hinduswarajyasena

Saturday, December 11, 2021

लव जेहाद की पीड़िता से पुलिस के पक्षपात पर हिन्दू महासभा पुलिस मुख्यालय पर 15 दिसंबर को प्रदर्शन करेगी

 




      अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश ने आज पुलिस मुख्यालय में ज्ञापन देकर बुध विहार पुलिस के विरुद्ध 15 दिसंबर को दोपहर दो बजे पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है । बुध विहार पुलिस पर हिन्दू महासभा ने लव जेहाद की शिकार एक हिन्दू युवती पर गिरफ्तार आरोपी राज उर्फ मकबूल के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है । हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे ।


        जारी बयान के अनुसार बिहार के मधुबनी जनपद की निवासी संजू कुमारी से मकबूल नामक मुस्लिम राज नाम से हिन्दू बन कर मिला और उस हिन्दू युवती को लव जेहाद में फंसाकर दिल्ली ले आया । दिल्ली में किराए का मकान लेकर कुछ दिन युवती के साथ रहा और छोड़कर भाग गया । कुछ दिन प्रतीक्षा करने के बाद हिन्दू युवती ने राज से फोन पर सम्पर्क किया तो राज ने स्वयं को मकबूल नामक मुसलमान बताते हुए हिन्दू युवती से इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उससे शादी करने का वादा किया । हिन्दू युवती ने मुस्लिम बनने से मना कर दिया और हिन्दू महासभा जिला रिठाला अध्यक्ष मुनेश भगत जी से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई । मुनेश भगत जी के हस्तक्षेप से थाना बुद्ध विहार में राज उर्फ मकबूल के विरुद्ध एफ आई आर संख्या 0339 धारा 376 / 506 दिनांक 28 / 20 / 2021 दर्ज हुई । पुलिस ने हिन्दू महासभा के हस्तक्षेप के प्रभाव में आरोपी राज उर्फ मकबूल की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । एफ आई आर दर्ज होने के बाद से पीड़िता हिन्दू युवती को जिला अध्यक्ष मुनेश भगत जी ने अपने घर मे शरण दी और उसके भोजन एवम अन्य जरूरतों को पूरा करने का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं ।


       विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने बताया कि राज उर्फ मकबूल की गिरफ्तारी के बाद से ही मकबूल के रिश्तेदारों के मोबाइल नम्बर 9608974985 और 9122762245  से पीड़िता हिन्दू युवती के पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं । फोन पर धमकी में पीड़िता से एफ आई आर वापस लेने अन्यथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है । पीड़िता ने धमकी देने वालों के विरुद्ध हिन्दू महासभा रिठाला जिला के माध्यम से थाना बुध विहार में 19 / 11 / 2021 को शिकायत दर्ज करवाई । हिन्दू महासभा का आरोप है कि मामले की जांच अधिकारी विमलेश कुमारी और थाना प्रभारी पीड़िता हिन्दू युवती को गिरफ्तार मकबूल से समझौता करने और एफ आई आर वापस लेने का अनैतिक दबाव बना रहे हैं । हिन्दू महासभा ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारी विमलेश कुमारी को बर्खास्त करवाने तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने वाले तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए मांग के समर्थन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में 15 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया है ।


     जारी बयान के अनुसार प्रदर्शनकारी पुरानी चंद्रावल मदर डेरी के पीछे 24 अक्टूबर को दो समुदायों के मध्य हुई हिंसा में थाना सिविल लाइन और पुलिस चौकी मजनू का टीला की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस को दो समुदायों के मध्य व्याप्त तनाव को दूर करने और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर साम्प्रदायिक हिंसा की संभावना को समाप्त करने का दिशा निर्देश जारी करने की मांग करेंगे ।


         प्रदर्शनकारी पुलिस आयुक्त से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे । प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने समस्त प्रदेश पदाधिकारियों , जिला और मंडल पदाधिकारियों को अपनी अपनी टीम के साथ भारी संख्या में 15 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय जय सिंह मार्ग , नई दिल्ली 110001 पर दोपहर 2 बजे पहुंचकर लव जेहाद के खिलाफ हिन्दू एकता प्रचंड करने का निर्देश दिया है ।

मतदान से तटस्थ रहने और दोहरा मतदान करने वाले प्रदेशों में नेतृत्व परिवर्तन करेगी हिन्दू महासभा - रविन्द्र कुमार द्विवेदी



     अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के निर्वाचन का परिणाम 22 नवम्बर को घोषित हो चुका है । 22 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं । अधिवेशन में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपना तीन वर्षीय कार्यकाल का दायित्व संभालेगी । इस बीच हिन्दू महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा की जिन प्रदेश इकाइयों ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान नहीं किया और चुनाव से तटस्थ बने रहे , उन प्रदेशों में अधिवेशन सम्पन्न होने के तुरंत बाद नेतृत्व परिवर्तन किया जाएगा । ऐसे तीन प्रदेशों को चिन्हित किया गया है । साथ ही दोहरा मतदान कर चुनाव प्रक्रिया का उपहास उड़ाने वाले 4 अन्य प्रदेशों को भी चिन्हित किया गया है , जिनमे अधिवेशन पश्चात नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है ।


         निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जारी बयान में कहा कि मतदान न करने वाले प्रदेशों के नेतृत्व में निर्णय ले पाने में अक्षम होने और दोहरा मतदान कर अपने मत को अमान्य घोषित करवाने वाले प्रदेशों के नेतृत्व में अपने निर्णय के प्रति गंभीर न होने का बोध प्रकट होता है , जो घोर संगठन द्रोह की श्रेणी में आता है । ऐसे प्रदेश नेतृत्व हिन्दू महासभा के लिए घातक सिद्ध होंगे । इसलिए चिन्हित प्रदेशों में नेतृत्व परिवर्तन अनिवार्य हो गया है । निष्क्रिय पड़े प्रदेशों में भी नेतृत्व परिवर्तन होगा । 


      रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनेक पदाधिकारियों का संगठन विरोधी आचरण प्रकट हुआ है । ऐसे पदाधिकारियों को उनके पद से हटाने पर भी गंभीरतापूर्वक विचार चल रहा है । उन्होंने कहा कि 65 वें अधिवेशन के साथ ही देश भर में सदस्यता अभियान के माध्यम से हिन्दू महासभा की नीतियों और वीर सावरकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का  अभियान आरम्भ होगा ।

Thursday, October 28, 2021

हिन्दू महासभा अयोध्या के हनुमानगढ़ी में 8 जनवरी को समर्पित करेगी हनुमान छतरी

     अखिल भारत हिन्दू महासभा तमिलनाडु द्वारा विगत वर्षों की भांति 2022 में तमिलनाडु से अयोध्या तक श्री हनुमान छतरी यात्रा निकाली जाएगी । यह छतरी 8 जनवरी 2022 को अयोध्या के राजा भगवान हनुमान के मंदिर हनुमानगढ़ी में समर्पित की जाएगी । यह जानकारी हिन्दू महासभा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रमेश बाबू की हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फ़ोनवार्ता के बाद जारी बयान में दी गई ।


      जारी बयान में फ़ोनवार्ता का विवरण देते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव ने बताया कि श्री हनुमान छतरी यात्रा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में तमिलनाडु से चलकर 8 जनवरी को रेलमार्ग से अयोध्या पहुंचेगी । अयोध्या में बिड़ला धर्मशाला से हनुमानगढ़ी तक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य और दिव्य यात्रा निकाली जाएगी । यात्रा हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के " राजा राम आएंगे राम राज्य लाएंगे " के मूलमंत्र और अयोध्या में राजा राम चन्द्र जी के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने के पवित्र संकल्प के साथ श्री हनुमान के चरणों मे समर्पित की जाएगी ।


       राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य मानव ने बताया कि श्री हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए श्री हनुमान गढ़ी के महंत स्वामी राजू दास जी महाराज , निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री दिनेन्द्र दास जी महाराज , श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र  ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय , क्रांतिकारी संत स्वामी करपात्री जी महाराज और  सहित  अयोध्या के अन्य प्रमुख धर्माचार्यों को आमंत्रित किया जाएगा । 


     जारी बयान के अनुसार श्री हनुमान छतरी यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित हो रहे 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में एक आयोजन  समिति का गठन किया जाएगा ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के मध्य होगा चुनाव - दिवाकर सिंह




    अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया में विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रत्याशियों का नामांकन का प्रस्ताव स्वागत समिति ( चुनाव समिति ) को भेजने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर व्यतीत हो जाने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है । स्वागत समिति के अध्यक्ष विक्रम दिवाकर सिंह ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों में हिन्दू महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज और निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं ।


           स्वागत समिति के अध्यक्ष विक्रम दिवाकर सिंह ने जारी बयान में बताया कि 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य विभिन्न प्रदेशों से प्राप्त नामांकन पत्रों की आज स्क्रूटनी समिति द्वारा सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई । जांच में गोवा और अरुणाचल प्रदेश से प्राप्त नामांकन पत्र को तकनीकी त्रुटी के कारण रद्द कर दिया गया । शे सभी नामांकन पत्रों को वैद्य पाया गया । नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए स्वामी त्रिदंडी जी महाराज और रविन्द्र कुमार द्विवेदी को संवैधानिक रूप से प्रत्याशी घोषित किया गया  । 


        जारी बयान के अनुसार 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की समय सीमा निर्धारित की गई है । यदि नामांकन का प्रस्ताव भेजने वाले  प्रदेश  द्वारा अपने प्रत्याशी का नाम वापस लिया जाता है तो दूसरा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा । किसी भी प्रत्याशी का नामांकन वापस न लेने पर स्वामी त्रिदंडी जी महाराज और रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मध्य मतदान होगा । विभिन्न प्रदेशों द्वारा अपनी अपनी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का निर्णय लिया जाएगा । प्रदेश अध्यक्षों द्वारा 20 नवंबर तक अपने प्रदेश द्वारा निर्धारित मत स्वागत समिति को भेजना अनिवार्य है । स्वागत समिति द्वारा गठित मतगणना समिति द्वारा 22 नवंबर को प्राप्त मतों की गणना की जाएगी और सर्वाधिक प्रदेशों से मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा । निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी नवगठित कार्यकारिणी 22 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित हो रहे 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सत्र 2021 - 2024 तीन वर्षीय कार्यकाल का उत्तरदायित्व संभालेंगे ।

Sunday, April 11, 2021

मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अधिकारियों का फर्जीवाड़ा

 बरसठी थानाध्यक्ष ने गलत रिपोर्ट दाखिल कर मुख्यमंत्री को किया गुमराह


रविन्द्र कुमार द्विवेदी की विशेष रिपोर्ट





     बरसठी, जौनपुर(उप्र)। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की किरकिरी उसके ही अफसर लगातार करते आ रहे हैं।  मुख्यमंत्री की नाक के नीचे कुछ भ्रष्ट अधिकारी ऐसा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं , जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ज्ञात हो कि ग्राम-पोस्ट परियत की वरिष्ठ  नागरिक राजकुमारी देवी पत्नी डॉ रमाकांत गुप्त ने (उम्र 73 के पार, रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका, जूनियर हाई स्कूल) मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ दबंग भू-माफिया उनके अपने ही चारदिवारी में गेट व कुछ गृह-निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं जिसके लिए वे सीविल कोर्ट का आदेश भी लाई हैं फिर भी काम शुरू होने पर दबंग हिंसक रूख अपना लेते हैं जिसके कारण अपना गृह निर्माण कार्य करवाने में असफल हो जाती हैं।  इसके लिए परियत निवासी राजकुमारी जी पुलिस वालों व बहुत उपर सीएम से लेकर पीएम तक गुहार लगाईं मगर दबंगों के हर कुत्सित कुकृत्य पर बरसठी पुलिस के आला अधिकारी पर्दा डालते रहे व उन्हें पूरी तरह संरक्षण देते रहे।

जबकि  जौनपुर सीविल कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि वादिनी श्रीमती राजकुमारी देवी अराजी 1156/0.065 की मालिक हैं व उनका नाम राजस्व व अभिलेख में दर्ज हैं, प्रतिवादीगण हस्तक्षेप कर उसे बेदखल करना चाहते हैं अत: उन्हें मना किया जाये व वादिनी राजकुमारी देवी के शांतिपूर्ण व कब्जा व दखल में विधि विरूद्ध तरीके से हस्तक्षेप न करें। वादिनी आदेश 39 नियम 3 सीपीसी का पालन अंदर 24 घंटे करें। इसके बावजूद भी बरसठी के दु:साहसी थानाध्यक्ष सीविल कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं व उसकी पूरी तरह से अनदेखी कर गलत रिपोर्ट लगाकर सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर अभियुक्तों को पूरी तरह सहायता कर रही है व मुख्यमंत्री व उनके आला अधिकारियों को भी पूरी तरह से दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

    सनद रहे कि राजकुमारी देवी एक वरिष्ठ नागरिक हैं और जब उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई तब बरसठी थानाध्यक्ष का ये कर्तव्य था कि जाकर एक बार पूछे कि कौन दबंग हैं जो आपको गृह निर्माण कार्य नहीं करने दे रहा है मगर दबंगों के साथ सांठगाठ कर थानाध्यक्ष पूरे मामले पर ही लीपापोती कर अभियुक्तों के गुनाहों पर पूरी तरह पर्दा डाल दिया है व उनके पूरी तरह से संरक्षणकर्ता बन गए हैं।

जानिये कैसे बरसठी थानाध्यक्ष व उसके अन्य कर्मचारी भू-माफियाओं से सांठगाठ कर पूरे मामले को भटकाकर सीएम कार्यालय को धोखा दे रहे हैं

     ज्ञात हो कि राजकुमारी देवी पत्नी डॉ रमाकांत गुप्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर 8-3-2021  प्रार्थना पत्र दिया था जिसका पंजीकरण क्रमांक 40019421012057 था, उपरोक्त प्रार्थना पत्र पर बरसठी थानाध्यक्ष  ने पूरी तरह मामले को भटकाते हुए कोई कार्यवाही नहीं कि और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आफिस के आंखों में धूल झोंकते हुए किसी दूसरे गॉंव की राजकुमारी नाम की महिला का रिपोर्ट लगा दिया उस रिपोर्ट में जांचकर्ता अधिकारी एसएसआई सदानंद राय हैं व उपरोक्त रिपोर्ट पिछले साल 2020 का है जिसके कारण पूरा मुख्यमंत्री कार्यालय पूरी तरह गुमराह हो गया और बरसठी का थानाध्क्ष मुख्यमंत्री कार्यालय को धोखा देने में पूरी तरह सफल हो गया।

     बरसठी थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा (Shyam Das Verma) की ऐसी हरकत से ग्राम परियत की राजकुमारी देवी आश्चर्यचकित हो गईं ऐसे में एक बार फिर से  राजकुमारी देवी  ने दिनांक: 23: 03: 2021 जनसुनवाई पोर्टल पर पुन: मुख्यमंत्री को विनम्रता पूर्वक लिखकर बताया  जिसका पंजीकरण क्रमांक : 40019421015210 है कि महोदय बरसठी पुलिस ने जो रिपोर्ट लगाई है वो हमारी रिपोर्ट नहीं है फिर भी बरसठी थाना के सर पर जूं तक नहीं रेंगा और माफियाओं से सांठगांठ वाले एसओ ने  पुन: वही पुरानी रिपोर्ट दोबारा लगाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके कार्यालय व सचिव आदि को पुन: बुरी तरह से दिग्भ्रमित कर दिया। उपरोक्त पत्र में राजकुमारी देवी पत्नी डॉ रमाकांत गुप्ता ने लिखा कि श्रीमान जी वो रिपोर्ट हमारे शिकायत से पूरी तर अलग है, मात्र मेरा नाम मिलता है ।


ग्राम परियत, जिला: जौनपुर उप्र की राजकुमारी देवी का पहचान पत्र                              :                               


                                                                                                   :             बरसठी थानाध्यक्ष की फ्राड रिपोर्ट

















                  

         राजकुमारी देवी  के बारे में  उनका नाम राजकुमारी है  और पुलिस की रिपोर्ट में भी नाम राजकुमारी है किंतु शिकायतकर्ता राजकुमारी देवी के पति का नाम रमाकांत गुप्त है जबकि बरसठी पुलिस रिपोर्ट में पति का नाम: स्वर्गीय बाबुल नाथ गौतम है और राजकुमारी देवी का ग्राम परियत है तो बरसठी पुलिस की रिपोर्ट में ग्राम: पठखौली आलम गंज है जबकि राजकुमारी जी का प्रार्थना पत्र दिनांक 8-3-2021 को दिया जिसका पंजीकरण क्रमांक 40019421012057 है तो वहीं बरसठी पुलिस रिपोर्ट में पंजीकरण क्रमांक : -------------5116 है  वहीं राजकुमारी देवी पत्नी डॉ रमाकांत की पहली शिकायत दिनांक : 8-3-2021 को किया व दूसरी शिकायत दिनांक: 23: 03: 2021 को किया। बरसठी पुलिस रिपोर्ट की निस्तारण तिथि : 14/10/2020 है, जो कि पूरी तरह बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है।

          उपरोक्त विवरणों व प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि बरसठी पुलिस के अधिकारी जानबूझकर परियत निवासी राजकुमारी जी के प्रार्थनापत्र के बारे में मुख्यमंत्री, उनके कार्यालय व उनके सचिव आदि को दबंग भू-माफियाओं से बुरी तरह से सांठगाठ कर पूरी तरह  गुमराह किया है क्योंकि गलती एक बार हो सकती है किंतु दोबारा पुन: वहीं रिपोर्ट लगाना पूरी तरह से एक अपराध हो जाता है जो यह सिद्ध करता है कि पुलिस उपरोक्त अभियुक्तों से पूरी तरह मिलकर गंभीर अपराध कर रही है जो कि कानूनी भाषा में पूरी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की गई चार सौ बीसी है (420) है।

इस उपरोक्त मामले पर जौनपुर सीविल कोर्ट के अधिवक्ता जगदीश त्रिपाठी का कहना है कि ये सरासर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ विश्वासघात है और एक तरह का अपराध है जिसे कानून की भाषा में चार सौ बीस कहते हैं, नि:संदेह बरसठी थाना का एसओ दंडित किये जाने वाला अपराध किया है।

          जबकि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह का उपरोक्त थानाध्यक्ष के चार सौ बीसी वाले मामले पर कहना है कि अविलंब ऐसे मामले की जांच किसी रिटायर्ड जज या किसी इंटेलिजेंस एजेंसी से करवाई जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि बरसठी थानाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ ऐसा फ्राड क्यों किया और इस तरह के फ्राड करने के लिए विपक्षी से कितने रूपये खाए।

          वहीं हिंदू महासभा के अध्यक्ष पंडित बाबा नंद किशोर का कहना है कि ऐसे थानाध्यक्ष जांच को मूल विषय वस्तु से भटका देना चाहते हैं। बरसठी थानाध्यक्ष का यह कुकृत्य अक्षम्य है। पीड़ित राजकुमारी देवी व उनके पति जिनकी उम्र करीब चौहत्तर-पचहत्तर है, ऐसे नागरिकों के साथ इस तरह का बर्ताव लज्जाजनक है क्योंकि बरसठी थानाध्यक्ष श्याम दास वर्मा राजकुमारी देवी व उनके पति को मानसिक रूप से उत्पीड़ित कर रहा है, इस तहर के नीच कार्य करने वाले अधिकारी की वर्दी, बेल्ट और रिवाल्वर सरकार को छीन लेनी चाहिए। हिंदू महासभा अध्यक्ष ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ब्रिटेन जैसे देश की तरह क्षेत्रफल वाला है और ऐसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ फ्राड करना बहुत बड़ा मामला बनता है। अगर बरसठी थानाध्यक्ष के विरूद्ध अविलंब कार्यवाही नहीं हुई तो हम बहुत बड़ा आंदोलन दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश में चलाएंगे जिसमें लखनऊ व दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के साथ-साथ धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।


   : सदाशिव तिवारी, उप्र सचिव हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी

और, हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव सदाशिव तिवारी का उपरोक्त भ्रष्ट बरसठी थानाध्यक्ष के बारे में कहना है कि जब से ये थानाध्यक्ष आया है क्षेत्र की जनता इससे बहुत पीड़ित है, हम चाहते हैं कि अतिशीघ्र इस एसओ के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही किया जाए वर्ना हम इस थानाध्यक्ष को हटाने के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

     भारत वार्ता के सूत्रों से मिली समाचार के अनुसार इस दुष्ट व भ्रष्ट 420 थानाध्यक्ष से मुख्यमंत्री योगी जी के समर्थकों में भारी नाराजगी है क्योंकि वे इसे मुख्यमंत्री के प्रति किया हुआ बहुत बड़ा दु:साहसिक अपराध मानते हैं जिसके लिए अत्यंत कठोर से कठोर सजा भी कम हैं।

     वहीं, दिल्ली के कई एनजीओ उपरोक्त एसओ के कुकृत्य से दु:खी हैं व समय रहते उपरोक्त एसओ पर कार्यवाही नहीं हुई तो वो भी इसे हटाने के लिए आंदोलन तक छेड़ने को तैयार हैं।

http://www.bharatvarta.in/biggest-fraud-of-barsathi-so/ http://deshhit.blogspot.com/2021/04/blog-post.html http://kranti4people.blogspot.com/2021/04/blog-post.html https://actionagainstterrorism.blogspot.com/2021/04/blog-post.html https://victimsofpolice.blogspot.com/2021/04/blog-post.html #Fraud #CorruptOfficer #420Officer #FraudBarsathiPolice #FraudDaroga #fraudSO #BhuMafiaSanrakshak #GreedBriber #Risvatkhor

Friday, January 11, 2019

दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट रवैये और मिली-भगत से चोरों के हौसले सातवें आसमान पर

                                                        बिंदापुर पुलिस की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से
                                                                                       भाग : 1                                                         
     उत्तम नगर ।  बिंदापुर पुलिस की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से की गई है, यह शिकायत उत्तम नगर निवासी शिल्पी जायसवाल नें  9/01/2019 को किया । सनद रहे कि उपरोक्त शिकायत उत्तम नगर में दिन-प्रतिदिन चोरी की घटनाओं में हो रहे बढ़ोत्तरी के कारण की गई है। ज्ञात हो गत दिनांक 5/1/2019  को एक चोरी की वारदात उत्तम नगर के वाणी विहार इलाके में हुआ है, यह चोरी पानी के मीटरों व मोटरों की  हुई, जिसे वाणी विहार आर-176 बिल्डिंग के पार्किंग में आधी रात के बाद चोरों नें अंजाम दिया।   मालूम हो कि दिनांक 5/1/2019 के आधी रात के बाद कोई चोर पार्किंग में घुसकर वहां की निवासी शिल्पी जायसवाल का पानी के मीटर व पानी के मोटर को चुरा लिया, उपरोक्त घटना उन्हें सुबह शोर मचने पर पता चला,और उन्होंने देखा कि उनके घर की कुंडी भी चोर नें बाहर से बंद कर दिया था जिसे पड़ोस की एक महिला नें खोला। उपरोक्त घटना सिर्फ शिल्पी के ही साथ नहीं हुई बल्कि उस बिल्डिंग में रह रहे चार अन्य लोगों के साथ भी यही हुआ यानी सब के पानी के मोटर व मीटर चोर काटकर अपने साथ ले गए। एक अनुमान के मुताबिक चोरों नें करीब वहां के रहने वाले लोगों को पचास हजार का चुना लगाया।
      उपरोक्त चोरी की घटना को  शिल्पी जायसवाल नें 6/01/2019 को  सुबह 9: 51 व 11: 02 के आस-पास 100 नंबर फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित भी किया मगर पुलिस नें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखलाई न ही इसकी जांच करने आई, बिंदापुर पुलिस भी इस मामले में रत्ती भर दिलचस्पी नहीं दिखलाई। वहां के आस-पास के लोगों का कहना था कि बिंदापुर पुलिस वहीं अपनी रूचि दिखाती है जहां उसे कोई फायदा होता है वर्ना उत्तम नगर के नागरिक मरे या जियें उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगता।
     इतना ही नहीं बिंदापुर पुलिस पर वाणी विहार निवासी शिल्पी  नें कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखे गए उपरोक्त शिकायत में लिखा है कि  पुलिस के लापरवाही वाले रवैये के कारण आज चोरों के हौसले सातवें आसमान पर है, अगर पुलिस उपरोक्त इलाके में ठीक से गस्त लगाती तो उत्तम नगर की जनता को इतने बुरे दिन न देखने होते।
     इतना ही नहीं शिल्पी जायवाल के  पति नें 8/01/2019 को थाना बिंदापुर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाना चाहा तो वहां की  पुलिस नें शिकायत दर्ज करने से पूरी तरह मना कर दिया तो शिल्पी के पति नें  12:11 पर 100 नंबर पर फोन करके बिंदापुर पुलिस की शिकायत भी दर्ज करवाई।
    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र में वाणी विहार की महिला नें यह भी मांग की है कि उपरोक्त चोरी के घटना की बिंदापुर पुलिस उच्च स्तरीय जांच करे व पुलिस उन चोरों को गिरफ्तार करे जो एक गैंग बनाकर  उत्तम नगर के निवासियों के पानी के मीटर व पानी के मोटर को काटकर उठा ले जा रहे हैं, इतना ही नहीं उनके पानी के मीटर व मोटर को चोरों से  वापस दिलवाया जाए।
जो पत्र प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखा गया वो इस प्रकार है:

प्रतिष्ठा में :
राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री
नई दिल्ली,
भारत   ।
विषय : बिजली का मीटर व पानी का मोटर चोर द्वारा चुराया जाना ।
महोदय,
  1. मेरा नाम शिल्पी जायसवाल है, मैं कानून व्यवस्था में आस्था रखते हुए अपने निवास आर-176, वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली, 110059 में शांति पूर्वक रहती हूं व मेरे पति कई वर्षों से दिल्ली में पत्रकारिता करते हैं।
  2. श्रीमान् जी दिनांक 5/1/2019 के आधी रात के बाद कोई चोर पार्किंग में घुसकर मेरे पानी के मीटर व पानी के मोटर को चुरा लिया, उपरोक्त घटना मुझेसुबह शोर मचने पर पता चला,और देखा कि मेरे घर की कुंडी भी चोर नें बाहर से बंद कर दिया था जिसे पड़ोस की एक महिला नें खोला।
  3. महोदय, मैंने 6/01/2019 को सुबह 9: 51 व 11: 02 पर 100 नंबर फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित भी किया मगर पुलिस नें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखलाई न ही इसकी जांच करने आई।
  4. उत्तम नगर में पुलिस के लापरवाही वाले रवैये के कारण आज चोरों के हौसले बुलंद है, अगर आज पुलिस उपरोक्त इलाके में ठीक से गस्त लगाती तो उत्तम नगर की जनता को ये बुरे दिन न देखने होते।
  5. प्रार्थिनी के पति 8/01/2019 को थाना बिंदापुर में शिकायत प्रति वहां थाने में देने लगे तो वहां की पुलिस नें लेने से मना कर दिया जिसकी शिकायत मेरे पति नें12:11 पर 100 नंबर पर फोन करके किया।
  6. महोदय मेरी मांग है कि उपरोक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कर पुलिस उन चोरों को गिरफ्तार करे और मेरे पानी के मीटर व पानी के मोटर को वापस दिलवाए।
                                                
               दिनांक : 9/01/2019                                                          शिल्पी जायसवाल
                                                                                       आर-176, वाणी विहार,
                                                                                       उत्तम नगर, नई दिल्ली,
                                                                                      110059
Request/Grievance Registration Number is : PRSEC/E/2019/00547           
Registration Number is : PMOPG/E/2019/0014369                                    

ध्यान दें: सभी चित्र डेमाे व गूगल से साभार लिये गये हैं।

दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट रवैये और मिली-भगत से चोरों के हौसले सातवें आसमान पर

                                                        बिंदापुर पुलिस की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से
                                                                                       भाग : 1                                                         
     उत्तम नगर ।  बिंदापुर पुलिस की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से की गई है, यह शिकायत उत्तम नगर निवासी शिल्पी जायसवाल नें  9/01/2019 को किया । सनद रहे कि उपरोक्त शिकायत उत्तम नगर में दिन-प्रतिदिन चोरी की घटनाओं में हो रहे बढ़ोत्तरी के कारण की गई है। ज्ञात हो गत दिनांक 5/1/2019  को एक चोरी की वारदात उत्तम नगर के वाणी विहार इलाके में हुआ है, यह चोरी पानी के मीटरों व मोटरों की  हुई, जिसे वाणी विहार आर-176 बिल्डिंग के पार्किंग में आधी रात के बाद चोरों नें अंजाम दिया।   मालूम हो कि दिनांक 5/1/2019 के आधी रात के बाद कोई चोर पार्किंग में घुसकर वहां की निवासी शिल्पी जायसवाल का पानी के मीटर व पानी के मोटर को चुरा लिया, उपरोक्त घटना उन्हें सुबह शोर मचने पर पता चला,और उन्होंने देखा कि उनके घर की कुंडी भी चोर नें बाहर से बंद कर दिया था जिसे पड़ोस की एक महिला नें खोला। उपरोक्त घटना सिर्फ शिल्पी के ही साथ नहीं हुई बल्कि उस बिल्डिंग में रह रहे चार अन्य लोगों के साथ भी यही हुआ यानी सब के पानी के मोटर व मीटर चोर काटकर अपने साथ ले गए। एक अनुमान के मुताबिक चोरों नें करीब वहां के रहने वाले लोगों को पचास हजार का चुना लगाया।
      उपरोक्त चोरी की घटना को  शिल्पी जायसवाल नें 6/01/2019 को  सुबह 9: 51 व 11: 02 के आस-पास 100 नंबर फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित भी किया मगर पुलिस नें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखलाई न ही इसकी जांच करने आई, बिंदापुर पुलिस भी इस मामले में रत्ती भर दिलचस्पी नहीं दिखलाई। वहां के आस-पास के लोगों का कहना था कि बिंदापुर पुलिस वहीं अपनी रूचि दिखाती है जहां उसे कोई फायदा होता है वर्ना उत्तम नगर के नागरिक मरे या जियें उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगता।
     इतना ही नहीं बिंदापुर पुलिस पर वाणी विहार निवासी शिल्पी  नें कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखे गए उपरोक्त शिकायत में लिखा है कि  पुलिस के लापरवाही वाले रवैये के कारण आज चोरों के हौसले सातवें आसमान पर है, अगर पुलिस उपरोक्त इलाके में ठीक से गस्त लगाती तो उत्तम नगर की जनता को इतने बुरे दिन न देखने होते।
     इतना ही नहीं शिल्पी जायवाल के  पति नें 8/01/2019 को थाना बिंदापुर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाना चाहा तो वहां की  पुलिस नें शिकायत दर्ज करने से पूरी तरह मना कर दिया तो शिल्पी के पति नें  12:11 पर 100 नंबर पर फोन करके बिंदापुर पुलिस की शिकायत भी दर्ज करवाई।
    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र में वाणी विहार की महिला नें यह भी मांग की है कि उपरोक्त चोरी के घटना की बिंदापुर पुलिस उच्च स्तरीय जांच करे व पुलिस उन चोरों को गिरफ्तार करे जो एक गैंग बनाकर  उत्तम नगर के निवासियों के पानी के मीटर व पानी के मोटर को काटकर उठा ले जा रहे हैं, इतना ही नहीं उनके पानी के मीटर व मोटर को चोरों से  वापस दिलवाया जाए।
जो पत्र प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखा गया वो इस प्रकार है:

प्रतिष्ठा में :
राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री
नई दिल्ली,
भारत   ।
विषय : बिजली का मीटर व पानी का मोटर चोर द्वारा चुराया जाना ।
महोदय,
  1. मेरा नाम शिल्पी जायसवाल है, मैं कानून व्यवस्था में आस्था रखते हुए अपने निवास आर-176, वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली, 110059 में शांति पूर्वक रहती हूं व मेरे पति कई वर्षों से दिल्ली में पत्रकारिता करते हैं।
  2. श्रीमान् जी दिनांक 5/1/2019 के आधी रात के बाद कोई चोर पार्किंग में घुसकर मेरे पानी के मीटर व पानी के मोटर को चुरा लिया, उपरोक्त घटना मुझेसुबह शोर मचने पर पता चला,और देखा कि मेरे घर की कुंडी भी चोर नें बाहर से बंद कर दिया था जिसे पड़ोस की एक महिला नें खोला।
  3. महोदय, मैंने 6/01/2019 को सुबह 9: 51 व 11: 02 पर 100 नंबर फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित भी किया मगर पुलिस नें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखलाई न ही इसकी जांच करने आई।
  4. उत्तम नगर में पुलिस के लापरवाही वाले रवैये के कारण आज चोरों के हौसले बुलंद है, अगर आज पुलिस उपरोक्त इलाके में ठीक से गस्त लगाती तो उत्तम नगर की जनता को ये बुरे दिन न देखने होते।
  5. प्रार्थिनी के पति 8/01/2019 को थाना बिंदापुर में शिकायत प्रति वहां थाने में देने लगे तो वहां की पुलिस नें लेने से मना कर दिया जिसकी शिकायत मेरे पति नें12:11 पर 100 नंबर पर फोन करके किया।
  6. महोदय मेरी मांग है कि उपरोक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कर पुलिस उन चोरों को गिरफ्तार करे और मेरे पानी के मीटर व पानी के मोटर को वापस दिलवाए।
                                                
               दिनांक : 9/01/2019                                                          शिल्पी जायसवाल
                                                                                       आर-176, वाणी विहार,
                                                                                       उत्तम नगर, नई दिल्ली,
                                                                                      110059
Request/Grievance Registration Number is : PRSEC/E/2019/00547           
Registration Number is : PMOPG/E/2019/0014369                                    

ध्यान दें: सभी चित्र डेमाे व गूगल से साभार लिये गये हैं।