hinduswarajyasena

Tuesday, June 22, 2010

आर0टी0आई0 कार्यकर्ता ने केन्द्रीय सूचना आयोग में अपील दायर की

श्रीराम अधार फाउण्डेशन के आर0टी0आई0 कार्यकर्ता राजीव कुमार(पत्रकार ) ने पुलिस मुख्यालय के
जन सूचना अधिकारी से मांगी गई जानकारी आधा-अधूरी मिलने और वास्तविक तथ्यों को छिपाने का
का प्रयास करने के विरोध में केन्द्रीय सूचना आयोग के जनसूचना आयुक्त के समक्ष अपील दायर की
है।
आज जारी बयान में राजीव कुमार ने बताया कि बिन्दापुर पुलिस ने उनकी शिकायत पर संज्ञान
लेने की जगह उन्हीं को प्रताड़ित किया, जिस पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से पुलिस
आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन पर पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी पाने
के लिए राजीव कुमार ने आर0टी0आई0 दायर की थी।

राजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस मुख्यालय की ओर से आधी-अधूरी जानकारी
भेजी गई और वास्तविक तथ्यों को छिपाया गया। पुलिस मुख्यालय के जनसूचना अधिकारी से
निराश होकर राजीव कुमार ने केन्द्रीय सूचना आयोग की शरण ली है।

राजीव ने जारी बयान में उम्मीद जताई है कि केन्द्रीय सूचना आयोग के माध्यम से उन्हें सही
जानकारी हासिल होगी। बयान में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सूचना आयोग भी सही जानकारी
दिलवाने में विफल रहा तो वो दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण लेने पर बाध्य होंगे।

Friday, June 18, 2010

हिन्दुओं और मुसलमानों में भेदभाव देश के लिए घातक -द्विवेदी

हिन्दुओं और मुसलमानों में भेदभाव देश के लिए घातक -द्विवेदी

अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार
द्विवेदी ने अमरनाथा यात्रा और माता वैष्णों देवी यात्रा पर जाने
वाले हिन्दू श्रद्धालुओं से विशेष टैक्स लेने का निर्णय लेने पर केन्द्र
सरकार से जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि हिन्दू श्रद्धालुओं से भारी टैक्स वसूल करके मुस्लिम
समाज पर सब्सीडी के नाम पर लुटाई जा रही धनराशी के भेदभाव
को हिन्दू महासभा किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी और अपनी
मांगों के समर्थन में हिन्दू समाज के सहयोग से विराट जन आंदोलन
शुरू करेगी। श्री द्विवेदी ने आज हस्तसाल विधानसभा मण्डल के उत्तम
नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित
कर रहे थे।

श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और विशेष
राज्य का दर्जा तुरन्त समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम
तुष्टिकरण के नाम पर हिन्दुओं और मुसलमानों में भेदभाव करना राष्ट्र
की एकता अखण्डता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि
हिन्दुओं से अनाप-शनाप टैक्स वसूलकर मुसलमानों पर लुटाने का
दुस्साहस देश में अघोषित इस्लाम शासन को लागू करने का प्रयास है,
जो हिन्दू समाज के अस्तित्व को समाप्त करने गहरा षणयंत्र प्रतीत
होता है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि इस षणयंत्र को हिन्दू स्वराज्य की स्थापना के बिना विफल
नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित हिन्दू प्रतिनिधियों को हिन्दू
स्वराज्य की स्थापना का संकल्प दिलाया।

हिन्दू महासभा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा एडोवोकेट संजया शर्मा ने अपने संबोधन
में कांग्रेस और भाजपा पर एक साथ निशाना साधते हुए उनकी नीतियों और आचरण
को घोर हिन्दू विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम
पर हिन्दुत्व पर सामने से प्रहार करती है तो भाजपा हिन्दू समाज की हितैषी
बनकर हिन्दुत्व की पीठ में पीछे से छूरा भोंकती है। एडोवोकेट संजया ने हिन्दू
जनसमुदाय से कांग्रेस और भाजपा के हिन्दू विरोधी षणयंत्रों से सावधान
रहते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा की
नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र को मजबूत बनाने का
आह्वान किया।

सम्मेलन में वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री रोहित राघव ने कार्यक्रम संयोजक अजय वर्मा को दिल्ली
प्रदेश का मंत्री मनोनीत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अजय वर्मा
के दायित्व संभालने से दिल्ली में हिन्दू महासभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा
और नगर निगम चुनाव 2012 की तैयारियों में मदद मिलेगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता हस्तसाल विधान सभा मण्डल के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश
दूबे ने की।

Tuesday, May 4, 2010

तिमारपुर पुलिस की हमलावरों से सांठगांठ

तिमारपुर पुलिस की हमलावरों से सांठगां

खौफनाक चेहरा पुलिस का उजागर हुआ

राजीव कुमार
-------

तीस हजारी की एक अदालत ने अपराधियों के विरूद्ध सही संज्ञान न लेने पर नाराजगी जताते हुए थाना तिमारपुर,दिल्ली पुलिस को 15 मई,2010 को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह मामला तिमारपुर की संजय बस्ती में रहने वाले अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंडल मंत्री रमेश रावल का है। तीस हजारी अदालत में रमेश रावल की पत्नी अनीता की ओर से एडोवोकेट संजया शर्मा ने एक पिटीशन दायर की थी।
यूनिक लीगल सोल्यूशन्स की चेयर पर्सन एडोवोकेट संजया शर्मा ने एक बताया कि नरेश उर्फ भोंपा, इन्द्रजीत, चरन देवी, महेन्द्र आदि नौ हमलावरों ने रमेश रावल के परिवार पर जानलेवा हमला किया था। हमले में रमेश की बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था, जबकि उसके बेटे पर लोहे की राड से वार करने से सिर में 12 टांके आये थे और वो मरने से बाल-बाल बचा था।
एडोवोकेट संजया ने बताया कि थाना तिमारपुर में लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को बचाने में अपनी वर्दी की ताकत का इस्तेमाल किया। पुलिस लगातार रमेश रावल और अनीता पर हमलावरों से समझौता करने का दबाव डालती रही, ताकि हमलावरों के हितों की रक्षा की जा सके। लेकिन अनीता ने एडोवोकेट संजया से संपर्क कर तीस हजारी न्यायालय में पिटीशन दायर की। 30 अप्रैल को न्यायधीश जे0पी0 नाहर की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस को 15 मई को हाजिर होकर मामले की पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश जारी किया।
हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी का कहना है कि हमलावर संजय बस्ती में जुए का सट्टा चलाते हैं व अवैध शराब का कारोबार करते हैं। इनके माध्यम से स्थानिय पुलिस की मोटी कमाई होती है। यही कारण है कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही है। क्योंकि इससे पुलिस के हाथ से आमदानी का एक मोटा जरिया खत्म हो जाएगा। इन पर विधि सम्मत धारा-307, धारा-308 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मगर स्थानिय पुलिस ने नौ हमलावरों में से केवल एक हमलावर महेंद्र और रमेश रावल तथा उनके बेटे सचिन के विरूद्ध धारा-307 का कलन्दरा बनाया।
29/04/10 को थाना तिमारपुर के सामने हमलावरों ने हिन्दू मजदूर सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल राय पर इन्द्रजीत के नेतृत्व में 12 बदमाशों ने घेर लिया और जानलेवा हमला किया। जिसकी पुलिस आयुक्त को हमला वाले दिन ही शिकायत भेजकर हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना तिमारपुर पुलिस ने पिछले महीने थाने के लैंडलाइन से कन्हैयालाल के मोबाईल
पर फोन करके हमलावरों के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी तत्काल शिकायत पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त को की गई थी। किन्तु आज तक दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई नही की गई।