hinduswarajyasena

Friday, March 15, 2013

हिन्दू महासभा ने उत्‍तर प्रदेश में राष्‍ट्रपति शासन की मांग पर राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

    अखिल भारत हिन्‍दू महासभा उत्‍तर भारत के प्रभारी एवं फैजाबाद लोकसभा के उम्‍मीदवार रविन्‍द्र द्विवेदी ने उत्‍तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को बर्खास्‍त कर वहां राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव के एक साल के शासन  में पूरा प्रदेश साम्‍प्रदायिकि हिंसा में जल उठा है। इस हिंसा में बहुसंख्‍यक और अल्‍पसंख्‍यक दोनों समुदाय के लोग मारे जा रहे हैं। प्रदेश  सरकार कानून  व्‍यवस्‍था  और लोगों की सुरक्षा दे पाने में पूरी तरह विफल साबित  हो रही है। प्रदेश सरकार को बर्खास्‍त कर राष्‍ट्रपति शासन लगाना और लोकसभा चुनाव  2014 के साथ प्रदेश विधानसभा का मध्‍यावधि चुनाव कराना समय की मांग है। इस सिलसिले में रविन्‍द्र द्विवेदी ने राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पत्र भेजा है।
    हिन्‍दू महासभा जिला फैजाबाद के अध्‍यक्ष राकेश दत्‍त मिश्र ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि हिन्‍दू युवा वाहिनी के जिला अम्‍बेडकर नगर के अध्‍यक्ष रामबाबू की हत्‍या में सपा विधायक अजीमुल और प्रतापगढ़ में डीएसपी जियाउल हक की हत्‍या में प्रदेश के तत्‍कालीन मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का आरोपी होना साबित करता है कि प्रदेश सरकार में अपराधियों  और हत्‍यारों का वर्चस्‍व है।
    श्री मिश्र ने जारी बयान में कहा कि सपा सरकार अपने प्रभाव से अपराधी विधायकों को बचा रही है। पूरा प्रदेश  सांप्रदायिक दंगों की चपेट में है। उत्‍तर प्रदेश की जनता ने मायावती सरकार के खिलाफ जिस भरोसे से सपा को वोट दिया और सरकार बनवाई, वो भरोसा अब खण्डित हो चुका  है। उत्‍तर प्रदेश की जनता अब अखिलेश यादव सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्‍होंने सपा विधायक अजीमुल और राजा भैया को तत्‍काल गिरफ्तार करने की मांग भी की।

Tuesday, February 26, 2013

हिन्‍दू महासभा के टिकट पर रविन्‍द्र द्विवेदी फैजाबाद (अयोध्‍या) से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2014

 साधु-संतों के समर्थन से जीत का भरोसा

   अयोध्‍या (उ.प्र.) अखिल भारत हिन्‍दू महासभा ने लोकसभा चुनाव 2014 में अपने उम्‍मीदवार उतारने की घोषणा की है। उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्‍या) लोकसभा से उत्‍तर भारत के प्रभारी रविन्‍द्र द्विवेदी होंगे। यह जानकारी उत्‍तर भारत के प्रवक्‍ता संजीव माथुर ने आज अपने अयोध्‍या आगमन पर जारी बयान में दी।

   संजीव माथुर ने कहा कि रविन्‍द्र द्विवेदी श्रीराम जन्‍म  भूमि पर भगवान श्री राम का भव्‍य मंदिर का निर्माण, फैजाबाद का नई दिल्‍ली की तर्ज पर विकास और नागरिक सुविधाओं की बहाली, पृथक अवध प्रदेश का गठन और अयोध्‍या को राजधानी का दर्जा, अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को भेदभाव रहित समान अधिकार, समान अवसर और समान संसाधनों के साथ शिक्षा, रोजगार और विकास की धारा में शामिल करना, सामाजिक न्‍याय  पर आधारित समरस समाज की संरचना, किसानों की खुशहाली सहित स्‍थानीय मुद्दों पर फैजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। रविन्‍द्र द्विवेदी ने फैजाबाद से चुनाव लड़ने का निर्णय गत् 27 फरवरी को इलाहाबाद महाकुभ में मां गंगा की पवित्र धारा में डुबकी  लगाने के बाद वहां के साधू संतों के परामर्श पर लिया था।

   संजीव माथुर ने बताया कि अयोध्‍या के धर्माचार्यों और साधू संतों के आशीर्वाद सहयोगसे फैजाबाद लोकसभा सीट पर हिन्‍दू महासभा जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो श्रीराम जन्‍मभूमि पर भव्‍य मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया जायेगा। उनहोंने बताया कि सितंबर-अक्‍टूबर 2013 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव रविन्‍द्र द्विवेदी के नेतृत्‍व में लड़ा जा रहा है। विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद रविन्‍द्र द्विवेदी फैजाबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र पर ध्‍यान देंगे। हिन्‍दू महासभा की ओर से फैजाबाद धर्मयुद्ध आरंभ किया जायेगा, जिसके माध्‍यम से नागरिक समस्‍याओं का समाधान, नागरिक सुविधाओं की बहाली, भ्रष्‍टाचार की समाप्ति और आम आदमी की खुशहाली के लिये आंदोलन होगा।

   संजीव माथुर अपने दो दिनों की अयोध्‍या दौरे में हिन्‍दू महासभा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनसे चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श कर उन्‍हें उचित दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्‍होंने जारी बयान में बताया फैजाबाद लोकसभा चुनाव में देश के चारों जगतगुरू शंकराचार्यों को अयोध्‍या आमंत्रित करने, हिन्‍दू संगठनों, हिन्‍दू निष्‍ठ राजनीतिक दलों और देश के प्रमुख धर्माचार्यों और अखाड़ों को पत्र लिखकर हिन्‍दू महासभा के लिये समर्थन जुटाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिये शीघ्र ही फैजाबाद लोकसभा में चुनाव प्रभारी, चुनाव प्रचार समिति के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍यों तथा लोकसभा की पांचों विधानसभा स्‍तर पर चुनाव प्रचार समितियों का गठन किया जायेगा। प्रत्‍येक स्‍तर की समिति में 50 सदस्‍यों को स्‍थान दिया जायेगा।

   हिन्‍दू महासभा लोकसभा चुनाव 2014 में तीन सौ से ज्‍यादा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़ा करेगी।

सांप्रदायिकता की नींव पर बना पाकिस्‍तान आतंकवाद की सबसे बड़ी फैक्‍ट्री- रविन्‍द्र द्विवेदी

अखिल भारत‍ हिन्‍दू महासभा दिल्‍ली प्रदेश के अध्‍यक्ष रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि वीर सावरकर की राष्‍ट्रवादी विचारधारा आज भी प्रासंगिक  है। उनकी नीतियों को आत्‍मसात करके ही आतंकवाद की समस्‍या के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जा सकती है और भारत को आतंकवाद मुक्‍त राष्‍ट्र बनाया जा सकता है। रविन्‍द्र द्विवेदी दिल्‍ली प्रदेश की ओर से लक्ष्‍मी नगर के कृष्‍णा कुंज में आयोजित वीर सावरकर के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

      रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि वीर सावरकर ने स्‍वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का मार्गदर्शन करके मातृभूमि को स्‍वतंत्र कराने में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। सांप्रदायिकता की नींव पर पृथक पाकिस्‍तान के निर्माण का उन्‍होंने हिन्‍दू महासभा के माध्‍यम से अन्‍त तक विरोध किया, किन्‍तु कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने उनके विरोध को दरकिनार करते हुये देश-विभाजन को स्‍वीकार कर लिया। साम्‍प्रदायिकता के आधार पर बना पाकिस्‍तान आज आतंकवाद की सबसे बड़ी फैक्‍ट्री बन चुका है, जो निरंतर भारत का आतंक और सांप्रदायिक हिंसा के माध्‍यम से इस्‍लामीकरण करने की योजना को अघोषित रूप से क्रियान्वित करने में जुटा है।

      रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि वीर सावरकर ने देश विभाजन के समय जो चिन्‍ता प्रकट की थी, वो आज पूरी तरह से सही साबित हो रहा है। वीर सावरकर ने स्‍वतंत्र भारत में पाकिस्‍तान और भारत को मिलाकर अखण्‍ड भारत के निर्माण और हिन्‍दू स्‍वराज्‍य की स्‍थापना के लिये अभियान चलाते रहे, लेकिन कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण और छद्म धर्मनिरपेक्ष नीतियों ने उनके अभियान सफल नही होने दिया। रविन्‍द्र द्विवेदी ने कहा कि हिन्‍दू महासभा आज भी अखण्‍ड भारत के निर्माण की दिशा में  सार्थक प्रयास कर रही है, लेकिन सत्‍ता की चाबी हासिल किये बिना इस प्रयास को साकार नहीं किया जा सकता।

      कार्यक्रम में भारी संख्‍या में उपस्थित हिन्‍दू महासभाईयों ने वीर सावरकर के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्‍प लिया। 