hinduswarajyasena

Monday, February 9, 2015

डॉ0  संतोष राय पर कांग्रेस के षडयंत्रों का सिलसिला अनवरत जारी- मिश्र

                   
    
    अखिल भारत हिन्दू महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रवादी नेता व ‘‘गोडसे’’ फिल्म के निर्माता डॉ0 संतोष राय के विरूद्ध कांग्रेस का षडयंत्रों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार उनके उपर तमाम तरह के झूठे व फर्जी मुकदमें लाद दिया है । कर्नाटक सरकार ऐसा इसलिये कर रही है ताकि भविष्य में गोडसे फिल्म न आ सके और कांग्रेस की दुकान गांधी के नाम पर चलती रहे। डॉ0 संतोष राय की सबसे बड़े गलती यही है कि वे इतिहास की कड़वी सच्चाइयों को पूरे विश्व के समक्ष साहस के साथ ला देना चाहते हैं डाॅ0 संतोष राय के ‘‘गोडसे’’ फिल्म की सच्चाई से कांग्रेस के नायक मोहन दास करम चंद गांधी व जवाहर लाल नेहरू के छद्म देशभक्ति का मुखौटा उतर जायेगा जो अभी तक इन्होंने पहन रखा है। उपरोक्त बातें पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। इन तथाकथित धर्म निरपेक्ष कांग्रेसियों की सबसे बड़े बिडम्बना यह है कि वे तुष्टीकरण नीति के तहत ये ढोंगी कांग्रेसी नेता हिन्दू हितों के रखवाले नेताओं के विरूद्ध दुःसाहसपूर्ण कार्यवाही के लिये वोट बैंक के लालच में किसी भी सीमा तक जाने के लिये तैयार रहते हैं चाहे मानवता की हत्या हो जाये किसी का घर-परिवार उजड़ जाये उससे इन दुष्ट नेताओं को कोई चिंता नही रहती।
                        पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने कांग्रेस सरकार पर आक्रामक हमला करते हुये कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने डॉ0 संतोष राय को उन तिथियों में अपराध दिखाया है जिन तिथियों में वे अपराध स्थल पर थे ही नही तो फिर अपराध कैसे उन्होने कर दियाः
     1- 1 जून 2014 सुबह से 5 जून 2014 के दोपहर तक दिल्ली।
      2- 30 जून, 2014 की शाम से 10 जुलाई, 2014 की शाम तक दिल्ली।
      3-10 अगस्त, शाम 2014 से 16 अगस्त, 2014 सुबह तक दिल्ली रहे।
      4- 23-24 सितंबर, 2014 को गोरखपुर।
       5- 24 सितंबर, 2014 की शाम से 4 अक्टूबर, 2014 सुबह तक दिल्ली रहे।
      जब इन उपरोक्त तिथियों पर डॉ0  संतोष राय अपराध स्थल पर  थे ही नही फिर वे अपराध के भागीदार कैसे हो गये। इससे स्पष्ट होता है कि डॉ0 संतोष राय को जानबूझकर किसी बड़े षडयंत्र के तहत कर्नाटक की कांग्रेस सरकार फंसा रही है और राय के उपर नये-नये झूठे केस जेहादी ताकतों के इशारे पर लगाये जा रही है ताकि वो जेल से बाहर न निकल सके व उनकी गोडसे फिल्म अधर में लटक जाये।
                        आगे बाबा  पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने कहा कि डॉ0  संतोष राय इतिहास के उस सच को दिखाना चाहते हैं जिसे कांग्रेसियों और वामपंथी इतिहासकारों से गलत ढंग से लिखवाकर आने वाली पीढि़यों के साथ धोखा किया था, डॉक्टर राय उस झूठ को आमूल-चूल बदल देना चाहते हैं जिस झूठ को नेहरू ने 40 साल तक दबाया था क्योंकि डॉ0 संतोष राय के फिल्म ‘गोडसे’ से गांधी और नेहरू जो कांग्रेसियों के नायक हैं पूरी तरह से बेनकाब हो जायेंगे जिनके आवरण में कांग्रेस 50 सालों से सत्ता का सुख भोग रही थी। डॉ0 राय को ऐसे समय जानबूझकर गिरफ्तार किया गया जिससे आने वाली फिल्म ‘गोडसे’ किसी भी हाल में प्रदर्शित न होने पाये ज्ञात हो कि यह फिल्म गत 30 जनवरी, 2015 को रिलीज होने वाली थी।
                        श्री पं0 नंद किशोर मिश्र ने गांधी पर हमला करते हुये कहा कि यदि मोहन दास करम चंद गांधी जी सच्चे नेता थे तो नाथूराम गोडसे जी का अदालत में दिये गये बयान को नेहरू जी ने 40 वर्ष तक प्रतिबंध क्यों लगा रखा था गोडसे का अदालत में दिये गये बयान को जनता के बीच में क्यों सार्वजनिक नही होने दिया। इससे यही जान पड़ता है कि गांधी ने ऐसी गलती अवश्य किया था जिसके कारण गोडसे जैसे वरिष्ठ पत्रकार को  गांधी वध के लिये विवश होना पड़ा। गांधी वध के तुरंत बाद गोडसे जी ने अपने को कानून के हवाले कर दिया यदि वो चाहते तो भाग भी सकते थे लेकिन स्वेच्छा से फांसी के फन्दे का वरण कर लिया।
                        श्री मिश्र ने कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि ‘‘गोडसे’’ फिल्म जबसे बन रही है तब से कांग्रेस का परोक्ष रूप से फिल्म निर्माता  डाॅ0 संतोष राय पर दबाव है कि ‘‘गोडसे’’ फिल्म में पूरी तरह उलट-फेर कर दें  जिससे गांधी एक नायक के तौर पर उभरें और नाथूराम  गोडसे एक महाखलनायक के रूप में। लेकिन डॉ0  राय ने गोडसे फिल्म की पटकथा में बदलाव करने से पूरी तरह मना कर दिया जो इतिहास की कड़वी सच्चाई है वही दिखा रहे हैं यही बात कांग्रेस सरकार को अंदर ही अंदर परेशान कर दिया है।
                        पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आगे बताया कि डाॅ0 संतोष राय के साथ छलपूर्वक षडयंत्र करके कर्नाटक की कांग्रेस सरकार उनके प्राण ले सकती है या उनके साथ ऐसा कुछ किया जा सकता है जिससे डॉ0 राय अपना मानसिक संतुलन खो दें क्योंकि हिन्दू नेताओं के विरूद्ध षडयंत्र के लिये कांग्रेस कुख्यात है।  श्री मिश्र ने बताया कि इस हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता डॉ0  राय के विरूद्ध ढेरों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र हो रहे हैं  श्री मिश्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुये कहा कि डॉ0  संतोष को जान से मारने के लिये बहुत सारी जेहादी ताकतें षडयंत्र कर रही हैं। ये जेहादी ताकतें डॉ0  संतोष राय को या तो जेल के अंदर या हमेंशा के लिये इस दुनिया से विदा करवा देना चाहती हैं।
 पं0 बाबा नंद किशोर मिश्र ने आश्चर्य व्यक्त करते हुये, पुनः अपनी बातों को दुहराते हुये कहा कि उपरोक्त तिथियों पर डॉ0 राय अपराध स्थल पर थे ही नही तो अपराध कैसे कर दिया। कर्नाटक कांग्रेस सरकार अभी भी समय है संभल जाये वर्ना पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन हिंदू महासभा आरंभ करेगी जिसमें नेहरू और गांधी के काले कारनामे को पूरे देश को बताया जायेगा तब वो दिन दूर नही पूरे देश से भारत कांग्रेस मुक्त हो जायेगा।

Tuesday, December 16, 2014

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट

रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी

नई दिल्‍ली। शर्मा गैस कम्‍पनी, दुकान नंबर ए-1/2, एच ब्‍लॉक, सनातन धर्म मंदिर बाजारउत्‍तम नगर, दिल्‍ली, 110059  ने  अपने गैस सिलिण्‍डर  ग्राहकों के साथ भारी लूट मचाकर रख दी है। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस पहुंचाने वाले लड़के अपने गैस चोरी को इस तरह से अंजाम देते हैं  कि उनकी चोरी पकड़ी न जाये। एक नही कई बार इनकी चोरी पकड़ी गई है मगर इस एजेंसी के मालिक मीडिया और पुलिस को मैनेज करके अपना लूट बरकरार रखा है। उत्‍तम नगर  शर्मा गैस कम्‍पनी  में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शर्मा गैस एजेंसी पुलिस और बिकाऊ मीडिया को पैसा देती है इसलिये आज तक इनकी चोरी पकड़ी नही गई। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस चुराने वाले लड़के बेखौफ होकर कहते हैं कि पुलिस में शिकायत करनी हो तो कर दो हमें किसी का डर नही है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक कई गृहणियां शर्मा गैस कम्‍पनी  के काली  कारस्‍तानी से फूट-फूट कर रोने-विलखने लगती हैं मगर गुप्‍ता गैस एजेंसी के दुष्‍ट कर्मचारियो को जरा सी तरस नही आती।

 शर्मा गैस कंपनी हर सिलिण्‍डर में दो से तीन किलो गैस कम भरके देती है। ग्राहक यदि इनके उपर विश्‍वास करता है तो उसके साथ धोखा होता है क्‍योंकि यह कंपनी जानती है कि ग्राहकों के पास तराजू होता ही नही ऐसे में सिलिण्‍डर ग्राहकों  को इनके उपर विश्‍वास करने के सिवा कोई रास्‍ता नही बचता। इतना ही नही ये  गैस  सिलेण्‍डर वेण्‍डर अपने धोखे से ग्राहकों के गैस निकालकर खुले में गैस  बेचनेवाले दुकानदारों को बेंच  देते हैं और ये दुकानदार 70, 80 या 100 रूपये किलो गैस बेंचकर भारी मुनाफा कमाते हैं जबकि  इस  तरह से खुले में गैस बेचना भारी अपराध है।  खुले में गैस बेचने वाले  दुकानदारों को पुलिस भी नही हाथ लगाती क्‍योंकि उनकी इस लूट में पुलिस को भी हिस्‍सा मिलता है।

अभी हाल में गत 19 नवंबर, 2014 को  सी-48, संजय इंक्‍लेव उत्‍तम नगर के निवासी राजीव कुमार के यहां गैस डिलवरी करने वाला लड़का मुनीस ने गैस सिलिंडर दिया था। ये लड़के अपने पास तराजू-कांटा नही रखते और दुर्भाग्‍य से राजीव कुमार के यहां वजन करने वाला तराजू नही था जिससे गैस सिलिंडर  का वजन  नही किया जा सका। इसी का फायदा गैस डिलीवरी करने वाले मजदूर अक्‍सर उठाते रहते  हैं। वैसे भी घर के  गृहणियों की आदत होती है कि गैस सिलिंडर समाप्‍त होने के कुछ दिन पहले बुकिंग करा लेती हैं ताकि आने वाले दिनों में सिलिंडर की किल्‍लत से बचा जा सके। इत्‍तेफाक से 11 दिसंबर को तौलने वाला कांटा मिल जाने पर सिलेंडर को तौला गया तो  उसमें करीब दो किलो गैस कम था। उस डिलीवरी वाले लड़के को फोन कर जब गैस कम की शिकायत की गई तो उसने सिलेंडर  बदलने से साफ मना कर दिया। पुलिस में शिकायत की धमकी देने के बावजूद  उस लड़के ने कहा कि जो करना हो करो हम सिलेंडर नही बदलेंगे।

आज के तारीख तक उस सीलेंडर के सील को नही तोड़ा गया है कोई  भी जांच कर सकता है। जब करीब 11 दिसंबर को डेढ़ बजे शर्मा गैस कम्‍पनी  जाकर राजीव कुमार ने शिकायत कराना चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी का शटर बंद था। बाद में फोन करके इसकी शिकायत करना  चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी के लापरवाह कर्मचारियों ने फोन को नही उठाया। 12 दिसंबर, 2014 को पुन: शिकायत करने पर शर्मा गैस कंपनी ने  सिलेण्‍डर बदलने से साफ मना कर दिया।

अखिल भारत हिन्‍दू महासभा और रामाधार  फाउण्‍डेशन  शर्मा गैस कम्‍पनी  के लाइसेंस को रद्द करने के लिये आंदोलन चलायेगा और  प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति व पेट्रोलियम मंत्री से शर्मा  गैस एजेंसी की  गैस कम देने की शिकायत करेगा।

नेट पर शर्मा गैस कंपनी के खिलाफ कई लिंक मिले हैं: 
इण्डेन शर्मा गैस एजेंसी उत्तम नगर ने ग्राहकों को परेशान कर रखा है

indane gas (sharma gas agency uttam nagar delhi


ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट

http://www.ugtabharat.com/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA/

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट
http://kranti4people.com/article.php?aid=4425

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट


देशहित ब्‍लॉग

शर्मा गैस कंपनी नंबर-28564167\28564166\28564168\43070133
ऑनर अमित गुप्‍ता मोबाइल- 9210415454

चोरी में शामिल गैस वेंडर मुनीस मोबाइल-8505904765

Saturday, August 2, 2014

हिन्‍दू महासभा ने प्रधान एन्‍क्‍लेव में विधायक संजीव झा का पुतला जलाया-रविन्‍द्र द्विवेदी





   अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी के नेतृत्‍व में महासभा कार्यकर्ताओं एवं प्रधान एन्‍क्‍लेव के निवासियों ने पेयजल समस्‍या, फिरनी रोड सड़क का निर्माण, प्रधान एन्‍क्‍लेव में गलियों का आर.सी.सी. निर्माण तथा नालियों का  निर्माण सहित अन्‍य समस्‍याओं के विरोध में शुक्र बाजार में रैली निकाली और बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा का विजय चौक पर पुतला जलाया। पुतला को मुखाग्नि प्रदेश अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने दी।

   पुतला दहन से पहले रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुये महासभा के प्रदेश अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि स्‍थानिय विधायक संजीव झा और निगम पार्षद  अमन त्‍यागी की उपेक्षा से जनसमस्‍याएं विकराल हो रही हैं। पीने के पानी की प्रधान एन्‍क्‍लेव में स्‍थाई पाईप लाइन बिछाने, हर घर में पेयलजल का कनेक्‍शन पहुंचाने और फिरनी रोड सड़क का निर्माण कराने का वायदा करके संजीव झा ने विधायक का चुनाव जीता। चुनाव जीतने के  बाद संजीव झा पर जनता से किये चुनावी वायदों से मुकरने का आरोप लगाते हुये रविन्‍द्र द्विवेदी ने संजीव झा  का  इस्‍तीफा मांगा।

   रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि निगम पार्षद अमन त्‍यागी ने भी प्रधान एन्‍क्‍लेव की जनता से वादा खिलाफी  की और नालियों तथा आर.सी.सी. की गलियों का निर्माण कराने के अपने वादे से मुकर गई। घरों से रोजमर्रा  के इस्‍तेमाल से निकलने वाला गन्‍दा पानी  और वर्षा के जल की निकासी का प्रबंध  न होने से जनता नारकीय जीवन जी रही है।

   आगे रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा की इन जन धोखेबाज नेताओं का

 जनता के सामने कलई धीरे-धीरे खुल रही है। जनता को इनके 

वायदेखिलाफी के लिये बिलकुल क्षमा नही करनी चाहिये। ऐसे

 नेताओं के खिलाफ द्विवेदी ने आंदोलन और तेज करने की

 धमकी दी है।

Friday, July 11, 2014

उत्‍तम नगर में बिजली समस्‍या पर स्‍थानिय विधायक पवन शर्मा का पुतला दहन होगा


    अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि रोज आये दिन दिल्‍ली के गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती पर हिन्‍दू महासभा चुप नही बैठेगी। श्रीद्विवेदी ने कहा कि कल 10 जुलाई की रात्रि में संजय इंक्‍लेव, उत्‍तम नगर में पूरी रात बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेली। कभी बिजली आ रही है तो कभी जा रही है। कभी कम बोल्‍टेज के बिजली होने से  लोगों के पंखे चल पा रहे हैं न कूलर चल पा रहे हैं।

    ये स्थिति पूरे उत्‍तम नगर के गरीब कॉलोनियों की है जहां बिजली  पूरी की पूरी  रात काट दी जाती है जिससे लोग पूरी रात ठीक से सो नही पाते हैं उनकी रोज की दिनचर्या बिगड़ जाती है। लोगों ने एक उम्‍मीद लगाकर भाजपा को वोट दिया था कि वो बिजली, पानी, सड़क और साफ सफाई का ध्‍यान रखेगी। लेकिन जीत के बाद भाजपा पूरा अपने वायदे से यू टर्न ले लिया।

     श्रीरविन्‍द्र  द्विवेदी ने कहा कि बुराड़ी विधान सभा के विधायक संजीव झा के इन्‍ही हरकतों से जनता बुरी तरह से परेशान है इसलिये पिछले 6 जुलाई को उनका पुतला फूंका गया था। उसी तरह उत्‍तम नगर गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर वहां के स्‍थानिय भाजपा विधायक पवन शर्मा का पुतला फूंका जायेगा।

    श्रीरविन्‍द्र द्विवेदी ने उत्‍तम नगर विधान सभा के विधायक पवन शर्मा की कठोर शब्‍दों में निंदा करते हुये कहा कि शर्म आनी चाहिये ऐसे विधायकों को जो जनता के वोट से जीतने के बाद उनके समस्‍याओं को भूल जाते हैं।

    श्रीरविन्‍द्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना करते हुये कहा कि मोदी जी को बस बनारस की जनता अपनी लगती है बाकि देश की जनता गाजर-मूली है। बनारस में यदि 24 घण्‍टे बिजली है तो मोदी के नाक के नीचे दिल्‍ली में बिजली क्‍यों नही। शर्म आनी चाहिये ऐसे भाजपा नेताओं को जो जनता में भेद-भाव की राजनीति करते हैं।  
  
    हिन्‍दू महासभा ने ऐलान किया है कि दिल्‍ली के हर विधान सभा क्षेत्र में जहां-जहां बिजली-पानी की समस्‍या है वहां के विधायकों के पुतले हिन्‍दू महासभा पुतला फूंकेगी।

Thursday, January 30, 2014

बाबा कॉलोनी रेजीडेन्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन चुनाव

रविन्द्र द्विवेदी के टीम की जीत सुनिश्चित

     बाबा कॉलोनी (बुराड़ी), बाबा कॉ लोनी बी0 ब्लॉक रेजीडेन्ट्स वैलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 9 फरवरी को होंगे। मतदान पुश्ता के नजदीक स्थित महादेव घन्टेश्वर मन्दिर में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारी केशवानन्द डिमरी के अनुसार मतदान के लिए संवैधानिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
    चुनाव में मुख्य टक्कर रविन्द्र द्विवेदी टीम और संग्राम सिंह भदौरिया के बीच है। संग्राम सिंह भदौरिया निवर्तमान प्रधान हैं, जबकि रविन्द्र  द्विवेदी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। प्रधान पद पर इन्हीं दोनों के बीच टक्कर है। विजय कुमार और लक्ष्मी रावत प्रधान पद के दो अन्य उम्मीदवार हैं, लेकिन इनकी टीम के चुनाव मैदान में न होने से दोनों की दावेदारी कमजोर माना जा रहा है।
    रविन्द्र द्विवेदी टीम में रविन्द्र द्विवेदी प्रधान पद के लिए, वीरेन्द्र कुमार महासचिव पद के लिए और जयदीप सिंह नेगी कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। रविन्द्र द्विवेदी टीम ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। रविन्द्र द्विवेदी टीम घर-घर जाकर पानी का नलपर वोट देने की अपील कर रही है। रविन्द्र द्विवेदी का ऊँचा राजनीतिक कद और उनकी 26 वर्ष की समाज सेवा उनकी जीत का आधार स्तंभ बन सकती है।

    रविन्द्र द्विवेदी टीम ने 21 सूत्री घोषणा पत्र जारी करते हुये कालोनी के निवासियों से जाति, धर्म, पंथ, प्रांत और भाषा की विचारधारा से ऊपर उठकर मतदान करने का आह्वान किया। रविन्द्र द्विवेदी का सघन प्रचार अभियान और कॉलोनी के मतदाताओं का उनके प्रति रूझान देखकर रविन्द्र द्विवेदी टीम की जीत पक्की मानी जा रही है।

Wednesday, December 25, 2013

सांप्रदायिक लक्षित हिंसा विधेयक के खिलाफ रविन्‍द्र द्विवेदी ने किया धरना-प्रदर्शन

      यूपीए सरकार के प्रस्तावित साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा बिल के खिलाफ अखिल भारत हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं रविवार शाम शहर के प्याली चौक पर चौराहे पर प्रदर्शन किया । महासभा के नेताओं ने केंद्र की कांग्रेस सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी के बाद हाथ में प्रस्तावित बिल की प्रतियां लिए पियाली चौक पहुंचे और उसे आग के हवाले कर दिया। विहिप कार्यकर्ता पोप की लाठी वापस जाओ,अल्पसंख्यक तुष्टीकरण बंद करो,गऊ हत्या बंद करो, कीर्तन-भजन में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा हिंदुओं का उत्पीड़न करने वालों का प्रश्रय देना बंद करो के नारे लगा रहे थे।



      महासभा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविंदर द्विवेदी और फरीदाबाद लोकसभा के प्रत्यासी रविंदर भाटी के नेतृतव में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। चौक पर पर साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा की प्रतियां जलाने के बाद सभा भी हुई। सभा में महासभा के नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी के सलाहकार परिषद द्वारा बनाया गया साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा को रोकथाम विधेयकक एक ऐसा कानून है जो स्वतंत्र भारत में हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाई समाज में पराधीन रहने को विवश करेगा। हिंदुओं को अपने ही देश में द्वितीय श्रेणी का नागरिकता प्रदान करने वाला यह कानून मुगलिया सल्तनत की याद को ताजा करता है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस बिल को सदन में रखा गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके महासभा के फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाह, लक्ष्मण वर्मा उर्फ़ लच्छू भैया, एडवोकेट सुशील मिश्रा, संतोष कुमार, मास्टर राजकुमार, उमेश कुमार ठाकुर, संतोष यादव, मनोज पाण्डेय शास्त्री, ब्रिज श्याम तिवारी, प्रधान मल्लापुर, खेम चंद गोयल, विजय शर्मा, सीताराम, कृष्णपाल सहित महासभा के सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Tuesday, November 26, 2013

राष्‍ट्रीय राजनीति में हिन्दू महासभा की ख्वाहिश भाजपा के लिए अभिशाप

संघ और महासभा का आरोप- प्रत्यारोप जारी 
अखिल भारत हिन्दू महासभा भाजपा, आर एस0 एस0 और विश्व हिन्दू परिषद को कड़ी चुनौती दे रही है। हिन्दू महासभा नेताओं द्रारा तीनों पर ऐसे-ऐसे उठाये जा रहे है, जिनका जबाब किसी और के पास नही है। जबाब न देने पाने पर भाजपा, आर 0एस0 एस0 और विहिप समर्थक हिन्दू महासभा को काग्रेंस का एजेन्ट तक 
कह रहे है। हिन्दू महासभा समर्थक काग्रेंस का एजेन्ट होने का आरोप खारिज कर काग्रेंस को अपना शत्रु नम्बर वन घोषित कर रहे है। यह सारा नजारा फेसबुक पर साफ-साफ देख जा सकता है।
हिन्दू महासभा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एंव फैजाबाद लोकसभा प्रत्याशी रविन्द्र द्विवेदी ने फेसबुक में अपनी टार्इमलार्इन पर लिखा -
''
भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। मोदी समर्थक मेरी टार्इम लार्इन लिख रहे है वो भाजपा विरोधी है। भाजपा समर्थक अखिल भारत हिन्दू महासभा की भाजपा विरोधी पोस्ट को लार्इक करते है। क्या भाजपा के लिए सब ठीक है? नही यह भाजप के पतन और हिन्दू महासभा के उत्थान का आगाज है। 2014 लोकसभा चुनाव बाद देश की राजनीतिक तस्वीर बदली-बदली नजर आये तो किसी को अचरज नही होना चाहिये। जय हिन्दू राष्ट''
रविन्द्र द्विवेदी की इस पोस्ट को मोदी समर्थक द्रारा लार्इककर भारी समर्थन दिया जा रहा है। दिल्ली भाजपा नेता इन्दू भूषण
, राम गोपाल भारतीय,विश्वदीपक मिश्र, बंगाल के मोदी समर्थक अरिन्दम मुखर्जी सहित अनेक जाने- माने मोदी समर्थक रविन्द्र द्विवेदी की पोस्ट को लाइक करने वालो में सामिल है। मोदी समर्थक जितना मोदी को समर्थन देना चाहते है, उनके अनुपात में भाजपा को जरा भी पसन्द नही करते। 
बंगाल से अरिन्दम मुखर्जी बकायदा अपनी कमेन्ट में बार-बार कह रहे है कि वो भाजपा समर्थक नही है। वो मोदी के नाम पर राष्टवाद और हिन्दूत्व को समर्थन दे रहे है और अखिल भारत हिन्दू महासभा से मोदी के लिए समर्थन मांग रहे है। हलाकि हिन्दू महासभा नेताओ ने मोदी को समर्थन देने से साफ इंकार कर मोदी के विरूद्व रविन्द्र द्विवेदी को प्रधानमंत्री पद का सशक्त उम्मीदवार बता रहे है। मोदी समर्थक अरिन्दम मुखर्जी का यह भी कहना कि अगर हिन्दू महासभा उनके चुनाव क्षेत्र बंगाल से हिन्दू महासभा के उम्मीदवार खड़ा करते है तो वो अपने समर्थकों के साथ महासभा के लिए प्रचार करेंगें।
रविन्द्र द्विवेदी की टार्इम लार्इन पर भाजपा समर्थक के आरोपो का जबाब देने की जिम्मेंदारी अखिल भारत हिन्दू महासभा से राजस्थान प्रदेश के प्रभारी पवन कुमार सुरोलिया
, प्रदेश प्रभारी मुकुल मिश्रा, उत्तर भारत की विधि परामर्शदाता अधिवक्ता संजया शर्मा और महाराष्ट हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता प्रमोद पंणिड़त जोशी ने संभाली है।
हिन्दू महासभा के समर्थकों और भाजपा
, आर0 एस0 एस0 और विहिप समर्थको के बीच फेसबुक पर लगाातार जारी कमेन्टस में गड़े मुरर्दे भी उखाड़े जा रहे है। आर0 एस0 एस0 को देश विभाजन का न केवल दोषी ठहराया जा रहा है वरन गाधी वध पर नये-नये रोचक प्रसंग भी पढ़ने को मिल रहे है।
अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी पर भी आरोपों की बौछार कर भाजपा को हिन्दू विरोधी और मुसिलम परस्त साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक पर भाजपा
, आर0 एस0 एस0 और विहिप समर्थक हिन्दू महासभा को हिन्दू एकता को मजबूत करने की जगह तोड़ने वाला सिद्व करने का प्रयास कर रहे है। हिन्दू महासभा इस आरोप को 'खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे' की कहावत से जोड़ भाजपा, आर0 एस0 एस0 और विहिप पर पलटवार कर रही है।
भाजपा
, आरएसएस और विहिप पर पलटवार करते हुये राजस्थान हिन्दू महासभा के प्रभारी मुकुल मिश्रा अपनी कमेंट में लिखते हैं ''संघ के स्वयंसेवकों, विहिप कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों से निवेदन है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा, राजस्थान का भाजपा-कांग्रेस के विरूद्ध आरोप पत्र अवश्य पढ़ेंं। मैं सभी भाजपार्इ, कांग्रेसी, स्वयंसेवक, विहिप कार्यकर्ताओं को बहस के लिये आमंत्रित करता हूं, जय हिन्दू राष्ट्र।
राजस्थान के प्रदेश हिन्दू महासभाध्यक्ष पवन कुमार सिरोलिया अपनी कमेंट में अटल बिहारी वाजपेयी पर कड़ा प्रहार करते हुये लिखते हैं-
''अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वयं एक साक्षात्कार में कहा था कि मैं मछली और विहस्की का शौकीन हूं। अटल बिहारी वाजपेयी ने देशभक्त क्रांतिकारियों के खिलाफ गवाही दी थी। वाजपेयी ने प्रधानमंत्री काल में पाकिस्तानी कारगिल में घुसे थे जिसके कारण भारत में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। उनके शासन में ही अजहर मसूद जैसे आतंकवादियों को कंधार तक पहुंचाकर छोड़ा गया था। अटल के शासन में ही संसद पर हमला हुआ था। अटल के शासन में ही गोमांस का निर्यात हुआ। अटन शासन में हिन्दू हत्यारा फारूक अब्दुल्ला मंत्री बना रहा। अटल बिहारी वाजपेयी अपना आदर्श नेहरू को बताते हैं, जो कि नशेड़ी और आसिक मिजाज था। उसी नेहरू ने भारत माता के टुकड़े किये। नेहरू ने चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी करके मरवाया। नेहरू ने रूस और बि्रटिश का जासूस बनकर सुभाष चंद्र बोस को ठिकाने लगवाया। ऐसे नेहरू का चेला अटल बिहारी वाजपेयी अपने छात्र जीवन में कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र संगठन आल इणिडया स्टूडेण्ट फेडरेशन का नेता और रूस का जासूस था। अपने गुरू नेहरू की तरह अटल भी नशेड़ी और आसिक मिजाज था। मैं दावे के साथ कहता हूं। कि देश में एक ही देशभक्त प्रधानमंत्री हुआ जिसका नाम लाल बहादुर शास्त्री।
पवन सिरोलिया समूचे आरएसएस पर प्रहार करते हुये लिखते हैं-
''डा0 हेडगेवार भगीरथ के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को गंगा नदी के रूप में भारत भूमि पर अवतरित किया। हिन्दुओं में आशा जागी कि गंगा रूपी नदी संघ पर बांध बनेगा, मीठा पानी मिलेगा, इससे हिन्दुओं की प्यास बुझेगी। संघ रूपी नदी में बांध बनकर कर्इ नहरें निकलेंगी, जिससे सिंचायी होगी और सारे खेत हरे-भरे हो जायेंगे। खाने को अन्न मिलेगा। गंगा जैसी पवित्र नदी रूपी संघ के बांध से बिजली का उत्पादन होगा, जिससे रोशनी मिलेगी और समूचा भारत जगमगा उठेगा किन्तु न बांध बना और न पीने को मीठा पानी मिला जो हिन्दुओं की प्यास बुझा सके। न ही नहरे निकली जिससे अन्न का उत्पादन हो सके। न बिजली उत्पन्न हो सकी जिससे रोशनी मिले। अपितु पहले से अधिक अंधेरा छा गया। जिस प्रकार तालाब में जल ज्यादा भरने से तालाब का रूप बड़ा हो जाता है, लेकिन तालाब का स्वरूप नष्ट हो जाता है जिसमें केवल मेढकों की टर्र-टर्र सुनायी देती है। उसी प्रकार संघ की सदस्य संख्या तो खूब बढ़ गयी परन्तु उसमें मोटे-मोटे मोहन भागवत और इन्द्रेश जैसे मेढकों की टर्र-टर्र ही सुनायी दे रही है।
महाराष्ट्र हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता प्रमोद पणिडत जोशी लिखते हैं-
''हिन्दू महासभा के किसी भी सदस्य को यह ध्यान में रखना होगा कि संघ कि पितृ संस्था हिन्दू महासभा है। संघ और महासंघ के बीच जो मतभेद है, वह गुरू गोलवरकर ने नेहरू का साथ देकर देश का बंटवारा कराने के साथ आरंभ हुआ। हिन्दू महासभा को समाप्त करने के नेहरू-पटेल के निर्देश पर जनसंघ का निर्माण करना, विश्व हिन्दू धर्म सम्मेलन का अपहरण कर, विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समझौता करने के पश्चात अब श्रीराम जन्मभूमि का कब्जा-बंटवारा का षणयंत्र ही महासभा-संघ के बीच मतभेदों का मूल कारण है।
जोधपुर में शकित सिंघ ने रविन्द्र द्विवेदी के टाइम लाइन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवाद पर व्यंग्य लिखते हुये कहा है-
''महासभा का कोर्इ अध्यक्ष नही है। ख्वाब है आरएसएस और भाजपा को मिटाने का। यह तो बिना सेनापति युद्ध लड़ने की बात हो गयी। प्रमोद पणिडत जोशी शकित सिंह सर के व्यंग्य का जवाब देते हुये महासभा में भाजपायी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हैं।
मोदी समर्थक बंगाल के अरिंदम मुखर्जी देश विभाजन में आरएसएस की भूमिका को सही ठहराते हुये लिखते हैं-
''उस समय बंटवारा अनिवार्य था। अगर उस समय बंटवारा नही होता तो आज पूरा बंगाल, असम और पंजाब मुसिलम बहुल बनकर अलग राष्ट्र होता। रही बात नेहरू का साथ देने की तो 1952 में प्रथम नेहरू मंत्रिमण्डल में महासभा के वीर सावरकर जी के निर्देश से महासभा मंत्रिमण्डल में शामिल हुयी। महासभा के सांसद श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंत्री भी बनें थे। उस समय महासभा सिर्फ ब्राहमणों की पार्टी कहलाती थी, इसलिये सभी राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के नेताओं के परामर्श से जनसंघ की स्थापना हुयी थी। हिन्दू महासभा सभी हिन्दू नेताओं को जोड़ने में नाकाम हो रही थी। यह महासभा की गलती थी कि उस समय महासभा अपनी गलती समझ नही पायी न ही महासभा कूटनीति से चल पायी। अत: अपनी इस गलती का दोष संघ और भाजपा पर न डाले।
दिल्ली के सुशील मिश्र अरिंदम मुखर्जी के तथ्यों का कड़ा प्रतिकार करते हुये लिखते हैं-
''भाजपा हमारी दुश्मन नंबर एक है। हम उसे केन्द्र तो दूर दिल्ली की सत्ता में भी पहुंचने नही देंगे। बंगाल में भाजपा की वीर गाथा आप गाते रहिये। हिन्दू महासभा से टकराने की हिम्मत करो। क्योंकि हमें रोकने की ताकत मोदी या राहुल गांधी में नही है।
इसके साथ ही सुशील मिश्र अरिंदम मुखर्जी की प्रशंसा करते हैं और उन्हें हिन्दू महासभा में आने का न्यौता देते हुये लिखते हैं-
''आपसे बहस में बड़ा आनंद आया। राष्ट्र चर्चा हुयी। हम हिन्दू महासभा से हिन्दू समाज को जोड़ना चाहते हैं, न कि भाजपा से। भाजपा सच्चार्इ पर खरा उतरने में नाकामयाब पार्टी है। आप हिन्दू महासभा में आइये, महासभा आपका स्वागत करेगी। आप महासभा से बंगाल संभालिये। हमारा साथ मिलेगा।
फेसबुक पर हिन्दू महासभा अन्य हिन्दुवादी संगठनों के मध्य निरंतर जारी चर्चा और आरोप-प्रत्यारोप पर आदर्श भारत टाइम्स ने महासभा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रविन्द्र द्विवेदी से उसके दिल्ली कार्यालय में वार्ता की। रविन्द्र द्विवेदी ने सधे हुये शब्दों में कहा-
''हिन्दू महासभा को एक राजनैतिक दल होने के नाते अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने व सरकार बनाने का पूरा अधिकार है। संघ, भाजपा और विहिप के पेट में दर्द उठता है तो कोयी इसमें क्या कर सकता है। रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा और हिन्दू महासभा में एक समानता जरूर है, वो समानता यह है कि दोनों ही कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। महासभा एक कदम और आगे है, जो भाजपा को सत्ता से दूर रखने की ख्वाहिश रखती है। राष्ट्रीय राजनीति में हिन्दू महासभा की ख्वाहिश भाजपा के लिये कहीं अभिशाप न बन जाये।