hinduswarajyasena

Saturday, October 5, 2013

बुराड़ी को हांग-कांग बनाने की घोषणा पर सांसद जय प्रकाश अग्रवाल पर बरसी हिन्दू महासभा

बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान को बचाने में जान की बाजी लगा देंगे रविन्द्र द्विवेदी

     उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल द्वारा बुराड़ी को हांग-कांग बनाने की घोषणा पर बुराड़ी विधान सभा की राजनिति में अकस्मात उबाल आ गया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा इस राजनीतिक उबाल की सूत्रधार बनी हैं। हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी  ने जे0 पी0 अग्रवाल की घोषणा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान को नष्ट करना चाहती है। इसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

      सन्त नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान द्वापर युग से जुड़ी है। भगवान श्री कृष्ण की बारात बुराड़ी से होकर निकली थी। कृष्ण को दुल्हा वेश में देखकर तत्काली ग्रामीणों ने कहा था। वर '''कृष्ण'' मुरारी ''कृष्ण'' आ रहे हैं। तब इस गांव का नाम ''वर मुरारी'' पड़ा। कालान्तर में वर लुप्त हो गया और 'मुरारी' नाम रह गया। मुरारी गांव ही वर्तमान में बुरारी गांव है। जय प्रकाश अग्रवाल ने बुराड़ी गांव को हांग-कांग बनाने की घोषणा कर बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान मिटाने की कोशिश की है।
     रविन्द्र द्विवेदी ने साफ कहा कि हिन्दू महासभा बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान मिटाने में लिप्त कांग्रेस की मंशा को कभी कामयाब नही होने देंगे। बुराड़ी की ऐतिहासिक पहचान की रक्षा और बुराड़ी को विकास और खुशहाली से जोड़ने के लिए हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता जान की बाजी लगा देंगे।        


No comments:

Post a Comment