hinduswarajyasena

Monday, February 18, 2013

बलात्कार के फर्जी आरोप में दो निर्दोषों को जेल




गिरफ्तार नेताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
सुशील शिंदे की बर्खास्तगी, यासीन मलिक की गिरफ्तारी और बलात्कार कानून की आड़ में निर्दोष पुरूषों का उत्पीड़न रोकने हेतु हिन्दू महासभा ने जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी

बलात्कार के फर्जी आरोप

हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बलात्कार कानून की आड़ में पुरूषों के उत्पीड़न का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बलात्कार के फर्जी आरोप की एफआईआर संख्या 3/2013 थाना मण्डावली में अजय गुप्ता और दीपक गुप्ता तिहाड़ जेल में बंद है। जिस दिन बलात्कार का आरोप लगाया गया हैउस दिन मुख्य आरोपी दीपक गुप्ता संत कबीर नगर उ0प्र0 में एक शादी में शामिल में था। शादी की सीडी और तस्वीरें पुलिस मुख्यालय और डीसीपीपूर्वी दिल्ली को सौंपा गयालेकिन पुलिस ने बिना जांच कराये ही उसकी प्रमाणिकता से इंकार किया। उन्होंने तत्काल दोनों को तिहाड़ से रिहा करने की मांग की। जो लड़की आरोप लगा रही है वो परोक्ष रूप से 15 लाख रूपये की मांग कर रही है व उसका चरित्र भी ठीक नही है। पुलिस आज तक झूठे बलात्कार की मेडिकल रिपोर्ट नही प्रस्तुत कर पायी। लड़की के साथ जब रेप हुआ तो उसने थाने में प्राथमिकी क्यों दर्ज नही करवायी। लड़की का कहना है कि बलात्कार की सीडी भी बनायी  गयी है तो पुलिस आरोपियों से बलात्कार की सीडी क्यों नही बरामद कर पायी।




            अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जन्तर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हिन्दू आतंकवाद पर बयान देने के लिये गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को बर्खास्त करने, पाकिस्तान जाकर मोस्ट वाण्टेड आतंकवादी हाफिज सईद के साथ अफजल को फांसी के विरोध में धरना देने पर जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक को राष्ट्रªद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने, बलात्कार कानून की आड़ में निर्दोष पुरूषों का उत्पीड़न बन्द करने, दहेज उत्पीड़क का साथ देने व सुधा के साथ अन्याय के लिये सराय रोहिल्ला थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, फर्जी बलात्कार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दीपक गुप्ता और अजय गुप्ता रिहा करने की ंमांग कर रहे थे। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने थाना संसदमार्ग में अपनी गिरफ्तारी दी। बाद में प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में जन्तर-मंतर पर एकत्र हुये और जमकर नारेबाजी की। रविन्द्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर पाकिस्तान के इशारे पर हिन्दू और भगवा को आतंकवाद से जोड़कर देश के बहुसंख्यक हिन्दू समाज की देशभक्ति को अपमानित किया है। उनके बयान को आधार बताते हुये हाफिज सईद ने भारत को वैश्विक स्तर पर आतंकवादी देश घोषित करने का दुःस्साहस दिखाया। इसलिये शिंदे को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये। कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यासीन मलिक के पाकिस्तान में हाफिज सईद के साथ धरना देने का प्रथम दृष्टया राष्ट्रद्रोह का अपराध बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रद्रोही की जगह जेल में है। उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाये।



सराय रोहिल्ला थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग

दहेज उत्पीड़न की शिकार सुधा कुमारी को आज तक न्याय नही मिल पाया। ऐसा इसलिये क्योंकि सराह रोहिल्ला का थाना प्रभारी दहेज उत्पीड़क व अभियुक्त दिनेश कुमार से मिली हुयी है जिसे जानबूझकर पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है। सुधा कुमारी के पति दिनेश कुमार पुत्र बंगाली बाबू, निवासी सराह रोहिल्ला को तीस हजारी न्यायाल य और कड़कड़डूमा न्यायालय से तीन बार गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत करने का न्यायिक आदेश जारी किया जा चुका है। सराह रोहिल्ला का थाना प्रभारी दिनेश कुमार को गिरफ्तार नही कर रही है। दिनेश के पिता बंगाली बाबू द्वारा सन् 2004 में समाचार पत्र में प्रकाशित उस पब्लिक नोटिस को आधार बना रही है, जिसमें अभियुक्त दिनेश कुमार को संपत्ति से बेदखल करने का हवाला छपा है।

बंगाली बाबू ने सन् 2008 में अपने बेटे अभियुक्त दिनेश कुमार की बिना तलाक दिलाये दूसरी शादी की और उस शादी में शामिल हुआ। बेटे की दूसरी बहू को बेटे सहित अपने घर में रखा। अगर दिनेश कुमार से सन् 2004 में उसके पिता ने सारे रिश्ते समाप्त कर दिये थे तो सन् 2008 में उसकी शादी में शरीक होना और दूसरी बहू को अपने घर में रखना प्रमाणित करता है कि सन् 2004 में संपत्ति से बेदखल करने का पब्लिक नोटिस छपवाना महज एक नाटक था। पुलिस बंगाली बाबू पर दबाव बना सख्ती से पेश आये तो अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया जा सकता है।

अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार करने एवं दोषी पुलिसकर्मियों को विधि-सम्मत दण्डित करने की मांग पर 3 जनवरी, 2013 को पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया। दुर्भाग्यवश पुलिस मुख्यालय अपना आश्वासन पूरा करने में असफल रहा जिस कारण पुनः हिन्दू महासभा को बार-बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने जंतर-मंतर पर थाना बुराड़ी व सराय रोहिल्ला के थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की। थाना बुराड़ी पर सन् 2010 से गायब ममता और उसके परिवार के आरोपियों को बचाने और अपहरण की प्राथमिकता दर्ज न करने का आरोप लगाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस का यह अमानवीय चेहरा है, जो प्रभावितों को न्याय की हत्या को बढ़ावा देता है। ऐसे पुलिस अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाना चाहिये और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिये।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में थाना संसद मार्ग में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रधानमंत्री कार्यालय गया और अपनी मांगों का ज्ञापन भी दिया। प्रतिनिधि मण्डल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल थे। गिरफ्तारी देने वालों में रमेश बाल्मीकि, विजय बहादुर सिंह संेगर, कन्हैया लाल राय, अशोक गिरी, रजनी सक्सेना, अधिवक्ता संजय चैधरी, सुरेश कुमार, मूलचंद्र, सुशील कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Sunday, February 17, 2013

हिन्‍दू महासभा का जन्‍तर-मंतर पर 18 फरवरी, 2013 को प्रदर्शन


शिन्‍दे की बर्खास्‍तगी और यासीन मलिक की गिरफ्तारी हेतु
हिन्‍दू महासभा का जन्‍तर-मंतर पर 18 फरवरी, 2013 को प्रदर्शन होगा

अखिल भारत हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी के नेतृत्‍व में 18 फरवरी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भगवा और हिन्‍दू को आतंकवाद से जोडने वाले केन्‍द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को तत्‍काल बर्खास्‍त करने, हाफिज सईद से रिश्‍ते रखने वाले जेकेएलएफ के नेता यासिन मलिक को राष्‍ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने, बलात्‍कार, कानून की आड. में पुरूषों का उत्‍पीडन रोकने सहित अन्‍य कई मांग करेंगे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में थाना पार्लियामेंट में गिरफ्तारी भी देंगे।

