनिरपेक्ष ताकतों के विरुद्ध मतदाताओं ने एकजुट होकर जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ के पक्ष में मतदान किया , वो देश की भावी राजनीति के लिए हवा का ताजा झोंका के समान है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मुस्लिम तुष्टिकरण और जेहादी ताकतों को आश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को भारतीय राजनीति के नेपथ्य में भेज दिया है ।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मणि मिश्र ने योगी आदित्यनाथ की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लगातार दो बार सत्तारूढ़ होने का गौरव प्राप्त किया है । उन्होंने कहा कि इस जीत ने प्रमाणित किया है कि अब नए हिन्दू भारत का उदय हो रहा हैं और देहद्रोही , जेहादी और विघटनकारी शक्तियां हाशिये पर आ गई हैं ।
Friday, February 18, 2022
जानी मानी समाजसेविका आरती अग्रवाल हिन्दू महासभा में शामिल
जानी मानी समाजसेविका रूप नगर निवासी पेशे से अध्यापिका श्रीमती आरती अग्रवाल आज अखिल भारत हिन्दू महासभा में शामिल हो गई । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की । उन्हें हिन्दू महासभा की टोपी पहनकर उनका हिन्दू महासभा में अभिनंदन किया ।
आरती अग्रवाल ने कहा कि वो हिन्दू महासभा की नीतियों और वीर सावरकर की विचारधारा से प्रभावित होकर हिन्दू महासभा में शामिल हो रही हैं । उन्होंने हिन्दू महासभा की टोपी को अपने जीवन का एक बड़ा सम्मान बताया और अपने कार्यो से इस सम्मान की सार्थकता सिद्ध करने की घोषणा की । हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरती अग्रवाल ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता को जय श्रीराम की पट्टिका गले मे पहनकर उनका स्वागत किया । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो और कमल नगर मंडल के उपाध्यक्ष कुंवर चन्द भी उपस्थित रहे ।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर सिंह राजू पार्चा ने आरती अग्रवाल का हिन्दू महासभा में शामिल होने पर उन्हें शुभकामनाये देते हुए उन्हें शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व प्रदान करने की घोषणा की ।
षड्यंत्रकारियों के षड्यंत्रों के बीच सत्यमार्गी सीना तानकर आगे बढ़ते रहेंगे - रविन्द्र कुमार द्विवेदी
अखिल भारत हिन्दू महासभा गुजरात प्रदेश पदधिकारियों की बैठक रविवार 13 फरवरी को अहमदाबाद के सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष मितेश पटेल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । गुजरात प्रदेश में गुटबाजी की आड़ में फर्जी पदाधिकारियों द्वारा विजय प्रकाश अमानव के इशारे पर बैठक को असफल करने हेतु षड्यंत्र किया गया । फर्जी पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर असंवैधानिक रूप से मितेश पटेल का का असंवैधानिक निष्कासन पत्र दिखाकर सर्किट हाउस की बुकिंग रद्द करने का पत्र दिया ।
सर्किट हाउस के अधिकारियों का फोन आने पर प्रदेश अध्यक्ष मितेश पटेल अपने प्रदेश संगठन मंत्री हरीश याग्निक सहित अन्य पदधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे और उन्हें स्वामी त्रिदंडी जी महाराज द्वारा 7 जनवरी 2019 को सुश्री राज्यश्री चौधरी के समर्थन में लिखा पत्र और असंवैधानिक निष्कासन के बाद राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा द्वारा जारी प्रदेश अध्यक्ष का नया नियुक्ति पत्र दिखाया । सर्किट हाउस के अधिकारियों ने मितेश पटेल के दस्तावेजों और प्रदेश पदाधिकारियों की वार्ता से संतुष्ट होकर बैठक के आयोजन को अनुमति प्रदान की ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सर्किट हाउस में बैठक की अनुमति को सत्यमार्गियों की जीत और षड्यंत्रकारियों के मुख पर करारा तमाचा बताया । उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों के षड्यंत्रों के बीच सत्यमार्गी हिन्दू महासभा का ध्वज लेकर सीना तानकर आगे बढ़ते रहेंगे । बैठक में गुजरात प्रदेश अधिवेशन और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई । बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश के कोने कोने से 53 प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर मितेश पटेल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की ।
