अखिल भारत हिन्दू महासभा मटियामहल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन 13 मार्च को आयोजित किया जा रहा है । जिलाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागृत बनाकर हिन्दू महासभा से जोड़ना और स्वधर्म , स्वसंस्कृति , स्वभाषा और स्वराष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलवाना है ।
वरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी होंगे । राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुलता शर्मा , राष्ट्रीय मंत्री रजनी सक्सेना , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद पूरी जी महाराज , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा , प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और विजय सोनकर , प्रदेश महामंत्री सतीश बिड़ला , संगठन मंत्री शशि कपूर , प्रदेश मंत्री यशपाल और रवि शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष केशव चन्द्र , प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र स्वामी , चांदनी चौक लोकसभा प्रभारी योगेश शर्मा , कृष्ण कुंज 13 ई वार्ड प्रत्याशी कमल कुमार जैन और हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजबाला गुप्ता सहित विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मटियामहल जिला कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है ।
वरुण कुमार के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ।
Friday, February 18, 2022
हिन्दू महासभा मटियामहल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह 13 मार्च को आयोजित होगा
कर्नाटक हाई कोर्ट के हिजाब पर दिए निर्णय को हिन्दू महासभा ने कट्टरपंथियों के मुँह पर करारा तमाचा बताया
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कर्नाटक के स्कूलों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने की फरमाइश करने और समर्थन में अभियान चलाने वाले इस्लामिक कट्टरपंथियों के विरुद्ध कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है । महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हाई कोर्ट के निर्णय को इस्लामिक कट्टरपंथियों के मुँह पर करारा तमाचा बताया । उन्होंने कहा कि यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक हो जाता है , क्योंकि यह निर्णय न्यायधीश मुहम्मद मुस्ताक खान की अदालत ने दिया है ।
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने भी न्यायधीश मुहम्मद मुस्ताक खान के निर्णय की राष्ट्रहित में बताया । उन्होंने कहा न्यायधीश ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा कि मुस्लिम बच्चियां स्कूल में केवल स्कूल ड्रेस में ही आ सकती हैं । उन्हें स्कूल में हिजाब या बुरखा पहनने की इजाजत नही दी जा सकती , हालांकि अपने धर्म के अनुसार वो केवल अपना सिर ढंक सकती हैं , लेकिन हिजाब की इजाजत नही दी जा सकती ।
अधिवक्ता संजया शर्मा के अनुसार न्यायधीश ने अपने निर्णय में यह भी कहा कि यदि कोई लड़की इस निर्णय का पालन नही करती तो स्कूल को उसका नाम काटकर घर भेजने का अधिकार होगा , जिसके लिए किसी भी कोर्ट में चुनौती नही दी जा सकती ।
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री सविता नायडू ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए न्यायधीश मुहम्मद मुस्ताक खान को उनके निष्पक्ष निर्णय के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर होता है न कि धर्म विशेष के पहनावे की प्रयोगशाला । उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्णय को राष्ट्रवाद की जीत बताया ।
हिन्दू महासभा से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले दिवाकर विक्रम सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया
अखिल भारत हिन्दू महासभा से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का दावा करने वालों ने भाजपा को समर्थन पत्र सौंप दिया । विरोध होने पर कुछ सीटों पर महासभा प्रत्याशी खड़ा करने और शेष पर भाजपा को समर्थन का नया दांव खेला गया । अब , जबकि शोहरतगढ़ विधानसभा से लंबे समय से हिन्दू महासभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार कर रहे विक्रम दिवाकर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भर दिया तो कुछ सीटों पर हिन्दू महासभा के चुनाव लड़ने की पोल भी खुल गई । हिन्दू महासभा को साजिश के अंतर्गत चुनाव मैदान से बाहर कर प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ छल किया गया ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग थी , किन्तु प्रदेश नेताओं के एक वर्ग ने उनके साथ घोर विश्वासघात किया । उन्होंने कहा कि भाजपा को समर्थन पत्र देना एक राजनीतिक भूल रही । समर्थन पत्र में कहीं उल्लेख नही था कि महासभा कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रही है । कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने का दुष्प्रचार कर हिन्दू महासभा के साथ बाद धोखा किया गया । इस धोखे से हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भावनाएं आहत हुई है ।
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी हिन्दू महासभा
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है , किन्तु अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी है । नगर निगम चुनाव हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा । यह जानकारी आज जारी बयान में प्रदेश महामंत्री सतीश बिड़ला ने दी ।
सतीश बिड़ला ने बताया कि हिन्दू महासभा के चुनाव लड़ने की घोषणा और चुनाव की तैयारियों से कार्यकर्ताओं में भारी जोश और नई ऊर्जा का संचार हुआ है । बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिन्दू महासभा के टिकट पाने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं । हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के हिंदुत्व के लिए समर्पित कार्यकर्ता भी टिकट के लिए हिन्दू महासभा प्रदेश कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं । सतीश बिड़ला ने कहा कि हिन्दू महासभा में अन्य राजनीतिक दलों के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का स्वागत है , किन्तु टिकट वितरण में हिन्दू महासभा के समर्पित कार्यकर्ताओ को प्राथमिकता दी जाएगी ।
हिन्दू महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री शशि कपूर ने कहा कि टिकट वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर सिंह राजू पार्चा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है । चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार चयन समिति से संपर्क करके उम्मीदवार आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते है । आवेदन प्रपत्र को भरकर अपने बॉयोडाटा के साथ उन्हें चयन समिति के पास जमा करवाना होगा । चयन समिति सभी प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर सिंह राजू पार्चा को देगी । राजू पार्चा सूची को अंतिम रूप देकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा के सुपुर्द करेंगे । उसी सूची के आधार पर सभी प्रत्याशियों को हिन्दू महासभा का ए और बी फॉर्म जारी किया जाएगा ।
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और अखिल भारत हिन्दू महासभा से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/qH1U6tPs5GPRLy9z7
Saturday, February 5, 2022
स्वामी त्रिदंडी हिन्दू महासभा से सन्यास लेकर अपना मानसिक उपचार करवाये - रविन्द्र कुमार द्विवेदी
नई दिल्ली , 4 फरवरी , अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज पर आज भी मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगाया है । उन्होंने यह आरोप उनके हस्ताक्षरों से भारतीय निर्वाचन आयोग को आज जारी एक पत्र के संदर्भ में लगाया । स्वामी जी ने अपने आज के पत्र में सुश्री राज्यश्री चौधरी के समर्थन में 7 जनवरी 2019 को जारी पत्र को वापस लेने का उल्लेख किया है , जो उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है । कुछ दिन पहले भी वो आत्महत्या करने की धमकी देकर अपनी मानसिक अस्वस्थता का प्रमाण सिद्ध कर चुके हैं ।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जारी बयान में मीडिया के समक्ष स्वामी त्रिदंडी के दोनों पत्रों को साझा करते हुए कहा कि 7 जनवरी 2019 के पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सुश्री राज्यश्री को निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार करते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा छोड़ रहे हैं । पत्र में स्वामी जी ने यह भी लिखा था कि उनका यह पत्र अपरिवर्तनीय है अर्थात जिसे बदला नही जा सकता । आज के पत्र में स्वामी जी स्वयं अपने पिछले पत्र के निर्णय को बदलने की बात कर रहे हैं , जो उन्हें स्वतः मानसिक रूप से अस्वस्थ सिद्ध करता है । वास्तव में वो स्वयं भी अपने पिछले पत्र में लिखी इबारत को बदलने का अधिकार खो चुके थे , किन्तु कुछ साजिशकर्ताओं के इशारे पर स्वयं को ही अपमानित करवाने पर विवश हो गए हैं ।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एक फरवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 7 जनवरी 2019 का पत्र सार्वजनिक होने के बाद स्वामी त्रिदंडी जी स्वयं प्रदेश अध्यक्षों को फोन पर कह रहे थे कि वो पत्र उन्होंने नहीं दिया , क्योंकि उन्हें अंग्रेजी आती ही नही । आज पुनः अंग्रेजी में पत्र जारी कर स्वामी जी ने सिद्ध किया कि वो अपने कार्यकर्ताओं से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे थे ।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि अब जबकि यह प्रमाणित हो चुका है कि 7 जनवरी 2019 का पत्र स्वामी त्रिदंडी जी द्वारा ही निर्वाचन आयोग को दिया गया था , तो अब उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि तीन साल तक इस पत्र को अपने ही पदाधिकारियों से क्यों छिपाया ? क्यों अपने ही कार्यकर्ताओं को गुमराह करते हुए उन्हें अंधेरे में रखा ? क्यों अपने अपरिवर्तनीय पत्र को वापस लेने का नाटक करके फिर से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं ?
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि एक स्वस्थ मानसिकता वाला व्यक्ति न तो आत्महत्या की धमकी देता है और न ही अपने अपरिवर्तनीय पत्र को वापस लेने का नाटक कर अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास करता है । उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक हिन्दू महासभाई स्वामी त्रिदंडी की वास्तविकता और उनकी मानसिक अस्वस्थता से अवगत हो चुका है और उनसे गुमराह होने वाला नहीं है ।
रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्वामी त्रिदंडी जी को हिन्दू महसभा से सन्यास लेकर किसी योग्य मनोचिकित्सक से उपचार करवाने और शेष जीवन ईश्वर भक्ति में व्यतीत करने का परामर्श दिया है ।
महाराष्ट्र से प्रेरणा लेकर 3 अन्य राज्यों ने रविन्द्र द्विवेदी के हिन्दू महासभा एकीकरण का समर्थन किया
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक फरवरी की नई दिल्ली में सम्पन्न बैठक में सुश्री राज्यश्री चौधरी के साथ हिन्दू महासभा एकीकरण के निर्णय के साथ वीभिन्न प्रदेशों के समर्थन का सिलसिला तेज हो गया है । एक दिन पहले महाराष्ट्र हिन्दू महासभा अध्यक्ष नितिन व्यास का समर्थन मिलने के बाद अन्य राज्यों ने महाराष्ट्र से प्रेरणा लेकर बैठक में एकीकरण निर्णय को समर्थन देना आरम्भ कर दिया है । यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने दी ।
संजया शर्मा ने बताया कि आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह और उत्तराखण्ड प्रदेश संयोजक राजेश पाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने फोन पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के अभियान को समर्थन देकर राज्यश्री चौधरी के नेतृत्व को स्वीकृति प्रदान की । इन नेताओं ने फ़ोनवार्ता में कहा कि वो रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय मानते हुए उनके साथ खड़े हैं ।
अधिवक्ता संजया शर्मा ने बताया कि दिल्ली , गुजरात , उत्तर प्रदेश और झारखंड को मिलाकर कुल 8 प्रदेश रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्णय के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर चुके हैं । ओडिशा , कर्नाटक सहित विभिन्न प्रदेश निरंतर संपर्क में बने हुए हैं । शीघ्र ही अन्य प्रदेशों का समर्थन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है ।