hinduswarajyasena

Tuesday, February 28, 2012

भाजपा का जनसंघर्ण यात्रा रथ एक राजनीतिक स्टंट


हिन्दू महासभा ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला ---


अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बुराड़ी विधान सभा के सन्त नगर मेन रोड़ चौक झड़ौदा वार्ड पर भ्रष्टाचार और नागरिक समस्याओं का पुतला फूंका।
पुतला दहन से पहले भारी संख्या में मौजूद लोगो को उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी सहप्रभारी मदन लाल गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता सुशील मिश्र एडवोकेट, हिन्दू स्वराज्य सेना के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटी और दिल्ली के मुख्य प्रवक्ता श्याम गोपाल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में रविन्द्र कुमार द्विवेदी शनिवार को बुराड़ी से आरंभ हुई भाजपा की जनसंघर्ष यात्रा रथ को भाजपा का राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, मंहगाई और नागरिक समस्याओं के लिए भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां समान रूप से दोषी है। उन्होंने भाजपा के स्थानीय निगम पार्षद पर झड़ौदा वार्ड की नागरिक समस्याओें की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सन्त नगर मार्केट के सौन्दर्यीकरण, वाहन और सुलभ शौचालय के निर्माण को प्रथमिकता देने की घोषणा की।
श्री द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में सन्त नगर और झड़ौदा के मतदाताओं ने हिन्दू महासभा प्रत्याशी पर भरोसा जताया और चुनाव जिताया तो हिन्दू महासभा एक साल के अन्दर समस्त नागरिक समस्याओं का समाधान करवायेगी ।
दिल्ली प्रदेश के वरिष्ट उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राजू पार्चा ने इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम चुनाव की सभी सीटों पर राष्टीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि द्रारा जारी टिकट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। संगठन महामंत्री संजीव सिंह माथुर ने रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और नागरिक समस्याओं के खिलाफ आन्दोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस अवसर पर जिला उत्तर पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष कृष्णा नन्द भट्ट, नरेश सिसोदिया जितेन्द्र महतो, बाबा विजय बहादुर सिंह सेगर, कन्हैया लाल राय, रमेश बाल्मीकि, उदय सिंह, दीपक दूबे, सरेश कुमार आजाद, रजनी सक्सेना मूलचन्द सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment