hinduswarajyasena

Monday, September 30, 2013

हिन्दू महासभा 5 जनवरी से 12 जनवरी तक श्री भागवत ज्ञान कथा का भव्य आयोजन करेगी


      दिल्ली । हिन्दू स्वराज्य की स्थापना और विश्व शांति की कामना के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश बुराड़ी विधानसभा के बाबा कांलोनी बी0 ब्लाक में 5 जनवरी से 12 जनवरी 2014 तक श्री भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन करेगी। यह आयोजन 25 फुटा मेन मार्केट में होगा यह निर्णय प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच संपन्न बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र  द्विवेदी प्रचार मंत्री अशोक गिरि, हिन्दू पुजारी सभा के महामंत्री सुरेश कुमार, हिन्दू महासभा बुराड़ी वार्ड के प्रभारी विरेन्द्र कुमार, कवि श्याम बनारसी  और आर्चाय राधेकृष्ण पांडे शामिल हुए।
     प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र द्धिवेदी ने बैठक में कहा कि मनुष्य धर्म से विमुख हो रहा है। जो उनकी परेशानियों का कारण है। धर्म, सत्य और न्याय का पर्याय है। समाज को धर्म से जोड़ने विश्व शांति की कामना और हिन्दू स्वराज्य की स्थापना के संदेश को जन.जन तक पहुचाने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली में हर विधान सभा श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन करेगी।
    इसका आगाज बुराड़ी विधानसभा हो रही है। कथा व्यास आचार्य राधेकृष्ण पांड़े ने पाचांग देखकर 5 जनवरी  से 12 जनवरी का दिन शुभ बताया। बैठक में इसे पारित कर दिया गया। सम्पूर्ण आयोजन रविन्द्र कुमार द्धिवेदी के मार्ग दर्शन एंव विरेन्द्र कुमार के संचालन में होगा। 5 जनवरी  को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सप्ताह का आरंभ दोपहर 3 बजे होगा। 12 जनवरी को राधा जयन्ती का दिन कथा सप्ताह का अंतिम  दिन होगा। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हिन्दू समाज से जाति और राजनीतिक विचारधारा से उपर उठकर अपनी उपसिथति का योगदान देने का आहवान किया है। 

    

No comments:

Post a Comment