सच बोलना बागीपन है तो समझो हम बागी हैं - रविन्द्र द्विवेदी
स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी अथवा किसी भी पदाधिकारी से विचार विमर्श किये बिना स्वयं अपने हस्ताक्षरों अखिल भारत हिन्दू महासभा की राज्यश्री चौधरी को निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार करते हुए अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व छोड़ने का एक पत्र भारतीय निर्वाचन आयोग में 7 जनवरी 2019 को देकर हिन्दू महासभा में अपना अस्तित्व विलुप्त कर देते है । वो राज्यश्री चौधरी से आग्रह करते हैं कि इस पत्र को सार्वजनिक न किया जाए अन्यथा रविन्द्र कुमार द्विवेदी और अन्य समर्पित कार्यकर्ता उनके विरूद्ध विद्रोह कर देंगे और उन्हें चैन से नही बैठने देंगे । राज्यश्री चौधरी ने स्वामी त्रिदंडी जी महाराज को वचन दे दिया । स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने अपने ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों से छल किया और पत्र की वास्तविकता छिपाकर उन्हें गुमराह करके पद लोलुपता में लिप्त रहे । न्यायालय को भी गुमराह करते हुए स्वयं को वास्तविक राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करवाने के लिए वाद दायर करने का अपराध किया । एक फरवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में स्वामी त्रिदंडी जी महाराज का पत्र सार्वजनिक हुआ तो देश स्वामी के छल से अवगत हुआ और उनका हिन्दू महासभा में वर्चस्व समाप्त मान लिया गया ।
स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के नेतृत्व वाली हिन्दू महासभा का अस्तित्व शून्य हो जाने से संगठनात्मक योगदान के प्रति नकारात्मक छवि रखने वाले चापलूसी के आधार पर पदासीन पदाधिकारियों को अपने अपने पदों को चिंता सताने लगी । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और उनके समर्थकों ने देश के हिन्दू महासभाइयों के सामने स्वामी त्रिदंडी जी का वास्तविक सत्य प्रकट किया तो देश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी का साथ छोड़कर रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सशक्त नेतृत्व में एकजुटता दिखाने लगे तो चापलूसी से पद हासिल करने वाले पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अनर्गल प्रलाप करते हुए स्वामी जी जी को अपमानित करने और उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का छ्द्म आरोप लगाने का दुस्साहस करने लगे । लेकिन उनके पास अपने तर्क को प्रमाणित करने का एकाध प्रमाण भी उपलब्ध नही होता है । वो दिल्ली के जिला स्तर के पदाधिकारियों के प्रश्नों के सामने निरूत्तर होकर बगले झांकने पर विवश हो होकर किसी भी तर्क कुतर्क की आड़ में वाद विवाद से पलायन कर जाते हैं ।संत का अपमान और उनके लिए अपशब्द कहने का छ्द्म आरोप चिल्लाकर कहने और शोर मचाने मात्र से सत्य में परिवर्तित नही हो सकता , वरन उनके चिल्लाने या शोर मचाने से कार्यकर्ताओं को उनकी हास्यपद स्थिति का अनुमान सहज ही प्राप्त हो जाता है ।
एक फरवरी 2022 की बैठक को निरस्त करवाने में असफल होने पर स्वामी त्रिदंडी जी ने राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा को फोन पर कहा - " रविन्द्र द्विवेदी को कहिये कि वो तीन महीने शांत बैठ जाए । हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऋषि त्रिवेदी के साथ मिलकर हिन्दू महासभा के नाम से 20 - 25 करोड़ रुपये कमाने वाले हैं । रविन्द्र द्विवेदी हमे ये सब नही करने देगा । उसे समझाइए और कहिये की 3 महीना उनके शांत रहने के बाद हम उन्हें फिर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना देंगे । "
हिन्दू महासभा से चुनाव लड़वाने की स्वामी त्रिदंडी जी की घोषणा एक फरवरी की बैठक में स्वामी के पत्र का सत्य उजागर होने के बाद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से ठीक पहले एक फरेब सिद्ध हुआ । स्वामी जी के इशारे पर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बिना शर्त समर्थन पत्र देकर चुनाव लड़ने और विधायक बनकर विधानसभा में हिन्दू महासभा का परचम लहराने की तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों की इच्छाओं का गला घोंट दिया गया । क्या यह सब हिन्दू महासभा के राजनीतिक अस्तित्व को समाप्त करने की दिशा में साजिश तो नहीं ? क्या भाजपा से स्वामी जी की 20 - 25 करोड़ की डील तो नही हुई , जिसका जिक्र स्वामी त्रिदंडी जी ने अधिवक्ता संजया शर्मा से फोन वार्ता में किया था ? भाजपा अच्छी तरह जानती है कि हिन्दू महासभा के दो चार विधायक भी जीत कर सदन में पहुंचते है तो भाजपा की संभावित सरकार की मनमानी और हिटलरशाही पर न केवल प्रतिबन्ध लगा देगी , वरन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अपने विधायको के बल पर शामिल होकर अपना गौरव हासिल कर लेगी । ऐसा न हो , इसलिए क्या वास्तव में स्वामी त्रिदंडी जी और भाजपा के मध्य कोई डील हुई ? क्या कारण है कि 25 सितम्बर की नेमिषारण्य बैठक में अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का उद्घोष करने वाले स्वामी त्रिदंडी जी भाजपा का मार्ग प्रशस्त करने और हिन्दू महासभा को राजनीतिक रूप से अशक्त बनाने के षड्यंत्र को सफल बनाने के लिए चुनाव मैदान से हट जाते हैं ? अयोध्या में उनकी जीत सुनिश्चित होने के बावजूद भी चुनाव मैदान से स्वामी त्रिदंडी जी का पलायन कही भाजपा और उनके बीच किसी डील का परिणाम तो नही ?
हम सत्य देश भर के हिन्दू महासभाइयों के सामने निर्भीकता से प्रकट कर रहे है , इसलिए चापलूस पदाधिकारियों द्वारा स्वामी त्रिदंडी के समक्ष चापलूसी की अद्भुत मिशाल दिखाने के लिए वास्तविक सत्य को उनके अपमान और अपशब्दों से जोड़ने का शोर मचा रहे हैं । वास्तविकता में स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के लिए अभी तक किसी भी हिन्दू महासभाई ने न तो अपशब्दों का प्रयोग किया है और न ही उनका किसी भी प्रकार से अपमान किया है । सत्य से स्वामी जी के चापलूस पदाधिकारी भी अवगत हैं , किन्तु उनका पद मोह सत्य को स्वीकारने के मार्ग में बेड़ियां बन गया है । सत्यमार्गियों के विषय मे उनके पास व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप करने एवं अभद्र भाषा से अपनी विद्वता का परिचय देने के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य नही रह गया है । यदि कोई कार्य होता तो इन सब के लिए उनके पास अवकाश कहाँ होता ? करते रहो व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप और अभद्र भाषा का प्रयोग । सत्यमार्गी अपने पथ पर अटल रहेंगे और अखिल भारत हिन्दू महासभा में शामिल भाजपा पोषित नेताओं के चंगुल से हिन्दू महासभा को सदैव के लिए मुक्त करवाकर इसके राजनीतिक वर्चस्व को स्थापित करेंगे । अंत मे केवल इतना ही कि सच बोलना बागीपन है तो समझो हम बागी हैं ।
हिन्दू महासभा मटियामहल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह 13 मार्च को आयोजित होगा
अखिल भारत हिन्दू महासभा मटियामहल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन 13 मार्च को आयोजित किया जा रहा है । जिलाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागृत बनाकर हिन्दू महासभा से जोड़ना और स्वधर्म , स्वसंस्कृति , स्वभाषा और स्वराष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलवाना है ।
वरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी होंगे । राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुलता शर्मा , राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद पूरी जी महाराज , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा , प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और विजय सोनकर , प्रदेश महामंत्री सतीश बिड़ला , संगठन मंत्री शशि कपूर , प्रदेश मंत्री यशपाल और रवि शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष केशव चन्द्र , प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र स्वामी , चांदनी चौक लोकसभा प्रभारी योगेश शर्मा , कृष्ण कुंज 13 ई वार्ड प्रत्याशी कमल कुमार जैन और हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजबाला गुप्ता सहित विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मटियामहल जिला कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है ।
वरुण कुमार के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ।