hinduswarajyasena

Saturday, February 5, 2022

हिन्दू महासभा राजस्थान प्रदेश ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र द्व...

स्वामी त्रिदंडी हिन्दू महासभा से सन्यास लेकर अपना मानसिक उपचार करवाये - रविन्द्र कुमार द्विवेदी


      नई दिल्ली , 4 फरवरी , अखिल भारत हिन्दू महासभा के  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज पर आज भी मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगाया है । उन्होंने यह आरोप उनके हस्ताक्षरों से भारतीय निर्वाचन आयोग को आज  जारी एक पत्र के संदर्भ में लगाया । स्वामी जी ने अपने आज के पत्र में सुश्री राज्यश्री चौधरी के समर्थन में 7 जनवरी 2019 को जारी पत्र को वापस लेने का उल्लेख किया है , जो उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है । कुछ दिन पहले भी वो आत्महत्या करने की धमकी देकर अपनी मानसिक अस्वस्थता का प्रमाण सिद्ध कर चुके हैं ।

     रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जारी बयान में मीडिया के समक्ष स्वामी त्रिदंडी के दोनों पत्रों को साझा करते हुए कहा कि 7 जनवरी 2019 के पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सुश्री राज्यश्री को निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार करते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा छोड़ रहे हैं । पत्र में स्वामी जी ने यह भी लिखा था कि उनका यह पत्र अपरिवर्तनीय है अर्थात जिसे बदला नही जा सकता । आज के पत्र में स्वामी जी स्वयं अपने पिछले पत्र के निर्णय को बदलने की बात कर रहे हैं , जो उन्हें स्वतः मानसिक रूप से अस्वस्थ सिद्ध करता है । वास्तव में वो स्वयं भी अपने पिछले पत्र में लिखी इबारत को बदलने का अधिकार खो चुके थे  , किन्तु कुछ साजिशकर्ताओं के इशारे पर स्वयं को ही अपमानित करवाने पर विवश हो गए हैं ।

          रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एक फरवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 7 जनवरी 2019 का पत्र सार्वजनिक होने के बाद स्वामी त्रिदंडी जी स्वयं प्रदेश अध्यक्षों को फोन पर कह रहे थे कि वो पत्र उन्होंने नहीं दिया , क्योंकि उन्हें अंग्रेजी आती ही नही ।  आज पुनः अंग्रेजी में पत्र जारी कर स्वामी जी ने सिद्ध किया कि वो अपने कार्यकर्ताओं से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे थे । 

      रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि अब जबकि यह प्रमाणित हो चुका है कि 7 जनवरी 2019 का पत्र स्वामी त्रिदंडी जी द्वारा ही निर्वाचन आयोग को दिया गया था , तो अब उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि तीन साल तक इस पत्र को अपने ही पदाधिकारियों से क्यों छिपाया ? क्यों  अपने ही कार्यकर्ताओं को गुमराह करते हुए उन्हें अंधेरे में रखा ? क्यों अपने अपरिवर्तनीय पत्र को वापस लेने का नाटक करके फिर से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं ? 

      रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि एक स्वस्थ मानसिकता वाला व्यक्ति न तो आत्महत्या की धमकी देता है और न ही अपने अपरिवर्तनीय पत्र को वापस लेने का नाटक कर अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास करता है । उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक हिन्दू महासभाई स्वामी त्रिदंडी की वास्तविकता और उनकी मानसिक अस्वस्थता से अवगत हो चुका है और उनसे गुमराह होने वाला नहीं है । 

      रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्वामी त्रिदंडी जी को हिन्दू महसभा से सन्यास लेकर किसी योग्य मनोचिकित्सक से उपचार करवाने और शेष जीवन ईश्वर भक्ति में व्यतीत करने का परामर्श दिया है ।

महाराष्ट्र से प्रेरणा लेकर 3 अन्य राज्यों ने रविन्द्र द्विवेदी के हिन्दू महासभा एकीकरण का समर्थन किया

 

      अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक फरवरी की नई दिल्ली में सम्पन्न बैठक में सुश्री राज्यश्री चौधरी के साथ हिन्दू महासभा एकीकरण के निर्णय के साथ वीभिन्न प्रदेशों के समर्थन का सिलसिला तेज हो गया है । एक दिन पहले महाराष्ट्र हिन्दू महासभा अध्यक्ष नितिन व्यास का समर्थन मिलने के बाद अन्य राज्यों ने महाराष्ट्र से प्रेरणा लेकर बैठक में एकीकरण निर्णय को समर्थन देना आरम्भ कर दिया है । यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने दी ।

      संजया शर्मा ने बताया कि आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह और उत्तराखण्ड प्रदेश संयोजक राजेश पाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने फोन पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के अभियान को समर्थन देकर राज्यश्री चौधरी के नेतृत्व को स्वीकृति प्रदान की । इन नेताओं ने फ़ोनवार्ता में कहा कि वो रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय मानते हुए उनके साथ खड़े हैं । 

    अधिवक्ता संजया शर्मा ने बताया कि दिल्ली , गुजरात , उत्तर प्रदेश और झारखंड को मिलाकर कुल 8 प्रदेश रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्णय के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर चुके हैं । ओडिशा , कर्नाटक सहित विभिन्न प्रदेश निरंतर संपर्क में बने हुए हैं । शीघ्र ही अन्य प्रदेशों का समर्थन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है ।

Saturday, January 1, 2022

अखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 1 फरवरी को नई दिल्ली मे होगी



         अखिल भारत हिन्दू महासभा के  65 वे राष्ट्रीय  अधिवेशन 22 दिसंबर  2021 को लखनऊ  में  उपस्थित  प्रतिनिधियों  द्वारा  सर्वसम्मति  से पारित  निर्णय के  अनुसार  राष्ट्रीय कार्यसमिति  की बैठक ने आज नई दिल्ली में  आयोजित  करने का निर्णय  लिया  गया था । यह बैठक  1 फरवरी  2022 को  अरोड वन्श सभा  भवन  जी -36 कीर्ति  नगर नई-दिल्ली  110015 में  राष्ट्रीय अधिवेशन अध्यक्ष  स्वामी  त्रिदण्डी जी  महाराज  की अध्यक्षता  में  प्रातः  9 बजे आरम्भ  होगी  ।
      राष्ट्रीय  कार्यालय  मन्त्री  अधिवक्ता  सन्जया शर्मा  ने आज जारी बयान में  बताया  कि बैठक मे 2018 - 2021 कार्यकाल की कार्यकारिणी  के समस्त  पदाधिकारियों , समस्त  प्रदेशाध्यक्ष  और समस्त  प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय  प्रतिनिधियों  की उपस्थिति  अनिवार्य है  ।
      सन्जया  शर्मा  के अनुसार  बैठक में  सदन की सहमति  से सत्र 2021 - 2024 कार्यकाल  हेतु संवैधानिक  कार्यकारिणी  का गठन किया  जायेगा  ।   राजनीति  , सामाजिक  , सांस्कृतिक  और धार्मिक  महत्व  के विभिन्न  प्रस्ताव  पारित  किये जायेंगे  । विषय सूची  ( एजेन्डा  ) विषय समिति  द्वारा  तैयार  किया  जा  रहा है  । विषय सूची  तैयार  होते  ही समस्त  आमन्त्रित  प्रतिनिधियों  को बैठक  का आमन्त्रण  पत्र एजेन्डा  सहित  पंजीकृत  डाक द्वारा  प्रेषित  किया जायेगा  ।
      सन्जया शर्मा  ने बताया कि  बैठक को सफल बनाने  हेतु हिन्दू महासभा के  राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र  कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में  पाण्डाल समिति  , भोजन व्यवस्था  समिति  , आवास व्यवस्था समिति  , आयोजन  समिति  सहित  विभिन्न  समितियो का गठन किया जा रहा है  । शीघ्र  ही सभी समिति  अध्यक्ष के नाम और मोबाइल नम्बर सार्वजनिक किये जायेंगे  , ताकि  दिल्ली  से  बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों को किसी भी  प्रकार  की समस्या  का सामना न करना पडे ।
           हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राजू पार्चा ने जारी बयान में कहा  कि  उनकी प्रदेश कार्यकारिणी दिल्ली से बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों  का स्वागत  करने के  लिए पूरी तरह से तैयार  है । बैठक स्थल का भवन बुक करवाया जा  चुका है  । अन्य  तैयारियाँ जारी  है ।

Thursday, December 23, 2021

दिल्ली में लव जेहाद में पुलिस के पक्षपात पर जमकर बरसी हिन्दू महासभा , पी...

लव जेहाद के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय पर हिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 



                                           शाम को हुई बिना शर्त रिहाई


 

      अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सान्निध्य  और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा  के नेतृत्व में आज लव जेहाद के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं को थाना संसद मार्ग  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । 


      हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने थाना बुद्ध विहार द्वारा लव जेहाद की पीड़िता हिन्दू युवती पर तिहाड़ जेल में बंदी आरोपी लव जेहादी राज उर्फ मकसूद के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर वापस लेने और लव जेहादी से समझौता करने का दबाव डालने के विरोध में आज 15 दिसंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा की थी । प्रदर्शनकारी दोपहर दो बजे अशोक रोड गोलचक्कर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एकत्र हुए । प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय की ओर जाना चाहते थे कि तभी पुलिस मुख्यालय के प्रतिनिधि सहायक पुलिस आयुक्त  दिनेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंची और क्षेत्र में धारा 144 लगी होने और प्रदर्शन की अनुमति न होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन स्थगित करने का निर्देश दिया । निर्देश मिलते ही प्रदर्शनकारी भड़क उठे और अपने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना बुद्ध विहार और थाना सिविल लाइन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना संसद मार्ग ले गई । 


     गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय प्रवक्ता कामिनी झा , दिल्ली प्रदेश संयोजक मदन लाल गुप्ता , प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर सिंह राजू पार्चा , उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और विजय सोनकर , महामंत्री सतीश बिड़ला , संगठन मंत्री शशि कपूर , मंत्री यशपाल , कोषाध्यक्ष केशव चंद्र , प्रवक्ता सुरेंद्र स्वामी , हिन्दू युवक सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कनोजिया , हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण राय चौधरी , हिन्दू महासभा रिठाला जिलाध्यक्ष मुनेश भगत , कस्तूरबा नगर जिला प्रभारी सुमित बसौया , बाज़ार सीताराम जिलाध्यक्ष वरुण कुमार , वरिष्ठ प्रदेश नेता रवि शर्मा , थंपी विद्रोही द्रविण , संतई अहिरवार , लव जेहाद पीड़िता हिन्दू युवती और थाना सिविल लाइन से दो समुदायों के झगड़े में पीड़िता स्त्री चंद्रिका सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे ।


      सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार के माध्यम से पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन पुलिस मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को  सौंपा गया । ज्ञापन में थाना प्रभारी बुद्ध विहार और जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विमलेश कुमारी को बर्खास्त करने तथा पुरानी चंद्रावल निवासी चंद्रिका को सिविल लाइन पुलिस से न्याय दिलवाने की मांग की गई । 


     देर शाम गिरफ्तार सभी कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा कर दिया गया । रिहाई के बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संसद मार्ग थाना के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार  के माध्यम से पुलिस आयुक्त कार्यालय से दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और दोनों पीड़िताओं के न्याय की रक्षा का भरोसा मिला है । पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार के सहयोग और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार और समस्या समाधान का तरीका अद्भुत और अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है । लव जेहाद पीड़िता हिन्दू युवती की पीड़ा और बयान को उन्होंने सुना , समझा और तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें उचित दिशानिर्देश जारी करते हुए पीड़िता हिन्दू युवती के हृदय में पुलिस के प्रति एक नया भरोसा  और  आत्मविश्वास पैदा किया ।
     रिठाला जिला अध्यक्ष मुनेश भगत ने सब इंस्पेक्टर विमलेश कुमारी द्वारा पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन को उसे मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए हिन्दू महासभा के विरुद्ध कोर्ट जाने की धमकी देने का ऑडियो रेकॉर्डिंग सुनवाते हुए कहा कि न्याय की रक्षा में अन्याय के खिलाफ हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध न्याय मिलने तक जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि विमलेश कुमारी को न्यायालय में उत्तर देने के लिए हिन्दू महासभा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं की फौज हर समय तैयार है ।

लव जेहाद के विरुद्ध हिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारियों से ए सी पी दिनेश कु...