हिन्‍दू महासभा के संगठनमंत्री अधिवक्‍ता संजय चौधरी ने आज यह जानकारी दी और कहा कि प्रदर्शनकारियों को हिन्‍दू महासभा के कार्यकारी अध्‍यक्ष कमलेश तिवारी और दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष एवं उत्‍तर भारत प्रभारी रविन्‍द्र द्विवेदी व दिल्‍ली के प्रभारी योगी जयनाथ औघड. वीर जी महाराज, हरियाणा के प्रभारी स्‍वामी ज्ञानदास जी महाराज, उत्‍तर भारत के सहप्रभारी मदन  लाल गुप्‍ता, विधि परामर्शदाता संजया शर्मा, हिन्‍दू स्‍वराज्‍य सेना के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष रविन्‍द्र भाटी अनेंक वक्‍ता संबोधित करेंगे।
प्रदर्शनकारियों की ओर से थाना बुराडी, थाना सराय रोहिल्‍ला और थाना मण्‍डावली के थाना प्रभारियों को बर्खास्‍त  करने की मांग भी की जायेगी। तीनों थाना प्रभारियों पर  आरोपियों को बचाने और  पीडितों के न्‍याय की उपेक्षा करने  का गंभीर  आरोप  है।
आमंत्रण-  समाचार पत्रों  एवं समाचार चैनलों के संवाददाता, फोटोग्राफर और कैमरामैन प्रदर्शन का समाचार संकलन हेतु सादर आमंत्रित हैं।
रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी
अध्‍यक्ष दिल्‍ली प्रदेश,
हिन्‍दू महासभा
9958324981

Monday, January 7, 2013

ओवैसी बंधुओं को पाकिस्‍तान भगा देना चाहिये


डॉ0  संतोष राय

अखिल भारत हिन्‍दू महासभा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष बाबा पं0  नंद किशोर मिश्र ने कहा कि अखिल भारत हिन्‍दू महासभा भाग्‍यनगर  के  निजाम की निजामियत को तोड़कर निजाम की औकात बता दी थी और हिन्‍दुओं को अधिकार दिलाने  का श्रेय अखिल भारत हिन्‍दू महासभा का है। जब-जब  हिन्‍दुस्‍थान में साम्राज्‍यवादी इस्‍लामिक, जेहादी कट्टरपंथियों नें राष्‍ट्र को चुनौती दी तो हिन्‍दू महासभा ने उस चुनौती को स्‍वीकार की। अखिल भारत हिन्‍दू महासभा आन्‍ध्र प्रदेश  में अकबरुद्दीन ओवैसी के चुनौती को स्‍वीकार करते हुये भाग्‍य नगर में ही एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से कट्टरपंथी ओवैसी भाईयों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

बाबा पं0  नंद किशोर मिश्र ने ओवैसी द्वारा मुसलमानों को भड़काने वाले जेहादी भाषण की तीव्र निंदा की है। ज्ञात रहे कि अकबरुद्दीन  हैदराबाद के सांसद असादुद्दीन ओवैसी का छोटे भाई है। अकबरूद्दीन ने  गत 24 दिसंबर को आदिलाबाद में एक जलसे में खुलेआम मुसलमानों को हिन्दुओं के खिलाफ उकसाया था। भारत जैसे देश में इस तरह अल्‍पसंख्‍यकों को इस तरह उकसाना भारी अपराध है।  अपने भाषण में उसने हिन्दू मंदिरों और प्रतीकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किया था और सौ करोड़ हिन्‍दुओं को  15 मिनट के लिये पुलिस हटा लेने पर समाप्‍त करने की बात कही थी। अकबरूद्दीन के उपरोक्‍त  बयानों की निंदा करते हुये बाबा नंद किशोर मिश्र ने कहा कि यदि इस देश में यदि अल्‍पसंख्‍यक सुरक्षित हैं तो पुलिस व्‍यवस्‍था के कारण। ऐसे में यदि पुलिस हटा ली जाये तो इस  देश  में अल्‍पसंख्‍यकों  का जीना दूभर हो जायेगा।

आगे हिन्‍दू महासभा के वरिष्‍ठ नेता श्री मिश्र ने कहा अकबरूद्दीन का बयान किसी भी तरह क्षम्‍य नही है। इस तरह के बयान मुसलमानों को आतंकवाद की ओर बढ़ने के लिये प्रेरित करते हैं जो आगे भयानक  दंगों का रूप ले लेते हैं। ऐसे मुस्लिम नेता इस्‍लामिक जेहाद से प्रेरणा लेकर  गोधरा करते हैं और बाद में जिसका  दुष्‍परिणाम गुजरात  होता  है। उन्‍होंने कहा कि यदि इस ओवैसी पर लगाम नही लगाया गया  तो देश को इसका बर्बर, भयानक  दुष्‍परिणाम झेलने के  लिये तैयार रहना चाहिये। ऐसे दुष्‍ट और कुटिल नेता ही हिन्‍दू-मुस्लिम के बीच घृणा के बीज बोते हैं, और उसी पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करते हैं। इसलिये ऐसे जेहादी मानसिकता वाले मुस्लिम नेता  को अविलंब  गिरफ्तार  करना चाहिये। बाबा  नंद किशोर  मिश्र ने कहा कि छोटी-छोटी बातों  पर आम जनता को गिरफ्तार  करने वाली पुलिस उसे गिरफ्तार करने से क्‍यों बचती है। यदि ओवैसी को अविलंब गिरफ्तार नही किया जाता  तो  उसका खामियाजा  उसके समर्थन करनें वाली तथाकथित  धर्म निरपेक्ष  पार्टियों को भी भुगतना होगा।

      वरिष्‍ठ नेता श्री बाबा पं0 नंद किशोर मिश्र ने कहा कि वरिष्‍ठ पत्रकार  एम जे अकबर ने कहा है कि भारत का डेढ़ प्रतिशत हिन्‍दू यदि सड़कों पर उतर आये तो पुलिस में वो दम नही कि उसे काबू कर सके।    बाबा पं0 नंद किशोर मिश्र ने आगे कहा कि देश का 100 करोड़ हिन्‍दू किसी भी हालत में अपने भगवान श्रीराम व उनकी माता कौशिल्‍या का अपमान व देवी-देवताओं का अपमान होते हुये नही सहेगा। ज्ञात हो कि अकबरूद्दीन ओवैशी ने सार्वजनिक रूप से एक जलसे में भगवान राम, माता कौशिल्‍या व हिन्‍दू देवी-देवी देवताओं का अपमान किया था, मजाक उड़ाते हुये उन्‍हें मनहूस कहा था। श्री मिश्र ने कहा  अगर ओवैशी इस तरह हरकतों से बाज नही आता है तो हिन्‍दू महासभा डायरेक्‍ट ऐक्‍शन में विश्‍वास रखती है, ओवैशी जैसे गीदड़ सोये हुये शेर को मत छेडे़  वर्ना तन्‍द्रा टूटने पर शेर ओवैसी जैसे लोगों की वो दुर्गति करेगा,  जिसे जेहादी मानसिकता  वाले कभी भूलाये  नही भूलेंगे।

      बाबा नंद किशोर  मिश्र ने अंत में  कहा कि हिन्‍दू महासभा के वरिष्‍ठ नेता चुनाव आयोग से  मिलेंगे व ओवैसी की विधानसभा सदस्‍यता व उसके पार्टी की मान्‍यता रद्द कराने की मांग करेंगे।

Friday, January 4, 2013

पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर हिन्दू महासभा ने किया पुलिस मुख्यालय पर प्रचण्ड प्रदर्शन



पुलिस आयुक्त नीरज कुमार से इस्तीफा मांगते हुये अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबा पं0नंद किशोर मिश्र के सान्निध्य और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर प्रचण्ड प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दोपहर एक बजे पुलिस मुख्यालय पर एकत्र हुये और रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि दामिनी बलात्कार काण्ड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस का बर्बर अत्याचार और दिल्ली को देश का बलात्कार के मामले में अव्वल राज्य घोषित करना बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है जिसके लिये पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। इस जिम्मेदारी के आधार पर उन्होने पुलिस आयुक्त नीरज कुमार से इस्तीफा मांगा।



रविन्द्र द्विवेदी ने थाना सराय रोहिल्ला पर न्यायिक आदेश की अवमानना करने का आरोप लगया और दोषी पुलिसकर्मियों को दण्डित करने की मांग की। उन्होने कहा कि तीस हजारी न्यायालय और कड़कड़डूमा न्यायालय से तीन बार अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार करने का न्यायिक आदेश जारी हुआ जिसका पालन करने में स्थानीय पुलिस असफल रहीजो न्याय की हत्या है। उन्होने कहा कि पुलिस अभियुक्त दिनेश कुमार को बचाने में अपनी वर्दी की ताकत का इस्तेमाल कर रही है। उन्होने अभियुक्त दिनेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर उसकी पत्नी सुधा कुमारी को न्याय दिलाने की मांग की।

हिन्दू महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील मिश्र ने अपने संबोधन में बुराड़ी थाना का मामला उठाते हुये कहा कि जनवरी 2010 से लापता ममता और उसके परिवार का पता लगाने और एफआईआर दर्ज करने से संबंधित कई बार ज्ञापन दिया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज नही कर रही और न ही लापता परिवार की तलाश करने में रूचि ले रही है। उन्होने तत्काल मामले की एफआईआर दर्ज कर ममता और उसके परिवार का पता लगाने की मांग की।

 प्रदर्शनकारियों को हिन्दू महासभा उत्तर भारत के विधि परामर्शदाता अधिवक्ता संजया शर्मादिल्ली प्रदेश के प्रभारी स्वामी जयनाथ औघड़वीरवरिष्ठ प्रदेश महामंत्री रोहित राघवप्रदेश महामंत्री दर्शन शेर सिंह भल्लाप्रदेश संगठन मंत्री अधिवक्ता संजय चौधरीहिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटीऑल इण्डिया क्राइम हाई लाइटिंग एण्ड सोशल वेलफेयर आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शिव कुमार खिच्चीजनता की आवाज के अध्यक्ष कवि श्याम बनारसी सहित अनेंक वक्ताओं ने संबोधित किया और थाना सराय रोहिल्ला के प्रभारी को बर्खास्त करने और पुलिस आयुक्त से इस्तीफे की मांग की आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पं0 नंद किशोर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उपरोक्त मांगों के अलावा थाना तिमारपुर पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने और महासभा नेता कन्हैया लाल राय और मदन लाल गुप्ता पर बनाये फर्जी मामले वापस लेने तथा थाना बिंदापुर के हेड कांस्टेबल  महेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी। प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता संजया शर्माजयनाथ औघड़ वीरअधिवक्ता संजय चौधरी और श्रीमती सुधा कुमारी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस मुख्यालय को चेतावनी देते हुये कहा कि एक सप्ताह में समस्त मांगे नही मानी जाती तो हिन्दू महासभा अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करेगी।

प्रदर्शन में हिन्दू संत सभा के प्रचारक बाबा विजय बहादुर सिंह सेगररमेश बाल्मीकिश्रीमती गुरमीत कौरश्रीमती सुधा कुमारी0प्र0 हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता ओंकार नाथ उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।



Thursday, December 27, 2012

फाँसी या नपुंसक बनाने से कम न हो बलात्कार की सजा-रविन्द्र द्विवेदी



अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने बलात्कार की सजा पर मौजूदा कानून को बदलकर कठोर कानून बनाने के लिये जस्टिस वर्मा समिति के गठन का स्वागत किया है। नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करना भी एक अच्छी पहल है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे।

रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बलात्कार किसी भी नारी के जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी होती है। यह पीड़ा उसे ताउम्र सहनी पड़ती है, जिससे पीड़िता को अपनी ही जिंदगी एक बोझ महसूस होने लगती है। बलात्कारी को कठोर से कठोर सजा देकर ही नारी समाज के लिये नासूर बन चुकी बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। रविन्द्र द्विवेदी ने जस्टिस वर्मा समिति के पास ईमेल से आज अपने सुझाव भेजे। सुझाव में कहा गया है कि बलात्कारी को फाँसी या नपुंसक बनाने से कम सजा नही होनी चाहिये।  उन्होने कहा कि नपुंसक बनाने से बलात्कार करने वाले अपराधी को सारी जिंदगी अपनी गलती का अहसास होगा।

नपुंसक के रूप में बलात्कारी को देखकर समाज में भय पैदा होगा और बलात्कार के मामलों पर अंकुश लगेगा। रविन्द्र द्विवेदी ने बलात्कारी को नपुंसक बनाने के साथ बीस साल के सश्रम कारावास की सजा दिये जाने का सुझाव भी जस्टिस वर्मा समिति को दिया है।

नाबालिग लड़की से बलात्कार और बालिग लड़की अथवा महिला से सामूहिक बलात्कार के साथ हत्या अथवा हत्या के प्रयास का आरोप होने पर बलात्कारी को फाँसी पर लटकाने का सुझाव भी वर्मा समिति को दिया है। इसके अलावा रेप की एफआईआर दर्ज होने के एक सप्ताह में अदालत में पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई कर 60 दिन में निर्णय सुनाने का परामर्श भी दिया गया है।

रविन्द्र द्विवेदी ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता दामिनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुये पुलिस द्वारा निहत्थे आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं का दमन करने की तौर-तरीकों की आलोचना की। उन्होने कहा कि पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा आंदोलनकारी छात्राओं से बदसलूकी और लाठीचार्ज दिल्ली पुलिस का भयानक चेहरा उजागर करता है। 

सुभाष तोमर नामक पुलिसकर्मी की मौत का कारण आंदोलनकारियों की पिटाई बताना छात्रओें के साथ बदसलूकी और लाठीचार्ज की घटना से ध्यान हटाने का पुलिस आयुक्त नीरज कुमार का षडयंत्र है। इस प्रकरण में निर्दोष आठ लोगों की गिरफ्तारी कानून की शक्तियों का खुला दुरूपयोग है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि सुभाष तोमर अपने आप गिरा था और उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नही था। नीरज कुमार का षडयंत्र सफेद झूठ है जिसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नही करेगी। रविन्द्र द्विवेदी ने पुलिस आयुक्त से इस्तीफे की मांग  करते हुये मांग के समर्थन में पुलिस मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी है।




Tuesday, December 18, 2012

मोटी-मोटी किताबों में बंद कानून की जानकारी हर इंसान के लिये जरूरी- रविन्‍द्र द्विवेदी



कानून के के विशेषज्ञों तक सीमित मोटी-मोटी किताबों में बंद कानून की जानकारी हर इंसान के लिये जरूरी है। कानून की जानकारी से इंसान की तरक्‍की पर आधारित अपराधमुक्‍त समाज का सृजन कर सकता  है। कानूनी जागरूकता के अभाव में आम आदमी भ्रष्‍टाचार, रिश्‍वतखोरी और उत्‍पीड़न से ग्रस्‍त है। आम आदमी  तक कानूनी जागरूकता और न्‍याय की रोशनी पहुंचाकर ही सशक्‍त भारत का निर्माण किया जा सकता है। यह प्रेरक उद्गार अखिल भारत हिन्‍दू महासभा उत्‍तर भारत के प्रभारी एवं दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष  रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी ने श्रीराम आधार फाउण्‍डेशन और ऑल इण्डिया क्राइम इाईलाईटिंग एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बुराड़ी के बाबा कॉलोनी में स्थित माता वैष्‍णों देवी मंदिर में आयोजित मुफ्त कानूनी सलाह एवं स्‍वास्‍थ्‍य  जांच शिविर का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में व्‍यक्‍त किये।


रविन्‍द्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी को कानून की जानकारी देकर  आम आदमी के सशक्तिकरण में अधिवक्‍ता  शिवकुमार खि‍च्‍ची  और उनकी संस्‍था ऑल इण्डिया क्राइम इाईलाईटिंग एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अन्‍य गैर सरकारी संगठनों और समाज सेवियों को इस भूमिका से प्रेरणा लेकर आम आदमियों की आबादी में कानूनी जागरूकता  एवं मुफ्त कानूनी सलाह शिविरों के आयोजनों को गति देकर आम आदमी के विकास और खुशहाली का रास्‍ता तैयार करना होगा।


शिविर के संयोजक खिच्‍ची ने कहा कि उनकी संस्‍था का कानूनी जागरूकता एवं मुफ्त  सलाह शिविर के आयोजन का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा। शिविर में भारी संख्‍या में स्‍थानिय लोगों ने शिरकत की और अपनी जमीन-जायदाद विवाद, दहेज प्रताड़ना  और घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद से जुड़ी समस्‍याएं अधिवक्‍ता समाज के पांच प्रतिनिधियों की समिति के सामने रखा। शिविर में जाने-माने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0  अनिल  कुमार ने आम जनता की अस्थि रोगों का नि:शुल्‍क परीक्षण किया और रोगों की चिकित्‍सा पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्रीराम आधार फाउण्‍डेशन की कोषाध्‍यक्ष अधिवक्‍ता संजया शर्मा ने जारी बयान में बताया कि शिविर जनता की आवाज के अध्‍यक्ष श्‍याम गोपाल ने ‘’कमाल है कमाल है, राशन की दूकान पर राशन का अकाल है, सोनिया और शीला के गाल लाल-लाल हैं’’ नामक कविता से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


शिविर में बुराड़ी वार्ड से नगर निगम प्रत्‍याशी रह चुकी समाज सेविका श्रीमती बीना भट्ट, माता वैष्‍णों देवी चेरीटेबल सोसायटी के अध्‍यक्ष महंत सुरेश कुमार, श्रीराम आधार फाउंडेशन के राष्‍ट्रीय महामंत्री कृष्‍णानंद भट्ट, थम्‍पी विद्रोही, सुशील कुमार मिश्र, रमेश बाल्मिकी आदि ने अपने विचार प्रकट किये और जनसमूह को राशनकार्ड, बिजली, पानी और पेंशन से जुड़ी अनेक नागरिक समस्‍याओं से जुड़ी कानूनी पहलुओं से अवगत कराया और उन्‍हें तमाम नागरिक सुविधायें मुहैया कराने में सहयोग देने का भरोसा दिया। 

Monday, November 26, 2012

रविन्द्र द्विवेदी ने संभाली प्रदेश हिन्दू महासभा की कमान



रविन्‍द्र द्विवेदी

अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की बुराड़ी में संपन्न बैठक में रविन्द्र द्विवेदी को नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील मिश्र ने रखा। कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की।
रविन्द्र द्विवेदी पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। उत्तर भारत के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे रविन्द्र द्विवेदी को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रविन्द्र द्विवेदी ने कार्यसमिति के सदस्यों का आभार जताया और उनके विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया।


बैठक में रविन्द्र द्विवेदी ने संक्षिप्त प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय(उपाध्यक्ष), रोहित राघव(वरिष्ठ महामंत्री), दर्शन शेर सिंह भल्ला(महामंत्री), अधिवक्ता संजय चौधरी(संगठन मंत्री) और डॉ0 उपेन्द्र वर्मा(मंत्री) मनोनीत किया गया है।बैठक के बाद जारी बयान में नवमनोनीत प्रदेश महामंत्री दर्शन शेर सिंह भल्ला ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन की तिथि हिन्दू महासभा के शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद घोषित की जायेगी। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर 26/11 के मुंबई पर आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धाँजलि अर्पित की गयी। बैठक में विजेन्द्र सिंह राजू पारचा, अधिवक्ता संजया शर्मा, मदन लाल गुप्ता, संजीव माथुर, कृष्णानंद भट्ट, सुरेश कुमार आजाद, नरेश सिसोदिया, श्याम गोपाल सहित कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य और पूर्व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।